Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध पर व्लादिमीर पुतिन ने आर्कटिक में परमाणु पनडुब्बियों की सुरक्षा का दावा किया, वहीं ट्रंप ने दो हफ्ते में बड़ा फैसला लेने की बात कही है.
Russia Ukraine War : अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में इस समय कोई देश अपने आक्रामक तेवरों की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में है, तो वो रूस है. यूक्रेन के साथ लंबे समय से रूस की जंग को अमेरिका और यूरोप रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रूस ने इसके लिए अपनी शर्तें रखी हैं.
रूस अपने अचूक हथियारों के लिए भी प्रसिद्ध है. यूक्रेन के साथ युद्धविराम की कोशिशों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी परमाणु पनडुब्बियों को विदेशी रडारों से सुरक्षित बताया है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कह दिया है कि वे अगले दो सप्ताह में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बहुत अहम फैसला लेने वाले हैं. व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूसी परमाणु पनडुब्बियां आर्कटिक की बर्फ के नीचे बिना किसी विदेशी रडार की जद में आए चल सकती हैं. यह हमें औरों के मुकाबले ज्यादा सशक्त बनाता है. मॉस्को के सरोव में न्यूक्लियर सेक्टर के कार्यकर्ताओं संग हुई बैठक में पुतिन ने दावा किया कि आर्कटिक क्षेत्र रूस की सिक्योरिटी के लिहाज से बेहद अहम है. इस क्षेत्र में रिसर्च की जरूरत पर बल देते हुए पुतिन ने कहा कि आर्कटिक अनुसंधान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि बर्फ पिघलने के कारण नौवहन मार्ग अधिक सुलभ होते जा रहे हैं. कई देश इन मार्गों का उपयोग करने में रुचि रखते हैं. बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है पनडुब्बी अपने वर्कर्स का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने दावा किया कि जो परिस्थिति है उसे देखते हुए कह सकते हैं कि हम यहां फायदे में हैं. रूस वर्तमान में एकमात्र ऐसा देश है जो परमाणु ऊर्जा से चलने वाले आइसब्रेकर बेड़े का संचालन कर रहा है. 2000 के दशक से, रूस ने आठ बोरेई-श्रेणी की परमाणु पनडुब्बियां बनाईं, जिनमें से सबसे हालिया पोत, क्यनाज पॉजर्स्की, पिछले साल लॉन्च किया गया था, जबकि दो निर्माणाधीन हैं. पुतिन ने पिछले महीने कहा था कि पनडुब्बियां बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस हैं, जिनकी मारक क्षमता 8,000 किमी तक है. रूस और अमेरिका सहित कई देशों ने हाल के वर्षों में सुरक्षा और वैश्विक व्यापार के लिए आर्कटिक के महत्व पर प्रकाश डाला है. रूस-यूक्रेन लाइव अपडेट ट्रंप ने सख्ती के दिए संकेत: व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने संकेत दिया कि अगर दोनों पक्ष शांति समझौते पर राजी नहीं हुए तो वे रूस पर कड़े प्रतिबंध या भारी टैरिफ लगा सकते हैं. ट्रंप ने साफ कर दिया है कि आने वाले दो हफ्तों की घटनाओं को देखते हुए वह निर्णय लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि लगातार इस बात की कोशिश हो रही है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक हो सके.
रूस यूक्रेन युद्ध Russia Ukraine Vladimir Putin परमाणु पनडुब्बी आर्कटिक अमेरिका
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चीन ने ट्रंप के टैरिफ की धमकी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- रूस के साथ व्यापार वैधचीन ने ट्रंप के टैरिफ की धमकी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- रूस के साथ व्यापार वैध
Read more »
यूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठकयूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठक
Read more »
तस्वीरें: ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले अलास्का में यूक्रेन समर्थकों का प्रदर्शनअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर वार्ता से पहले अलास्का के एंकोरेज में यूक्रेन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहा है.
Read more »
रूस की ताकत, पुतिन के जलजले के आगे ट्रंप की निकल गई सारी हेकड़ी! टैरिफ धमकी को लिया वापस, अब खुद मांग रहे समयपूरी दुनिया की नजर पुतिन और ट्रंप की मुलाकात पर थी, ट्रंप ने ऐलान किया था अगर पुतिन बात नहीं माने तो हम उन पर प्रतिबंध लगाएंगे, लेकिन हुआ सब उल्टा. यूक्रेन-रूस की जंग पर कोई आधिकारिक समझौता नहीं बन पाया इसके बाद भी पुतिन से मुलाकात की तारीफ करते रहे हैं. आइए जानते हैं परमाणु बम की क्या बात कही.
Read more »
ट्रंप-पुतिन के बीच मुलाक़ात से निकलीं पाँच अहम बातेंअलास्का में पुतिन और ट्रंप के बीच क़रीब तीन घंटे मीटिंग चली, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन पाई और न ही कोई ठोस समझौता हो सका.
Read more »
जेलेंस्की से वन-टू-वन मीटिंग को तैयार हैं पुतिन बशर्तें… रूस ने चला ऐसा दांव, सोच में पड़ जाएंगे ट्रंप!Putin-Zelensky Meeting News: डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर व्लादिमीर पुतिन ने वोलोदिमीर जेलेंस्की से सीधी मुलाकात पर हामी तो भर दी, मगर कुछ शर्तें भी रखी हैं.
Read more »
