ट्रंप-पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली मुलाक़ात पर यूरोपीय नेताओं का क्या कहना है

United States News News

ट्रंप-पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली मुलाक़ात पर यूरोपीय नेताओं का क्या कहना है
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 259 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 51%

यूरोपीय नेताओं का कहना है कि रूस-यूक्रेन जंग रोकने के लिए होने वाली बातचीत में यूरोप को शामिल किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि यह न केवल यूक्रेन की रक्षा के लिए बल्कि यूरोप की सुरक्षा के लिए भी ज़रूरी है.

ट्रंप-पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली मुलाक़ात पर यूरोपीय नेताओं का क्या कहना है'मेरा चीफ़ फ़ील्ड मार्शल बन गया है, हम जीते हैं'- भारतीय सेना प्रमुख के बयान की चर्चा ट्रंप पहले भी इशारा कर चुके हैं कि वो शुरू में केवल पुतिन से मुलाक़ात करेंगे.

उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि वो "रूस से शुरुआत" करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा है कि उन्हें यकीन है कि यह पुतिन और ज़ेलेंस्की दोनों के साथ त्रिपक्षीय बैठक आयोजित करने का एक अवसर है. लेकिन पुतिन इस पर सहमत होंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है. रूस ने क़रीब तीन साल पहले यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू किया था. उसके बाद पुतिन ने कई बार ज़ेलेंस्की से सीधी बातचीत के मौक़े को ठुकराया है. यूक्रेन पर हमला करने के बाद से दोनों नेता आमने-सामने नहीं मिले हैं.'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के छह विमान गिराए गए थे: भारतीय वायु सेना चीफ़कहानी ज़िंदगी कीशुक्रवार को ट्रंप ने यह भी सुझाव दिया था कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते के लिए "कुछ इलाक़ों की अदला-बदली" होगी. इस पर ज़ेलेंस्की ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "रूस ने जो कुछ किया है, हम उसके बदले उसे कोई इनाम नहीं देंगे. यूक्रेन के बिना, यूक्रेन के ख़िलाफ़ लिया गया कोई भी फ़ैसला शांति के ख़िलाफ़ फ़ैसला होगा." उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "रूस अब भी यह थोप रहा है कि यूक्रेनी इलाक़े के 'बदले' यूक्रेनी इलाक़ा एक्सचेंज किया जाए, इसका नतीजा यह होगा कि फिर से युद्ध शुरू करने के लिए यह रूसियों को केवल और सुविधाजनक पोज़ीशन देगा." अमेरिका में बीबीसी के सहयोगी सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक़ व्हाइट हाउस यूरोपीय सहयोगियों को मनाने की कोशिश कर रहा है, कि वो एक ऐसे समझौते को स्वीकार कर लें जिसमें रूस को पूर्वी यूक्रेन के पूरे डोनबास इलाक़े और क्रीमिया प्रायद्वीप पर नियंत्रण मिल जाए. हालांकि यूरोपीय नेताओं ने शनिवार देर रात जारी अपने बयान में कहा, "अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को ताक़त के दम पर नहीं बदला जा सकता."उन्होंने यह भी दोहराया कि वे यूक्रेन को कूटनीतिक, सैन्य और वित्तीय समर्थन देना जारी रखेंगे.ट्रंप और पुतिन की फोन पर हुई बातचीत को रूस अपनी 'जीत' क्यों मान रहा है?इमेज कैप्शन,यूरोपीय नेताओं ने यह भी कहा है कि न केवल यूक्रेन की रक्षा के लिए बल्कि यूरोप की सुरक्षा के लिए भी इस मुद्दे का "कूटनीतिक समाधान" बेहद ज़रूरी है. अलास्का में ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए केवल यूक्रेन ही संघर्ष नहीं कर रहा, यूरोपीय सहयोगी भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाले किसी भी समझौते पर उनका कम प्रभाव होगा.में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस और अमेरिका के बीच बैठक में यूरोपीय साझेदारों को बाहर रखने पर चिंता जताई. उन्होंने लिखा, "यूरोपीय देशों को भी इस समाधान का हिस्सा होना चाहिए, क्योंकि उनकी अपनी सुरक्षा दांव पर है."उन्होंने कहा, "युद्ध का अंत न्यायपूर्ण होना चाहिए और मैं उन सभी का आभारी हूं जो आज यूक्रेन में शांति के लिए, हमारे और हमारे लोगों के साथ खड़े हैं. यूक्रेन हमारे यूरोपीय देशों के महत्वपूर्ण सुरक्षा हितों की रक्षा कर रहा है." इस मुद्दे पर यूरोप ने रूस के प्रति कड़ा रुख़ अपनाया हुआ है. इसमें रूसी संस्थाओं पर पाबंदी लगाना और यूक्रेन को सैन्य सहायता देना शामिल है. ज़ेलेंस्की का कहना है कि उन्होंने शनिवार को मैक्रों से फ़ोन पर बातचीत में कहा कि मुख्य बात यह सुनिश्चित करना है कि "रूस फिर से किसी को धोखा न दे सके." यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, "हम सभी को युद्ध का तर्कसंगत अंत और यूक्रेन के साथ ही अन्य यूरोपीय देशों के लिए भरोसेमंद सुरक्षा का आधार चाहिए."नक़ली बॉस, नक़ली दफ़्तर, असली पैसा: चीन में बढ़ रहा है काम करने का 'दिखावा' करने वाली कंपनियों का चलनअमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने शनिवार को ज़ेलेंस्की के दो शीर्ष सहयकों से बातचीत की शनिवार को यूरोप और यूक्रेन के साथ अमेरिकी कूटनीति की ज़िम्मेदारी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने संभाली. उन्होंने ब्रिटेन का दौरा किया और ब्रितानी विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ ज़ेलेंस्की के दो प्रमुख सहायकों से बातचीत की. ज़ेलेंस्की के दफ़्तर के प्रमुख आंद्रिए यरमाक ने इस चर्चा के लिए जेडी वेंस का धन्यवाद करते हुए बातचीत में यूक्रेन को शामिल करने की ज़रूरत पर बल दिया.जून 2021 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जेनेवा में पुतिन से मुलाक़ात की थी. उसके बाद अलास्का में होने वाली बैठक रूस और अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपतियों के बीच पहली बैठक होगी.बाइडन-पुतिन के बीच साल 2021 में हुई बैठक के क़रीब नौ महीने बाद रूस ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान छेड़ दिया था.साल 2022 में रूसी राष्ट्रपति कार्यालय, क्रेमलिन ने यूक्रेन के चार इलाक़ों डोनेत्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसोन को अपने अधिकार में लेने की घोषणा की. हालांकि इन इलाक़ों पर उसका पूरा नियंत्रण नहीं था. रूस ने यूक्रेन के पूर्व के लुहांस्क, दोनेत्स्क और दक्षिण के ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसोन में जनमत संग्रह कराए जाने का दावा किया था. इन इलाक़ों में रूस समर्थित अधिकारियों ने दावा किया था कि पांच दिनों तक चले इस जनमत संग्रह को लोगों का बड़ा समर्थन मिला. इस बीच रूस अपने आक्रमण के बाद निर्णायक सफलता हासिल करने में नाकाम रहा है, लेकिन अब भी यूक्रेन के पूर्वी हिस्से के बड़े इलाक़े पर रूस का कब्ज़ा है.अहमदाबाद के दीपेश का चौकीदार की नौकरी से आईआईएम में एडमिशन तक का सफ़रट्रंप-पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली मुलाक़ात पर यूरोपीय नेताओं का क्या कहना हैपेट की चर्बी बढ़ना कितना ख़तरनाक है, इस पर क़ाबू पाने के लिए आज़मा सकते हैं ये उपायकर्नाटकः स्कूली बच्चों के पानी में कीटनाशक मिलाए जाने की घटना के बाद लाए गए नए नियमभारत-पाकिस्तान और इसराइल-ईरान तनाव के बीच भारत में बढ़े रूसी मीडिया के फॉलोअर्सग़ज़ा सिटी पर 'क़ब्ज़े' की इसराइली योजना पर इन पांच मुस्लिम देशों की चेतावनीट्रंप-पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली मुलाक़ात पर यूरोपीय नेताओं का क्या कहना हैहिरोशिमा पर एटम बम गिराने के बाद जब 'एनोला गे' से पायलट ने नीचे देखा - विवेचनापेट की चर्बी बढ़ना कितना ख़तरनाक है, इस पर क़ाबू पाने के लिए आज़मा सकते हैं ये उपाय

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सावन में ये 3 शुभ संकेत दिख जाएं तो समझ लें जल्द होने वाली है महादेव की कृपासावन में ये 3 शुभ संकेत दिख जाएं तो समझ लें जल्द होने वाली है महादेव की कृपाSawan 2025: ज्योतिषविदों का कहना है कि यदि सावन में कुछ खास संकेत दिख जाएं तो समझ लेना चाहिए कि बहुत जल्द हम पर महादेव की कृपा होने वाली है.
Read more »

ट्रंप का दावा खोखला निकला, ब्रिक्स नेताओं ने धमकी के बावजूद सम्मेलन में दिखाई एकताट्रंप का दावा खोखला निकला, ब्रिक्स नेताओं ने धमकी के बावजूद सम्मेलन में दिखाई एकताट्रंप का दावा खोखला निकला, ब्रिक्स नेताओं ने धमकी के बावजूद सम्मेलन में दिखाई एकता
Read more »

यूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठकयूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठकयूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठक
Read more »

यूक्रेन युद्ध समाप्त होने की उम्मीद बढ़ी... भारत ने पुतिन और ट्रंप की होने वाली मुलाकात का किया स्वागतयूक्रेन युद्ध समाप्त होने की उम्मीद बढ़ी... भारत ने पुतिन और ट्रंप की होने वाली मुलाकात का किया स्वागतभारत ने अमेरिका और रूस के राष्ट्रपतियों के बीच अलास्का में होने वाली शिखर बैठक का स्वागत किया है, जिसका उद्देश्य यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना है।
Read more »

पहले टीम और कॉन्ट्रैक्ट से निकाला, अब श्रेयस अय्यर की होगी वापसी... इन दो खिलाड़ियों का बुरा वक्त शुरूपहले टीम और कॉन्ट्रैक्ट से निकाला, अब श्रेयस अय्यर की होगी वापसी... इन दो खिलाड़ियों का बुरा वक्त शुरूभारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों पर संकट मंडरा रहा है। वहीं टीम में फिर से श्रेयस अय्यर की वापसी होने वाली है।
Read more »

Explained: अलास्का में ही क्यों होगी ट्रंप-पुतिन की मीटिंग? इतिहास में दर्ज होने वाली है मुलाकातExplained: अलास्का में ही क्यों होगी ट्रंप-पुतिन की मीटिंग? इतिहास में दर्ज होने वाली है मुलाकातAlaska Ukraine Peace talks: दुनिया की नजर इस मुलाकात पर टिकी होगी. यह मीटिंग यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे खूनखराबे वाले संघर्ष का रुख बदल सकती है. अलास्का का रूस से ऐतिहासिक रिश्ता 18वीं सदी से रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:47:07