लखनऊ में हेल्थ केयर में काम करने वाली महिला को फेसबुक पर विदेशी डॉक्टर बनकर ठगों ने 2.10 लाख रुपये का चूना लगाया. गिफ्ट भेजने और कस्टम शुल्क के नाम पर पैसे ऐंठे गए. पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है.
लखनऊ में हेल्थ केयर में काम करने वाली एक महिला से फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है. काकोरी के बिगहू गांव निवासी संध्या ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को फेसबुक पर डॉक्टर समीर नाम के शख्स से बातचीत शुरू हुई.
उसने खुद को इंग्लैंड में डॉक्टर बताया और हेल्थ से जुड़ी बातें करते हुए दोस्ती बढ़ाई. कुछ दिनों बाद उसने संध्या को व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर बताया कि वह उनके लिए इंग्लैंड से महंगे गिफ्ट भेज रहा है. पहले संध्या ने इनकार किया, लेकिन बार-बार दबाव डालने पर मान गईं. थोड़ी देर बाद एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताया.गिफ्ट पार्सल के नाम पर युवती से 2 लाख 10 हजार की ठगीकॉलर ने कहा कि पार्सल छुड़ाने के लिए टैक्स और अन्य शुल्क के रूप में पैसे जमा कराने होंगे. इस बहाने महिला से तीन किस्तों में कुल 2.10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए. पैसे भेजने के बाद भी पार्सल नहीं मिला, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ.पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कीसंध्या ने इसकी शिकायत काकोरी थाने में की. इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर क्राइम सेल की मदद से ठगों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें और गिफ्ट या पार्सल से जुड़ी ठगी से सतर्क रहें.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Facebook Scam Foreign Doctor Fraud Woman Cheated Mumbai Airport Customs Fraud Whatsapp Scam Parcel Fraud Cyber Crime Cell Police Investigation Gift Scamलखनऊ ठगी फेसबुक ठगी विदेशी डॉक्टर धोखा महिला से ठगी मुंबई एयरपोर्ट कस्टम ठगी व्हाट्सऐप ठगी पार्सल ठगी साइबर क्राइम सेल पुलिस जांच गिफ्ट ठगी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कॉल सेंटर्स के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी मामले में ईडी की कार्रवाई, 2.83 करोड़ की संपत्तियां अटैचकॉल सेंटर्स के जरिए विदेशी नागरिकों से ठगी मामले में ईडी की कार्रवाई, 2.83 करोड़ की संपत्तियां अटैच
Read more »
Maharashtra Crime: बुजुर्ग महिला के साथ 7.8 करोड़ से अधिक की ठगी, जालसाजों ने ऐसे ऐंठे रूपयेMaharashtra Crime: बुजुर्ग महिला के साथ 7.8 करोड़ से अधिक की ठगी, जालसाजों ने ऐसे ऐंठे रूपये Old women 7.8 Crores looted by Cyber accused Maharashtra Crime news in hindi महाराष्ट्र | राज्य
Read more »
Cyber Fraud: कूलर की शिकायत के लिए किया फोन, खाते से उड़ गए 99 हजार रुपये; महिला के उड़ गए होशबरेली में साइबर ठगों ने कूलर के पैसे वापस करने के नाम पर एक महिला के खाते से 99 हजार से अधिक रुपये उड़ा लिए। महिला ने गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालकर शिकायत की थी जिसके बाद ठगों ने यूपीआइ के जरिए उसके खाते से पैसे निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Read more »
करोड़पति बनाने वाली क्रिप्टोकरेंसी... 10 हजार के बना दिए 2 करोड़ रुपये, कभी ₹200 से कम थी कीमत, अब लाखों मेंCrorepati Ethereum Cryptocurrency: दुनिया की दूसरी सबसे महंगी इथेरियम क्रिप्टोकरेंसी को लॉन्च हुए 10 साल हो गए हैं। इतने समय में इसने 10 हजार रुपये के 2 करोड़ रुपये बना दिए हैं।
Read more »
SBI IMPS Charges : एसबीआई का बड़ा झटका, 25000 से ज्यादा के आईएमपीएस पर वसूलेगा चार्ज; जानें कब से लागू होगा नियम?SBI इंस्टेंट पेमेंट सर्विस IMPS के जरिये फंड ट्रांसफर यानी धन हस्तांतरण पर 15 अगस्त से शुल्क वसूलेगा। हालांकि यह नाम मात्र का होगा। अब 25000 रुपए से एक लाख रुपये तक के ऑनलाइट ट्रांसफर पर दो रुपए एक से दो लाख रुपए के ट्रांसफर पर छह रुपए और दो से पांच लाख रुपए भेजने पर 10 रुपए का शुल्क जीएसटी अतिरिक्त...
Read more »
महाराष्ट्र के मालाड में पीएम मुद्रा योजना के नाम पर 33 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामलामहाराष्ट्र के मालाड में पीएम मुद्रा योजना के नाम पर 33 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Read more »
