ट्रंप-पुतिन के बीच मुलाक़ात से निकलीं पाँच अहम बातें

United States News News

ट्रंप-पुतिन के बीच मुलाक़ात से निकलीं पाँच अहम बातें
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 247 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 102%
  • Publisher: 51%

अलास्का में पुतिन और ट्रंप के बीच क़रीब तीन घंटे मीटिंग चली, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन पाई और न ही कोई ठोस समझौता हो सका.

ट्रंप-पुतिन के बीच मुलाक़ात से निकलीं पाँच अहम बातेंभारत समेत दुनियाभर पर असर डालने वाली अमेरिकी अर्थव्यवस्था किस तरफ़ जा रही है?शुक्रवार को जब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलास्का पहुँचे तो यहाँ आसमान बादलों से ढका हुआ था.

जॉइंट बेस एलमेंडॉर्फ-रिचर्डसन पर रेड कार्पेट बिछाए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनका इंतज़ार कर रहे थे.यह पल पुतिन के लिए बेहद अहम था. पश्चिमी देशों ने उन्हें 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से अलग-थलग कर दिया था. तब से उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्राएँ सिर्फ़ उत्तर कोरिया और बेलारूस जैसे रूस-समर्थक देशों तक सीमित थीं. अलास्का सम्मेलन का होना ही पुतिन के लिए जीत थी. लेकिन यह स्वागत शायद रूस की कल्पना से भी परे था. सिर्फ़ छह महीने में पुतिन को पश्चिमी देशों की ओर से 'पराया' कहे जाने से लेकर अमेरिका की ज़मीन पर मेहमान और साथी के तौर पर स्वागत मिला. इस सब के बीच एक अप्रत्याशित पल भी आया. पुतिन ने अपनी मॉस्को-प्लेटेड राष्ट्रपति कार छोड़कर ट्रंप की बख़्तरबंद लिमोजिन में एयरबेस जाने का फ़ैसला किया.2. पुतिन से वे सवाल पूछे गए जो कभी नहीं पूछे जाते रूस में 25 साल से सत्ता पर क़ाबिज़ पुतिन ने मीडिया पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है. पत्रकारिता की आज़ादी को कुचलकर उन्होंने सूचना की जगह प्रोपेगैंडा थोप दिया है. रूस में उनसे कभी असहज सवाल नहीं पूछे जाते हैं. लेकिन अलास्का पहुँचते ही एक पत्रकार ने उनसे पूछा- "क्या आप आम लोगों की हत्या रोकेंगे?" पुतिन ने बिना प्रतिक्रिया दिए नज़रें फेर लीं. थोड़ी देर बाद फ़ोटो-सेशन में फिर सवाल पूछे गए. एक रूसी पत्रकार ने पूछा कि क्या पुतिन राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से त्रिपक्षीय बैठक करेंगे. जवाब में पुतिन सिर्फ़ हल्की सी मुस्कान के साथ चुप रहे.दुनिया भर की मीडिया प्रेस कॉन्फ़्रेंस की उम्मीद कर रही थी. लेकिन दोनों नेताओं ने सिर्फ़ बयान दिए और किसी सवाल का जवाब नहीं लिया. सामान्य से अलग, सबसे पहले पुतिन बोले. उन्होंने बातचीत को 'सम्मानजनक' बताते हुए अलास्का के रूसी इतिहास का ज़िक्र करना शुरू कर दिया. कई मिनट बाद जाकर उन्होंने 'यूक्रेन की स्थिति' पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि एक 'समझौता' हुआ है, लेकिन असली 'कारण' ख़त्म किए बिना शांति नहीं हो सकती. इस बयान ने यूक्रेन और दूसरे देशों के लिए ख़तरे की घंटी बजा दी होगी. 2022 से युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन बार-बार यही मांग रखते आए हैं– क्राइमिया, दोनेत्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़िया और खेरसॉन पर रूसी संप्रभुता की मान्यता, यूक्रेन को हथियार उपलब्ध न कराना, विदेशी सेनाओं की ग़ैर-मौजूदगी और यूक्रेन में नए सिरे से चुनाव कराना. सीधे शब्दों में, यह यूक्रेन की हार और समर्पण की शर्तें थीं जो यूक्रेन के लिए अस्वीकार्य हैं लेकिन रूस के लिए युद्ध के साढ़े तीन साल गुज़र जाने के बाद अब भी अहम हैं.मीटिंग की असली वजह और संदर्भ को देखते हुए यह चौंकाने वाली बात थी कि ट्रंप ने न यूक्रेन का नाम लिया और न युद्धविराम का. बस इतना कहा कि 'हर हफ़्ते पाँच-छह-सात हज़ार लोग मारे जाते हैं' और पुतिन भी ख़ून-ख़राबा ख़त्म करना चाहते हैं. आम तौर पर बहुत बोलने वाले ट्रंप इस बार पुतिन से भी कम बोले. उनका बयान छोटा था, जो असामान्य था और सबसे ज़्यादा बयान की अस्पष्टता ने खींचा. ट्रंप ने कहा कि 'बहुत से मुद्दों पर हमारी सहमति बनी' और जोड़ा कि 'बेहद कारगर बैठक' में 'बड़ी प्रगति' हुई. लेकिन उन्होंने कोई विवरण नहीं बताया और ऐसा नहीं लगा कि यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने की दिशा में कोई ठोस क़दम उठाया गया. न कोई बड़ा समझौता हुआ और न ही राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय बैठक की घोषणा हुई. रूस के लिए राहत की बात है कि ट्रंप ने उन 'गंभीर परिणामों' का भी ज़िक्र नहीं किया जिनकी धमकी उन्होंने युद्धविराम न होने पर लागू होने पर दी थी.फिर उन्होंने उम्मीद जताई, "लेकिन हमारे पास वहाँ पहुँचने का बहुत अच्छा मौक़ा है."पाकिस्तान के ज़ेड-10 एमई हेलिकॉप्टर: भारत के अपाचे के सामने नया चैलेंजरआमतौर पर पुतिन अंग्रेज़ी में जवाब नहीं देते हैं लेकिन अलास्का में उन्होंने मुस्कुराते हुए ट्रंप से अगली बार मॉस्को में मुलाक़ात की बात कहीभले ही यूक्रेन युद्ध पर कोई स्थाई समाधान नहीं निकला, लेकिन इस मीटिंग ने रूस और अमेरिका के रिश्तों में फिर से नज़दीकी ला दी. दोनों नेताओं की बार-बार हाथ मिलाते और मुस्कुराते तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं. अमेरिकी सैनिकों की वे तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनीं, जब वे पुतिन के विमान से उतरते समय रेड कार्पेट बिछा रहे थे. पुतिन ने अपने बयान में ट्रंप के उस पुराने दावे का हवाला भी दिया कि अगर वे सत्ता में होते तो यूक्रेन युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. हालाँकि 'बड़ी प्रगति' की बात कही गई, लेकिन अलास्का सम्मेलन से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. फिर भी दोनों नेताओं ने रूस में अगली मुलाक़ात की गुंजाइश खुली छोड़ी.बिना कोई वादा, रियायत या समझौता किए पुतिन शायद इतने सहज हुए कि अंग्रेज़ी में मज़ाक़ कर दिया- "नेक्स्ट टाइम इन मॉस्को." ट्रंप हँसते हुए बोले – "ओह, यह दिलचस्प है. इसके लिए मुझे आलोचना झेलनी पड़ेगी. लेकिन हाँ, मैं इसे मुमकिन मान सकता हूँ."ट्रंप-पुतिन की अलास्का में मुलाकात, भारत के लिए नया मोड़ या नई मुश्किल?'अगली बार मॉस्को में?', ट्रंप-पुतिन के बीच मुलाक़ात से निकलीं पाँच अहम बातें'शोले' में अंग्रेज़ों के ज़माने के जेलर बनने के लिए असरानी ने कैसे ली थी हिटलर से प्रेरणा?ट्रंप और पुतिन मुलाक़ात के बहाने एक-दूसरे से क्या हासिल करना चाहते हैं?'अब ब्लैकमेलिंग नहीं सहेंगे': लाल किले से पीएम मोदी के भाषण की सात बड़ी बातेंकिश्तवाड़ घटना के पीड़ितों की आपबीती, 'एकदम से बम फटने की आवाज़ आई, सब धुआं-धुआं हो गया''अगली बार मॉस्को में?', ट्रंप-पुतिन के बीच मुलाक़ात से निकलीं पाँच अहम बातेंलाल क़िले से आरएसएस की तारीफ़ कर पीएम मोदी क्या हासिल करना चाह रहे हैं'अब ब्लैकमेलिंग नहीं सहेंगे': लाल किले से पीएम मोदी के भाषण की सात बड़ी बातेंट्रंप-पुतिन की अलास्का में मुलाकात, भारत के लिए नया मोड़ या नई मुश्किल?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ट्रंप-पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली मुलाक़ात पर यूरोपीय नेताओं का क्या कहना हैट्रंप-पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली मुलाक़ात पर यूरोपीय नेताओं का क्या कहना हैयूरोपीय नेताओं का कहना है कि रूस-यूक्रेन जंग रोकने के लिए होने वाली बातचीत में यूरोप को शामिल किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि यह न केवल यूक्रेन की रक्षा के लिए बल्कि यूरोप की सुरक्षा के लिए भी ज़रूरी है.
Read more »

ट्रंप के लिए अलास्का में पुतिन से मुलाकात 'शतरंज का खेल,' बोले- 25 फीसदी सफलता की उम्मीदट्रंप के लिए अलास्का में पुतिन से मुलाकात 'शतरंज का खेल,' बोले- 25 फीसदी सफलता की उम्मीदट्रंप के लिए अलास्का में पुतिन से मुलाकात 'शतरंज का खेल,' बोले- 25 फीसदी सफलता की उम्मीद
Read more »

DNA: सिर्फ कुछ घंटे बाद...दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह पर बड़ी मीटिंग! ट्रंप-पुतिन की मुलाकात में क्या होने वाला है?DNA: सिर्फ कुछ घंटे बाद...दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह पर बड़ी मीटिंग! ट्रंप-पुतिन की मुलाकात में क्या होने वाला है?DNA Analysis: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच कुछ घंटे बाद होने जा रही सबसे बड़ी मुलाकात का विश्लेषण करेंगे.
Read more »

Trump-Putin Meets: पुतिन से मिलने के लिए अमेरिका से निकले डोनाल्ड ट्रंप, रात 1 बजे होगी मुलाकात, कड़ी से भी कड़ी है अलास्का की सुरक्षा व्यवस्थाTrump-Putin Meets: पुतिन से मिलने के लिए अमेरिका से निकले डोनाल्ड ट्रंप, रात 1 बजे होगी मुलाकात, कड़ी से भी कड़ी है अलास्का की सुरक्षा व्यवस्थापुतिन से मिलने के लिए अमेरिका से निकले डोनाल्ड ट्रंप, रात 1 बजे होगी मुलाकात, Trump-Putin Meets know the Security arrangement of both leaders विदेश
Read more »

अलास्का में पुतिन के साथ बैठक के बाद वाशिंगटन लौटे डोनाल्ड ट्रंपअलास्का में पुतिन के साथ बैठक के बाद वाशिंगटन लौटे डोनाल्ड ट्रंपअलास्का में पुतिन के साथ बैठक के बाद वाशिंगटन लौटे डोनाल्ड ट्रंप
Read more »

Trump-Putin Meets: ट्रंप-पुतिन की मुलाकात के बाद अमेरिका जाएंगे जेलेंस्की, इस दिन वाशिंगटन के लिए होंगे रवानाTrump-Putin Meets: ट्रंप-पुतिन की मुलाकात के बाद अमेरिका जाएंगे जेलेंस्की, इस दिन वाशिंगटन के लिए होंगे रवानाट्रंप-पुतिन की मुलाकात के बाद अमेरिका जाएंगे जेलेंस्की, इस दिन वाशिंगटन के लिए होंगे रवाना विदेश zelenskyy Visit to US after Trump-Putin Meets
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:23:09