'DGCA से हूं.. ये रहा ED का गिरफ्तारी वारंट', 10 दिन तक 24 घंटे व्हाट्सएप कॉल पर रहा, ठग लिए ₹1.27 करोड़

Digital Arrest Scam News

'DGCA से हूं.. ये रहा ED का गिरफ्तारी वारंट', 10 दिन तक 24 घंटे व्हाट्सएप कॉल पर रहा, ठग लिए ₹1.27 करोड़
Cyber Fraud AsansolOnline ठगीFinancial Cybercrime
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 53%

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आसनसोल में एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस और सीबीआई बताकर साइबर अपराधियों ने 1 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पीड़ित तपन कुमार माजी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भी आसनसोल में एक सहायक अभियंता डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी के प्रति बार-बार जागरूकता के बावजूद लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं और साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। हीरापुर थानांतर्गत आसनसोल के रवींद्र नगर स्थित डाली लाज इलाके में एक व्यक्ति से एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित तपन कुमार माजी ने आरोप लगाया है कि साइबर अपराधियों ने उन्हें डिजिटल तरीके से गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस और सीबीआइ बताकर एक करोड़ 27 लाख 4,332 रुपये की ठगी की है। शिकायत कराई दर्ज उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद आसनसोल साइबर थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले जून माह में आसनसोल नगर निगम के पूर्व सहायक अभियंता सुकुमार दे को साइबर अपराधियों ने 32 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके 1.

65 करोड़ रुपये लूट लिए थे। आधार नंबर का उपयोग कर मुंबई में खोला खाता तपन कुमार माजी के अनुसार चार अगस्त को सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक नंबर से राहुल राय डीजीसीए कहते हुए फोन आया। फोन पर बताया गया कि मुंबई में उनके आधार नंबर का उपयोग करके केनरा बैंक में एक खाता खोला गया है। इसमें दो करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। उन्हें बताया गया कि यह सिम कार्ड व रुपये अवैध गतिविधियों और मनी लांड्रिंग में शामिल है। इसके बाद एक अज्ञात मोबाइल नंबर से वाट्सएप काल आया। इसमें कहा गया कि वे मुंबई पुलिस से हैं। उन्होंने अपनी मुंबई पुलिस आइडी दिखाई और पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। उसने कहा आतंकवाद की फंडिंग के लिए भी रुपये का उपयोग किया जा रहा है। इसके बाद उसने धोखाधड़ी वाले बैंक खाते का स्टेटमेंट और डेबिट कार्ड की तस्वीर भेजी। यह भी कहा कि उन्हें मनी लांड्रिंग के मामले में डिजिटल रूप से गिरफ्तार किया गया है। ईडी का गिरफ्तारी वारंट भेजा डिजिटल अरेस्ट करने वाले ने प्रवर्तन निदेशालय से गिरफ्तारी वारंट, भारतीय रिजर्व बैंक और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के कुछ दस्तावेज भी भेजे। फिर वीडियो काल पर पुलिस वर्दी पहने एक व्यक्ति को दिखाकर डराया। उस व्यक्ति ने चार अगस्त से 13 अगस्त तक डिजिटल अरेस्ट कर 24 घंटे वाट्सएप वीडियो काल के जरिए लगातार नजर रखकर डराया और कुल 1,27,04,332 रुपये 13 किश्तों में ले लिया। ठगी का अहसास होने पर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ऑनलाइन गेमिंग बिल बना कानून, उल्लंघन पर होगी इतने साल की जेल; जानिए प्रावधान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Cyber Fraud Asansol Online ठगी Financial Cybercrime Mumbai Police Impersonation CBI Impersonation Cyber पुलिस Complaint Digital Arrest Money Laundering Scheme आधार Card Fraud

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बैठकर या खड़े होकर? जानिए किस तरह डेस्क जॉब करेंगे तो काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवलबैठकर या खड़े होकर? जानिए किस तरह डेस्क जॉब करेंगे तो काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवलआमतौर पर डेस्क जॉब आरामदायक कुर्सी पर बैठकर किया जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों से स्टैंडिंग डेस्क का चलन तेजी से बढ़ा है.
Read more »

भारत ने अभी तो बनाई भी नहीं ये मिसाइल, पहले ही सदमे में आ गया पाकिस्तान, जानें कैसे साबित होगी गेमचेंजरभारत ने अभी तो बनाई भी नहीं ये मिसाइल, पहले ही सदमे में आ गया पाकिस्तान, जानें कैसे साबित होगी गेमचेंजरभारत एक खास तरह की मिसाइल बनाने जा रहा है, जिसे लेकर पाकिस्तान में अभी से डर का माहौल है। ये मिसाइल भारत के लिए गेमचेंजर साबित होने वाली है। जानिए कैसे...
Read more »

सभी उद्योगों में रोबॉट उतारना चाहता है चीन – DWसभी उद्योगों में रोबॉट उतारना चाहता है चीन – DWतेजी से बढ़ रहा चीनी रोबॉटिक्स का उद्योग! खेती से सर्जरी तक अब एआई चीन का नया एक्सपोर्ट है — क्या हम तैयार हैं?
Read more »

Multibagger Stock: सड़क बनाने वाली कंपनी का स्टॉक बना रहा करोड़पति, 10 हजार के बनाए ₹77 लाख; रोज लग रहा अपर सर्किटSobhagya Mercantile Share में पिछले एक महीने से लगातार अपर सर्किट लग रहा है और यह हर दिन नया ऑल टाइम हाई बना रहा है। शुक्रवार को भी BSE पर यह 743.
Read more »

तमिल अभिनेता महत राघवेंद्र का बॉक्सिंग जुनून, बोले- 'मैं ताकतवर होता जा रहा हूं'तमिल अभिनेता महत राघवेंद्र का बॉक्सिंग जुनून, बोले- 'मैं ताकतवर होता जा रहा हूं'तमिल अभिनेता महत राघवेंद्र का बॉक्सिंग जुनून, बोले- 'मैं ताकतवर होता जा रहा हूं'
Read more »

रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे... मैदान में लंबे समय के बाद आए नजर, शुरू की वनडे टीम में वापसी की तैयारीरोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे... मैदान में लंबे समय के बाद आए नजर, शुरू की वनडे टीम में वापसी की तैयारीरोहित शर्मा एक बार फिर से वनडे क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:58:42