DNA: सिर्फ कुछ घंटे बाद...दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह पर बड़ी मीटिंग! ट्रंप-पुतिन की मुलाकात में क्या होने वाला है?

DNA Analysis News

DNA: सिर्फ कुछ घंटे बाद...दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह पर बड़ी मीटिंग! ट्रंप-पुतिन की मुलाकात में क्या होने वाला है?
DNADoanald TrupmVladimir Putin
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 648 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 301%
  • Publisher: 63%

DNA Analysis: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच कुछ घंटे बाद होने जा रही सबसे बड़ी मुलाकात का विश्लेषण करेंगे.

DNA Analysis: आज हम DNA में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच कुछ घंटे बाद होने जा रही सबसे बड़ी मुलाकात का विश्लेषण करेंगे. यूक्रेन वॉर खत्म करवाने का फॉर्मूला तलाश करने के लिए अमेरिका के अलास्का में होने जा रही इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इसके परिणाम का असर पूरी दुनिया पर पड़ने वाला है.

इस मुलाकात में होने वाले फैसले का असर हमारे देश पर भी पड़ेगा. इसलिए आपको आज ये विश्लेषण बहुत ध्यान से पढ़ना चाहिए. इस वक्त सारी दुनिया जानना चाह रही है. क्या अलास्का में डॉनल्ड ट्रंप और व्लादिमिर पुतिन के बीच बात बन जाएगी. आज आप भी सोच रहे होंगे. ट्रंप ने इस मुलाकात के लिए पुतिन को अलास्का में ही क्यों बुलाया है. आप ये भी जानना चाहते होंगे. पुतिन और ट्रंप के बीच मुलाकात के दौरान और कौन कौन मौजूद रहेगा. वार्ता के दौरान दोनों नेता एक दूसरे को किस बात के लिए राजी करने की कोशिश करेंगे. इस मुलाकात से यूरोपीय देशों और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को डरे हुए हैं. और इस मुलाकात में अगर युद्ध रोकने का फॉर्मूला नहीं निकला तो आगे क्या होगा. आज एक एक करके हम आपको ये तमाम बातें समझाएंगे. सबसे पहले आपको इस मुलाकात से ठीक पहले सामने आए डॉनल्ड ट्रंप के सबसे चर्चित बयान के बारे में जानना चाहिए. जिसके बाद खुद को युद्ध रुकवाने का विशेषज्ञ बताने वाले दुनिया के 6 युद्धों को अपने दम पर रोकने का दावा करने वाले डॉनल्ड ट्रंप की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं. दुनिया में चर्चा हो रही है क्या वाकई ट्रंप ने पुतिन को अलास्का में युद्ध रुकवाने के लिए बुलाया है. या​ फिर ट्रंप व्लादिमिर पुतिन को सामने बिठाकर बेइज्जत करना चाहते हैं. ये चर्चा क्यों शुरू हुई? उसे समझने के लिए आपको डॉनल्ड ट्रंप का ये बयान बहुत ध्यान से पढ़ना चाहिए. क्या डॉनल्ड ट्रंप पुतिन की भी बेइज्जती करेंगे? डॉनल्ड ट्रंप ने कहा अगर मुलाकात के बाद यूक्रेन वॉर नहीं रोकी गई तो रूस को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इसे आप मुलाकात से पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ट्रंप की दी गई धमकी भी कह सकते हैं. ट्रंप चाहते हैं पुतिन से उनकी मुलाकात के बाद किसी भी कीमत पर वॉर रुक जाए. पुतिन इसके लिए तैयार हो जाएं और शांति के नोबल पर उनकी दावेदारी और मजबूत हो जाए. लेकिन डॉनल्ड ट्रंप शायद ये बात भूल गए हैं. उनके सामने वार्ता की टेबल पर जो शख्स बैठा होगा. उसका नाम आसिम मुनीर नहीं जिसको ट्रंप वार्ता के दौरान सिर्फ अपना आर्डर सुनाते हैं. उनके सामने जो शख्स बैठा होगा उनका नाम व्लादिमिर पुतिन है, जो अपनी शर्तों से समझौता नहीं करते. ट्रंप के इस बयान के बाद एक आशंका और बढ़ गई है. क्या ट्रंप की कोशिश एक बार फिर से अपनी घर में बुलाकर मेहमान को बेइज्जत करने की है. ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच इसी साल फरवरी में हुई मीटिंग के दौरान ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ज़ेलेंस्की को बेइज्जत किया था. इसके बाद इसी साल मई में साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को श्वेतों के साथ हिंसा की तस्वीरें और वीडियो दिखाकर शर्मिंदा करने की कोशिश भी की थी. जिसमें से कई फोटो बाद में गलत निकली थीं. लेकिन क्या डॉनल्ड ट्रंप पुतिन के साथ भी ऐसा करेंगे. और ये कितना खतरनाक हो सकता है. आज आपको ये भी समझना चाहिए. क्या ट्रंप पुतिन को मुलाकात के दौरान बेइज्जत कर सकते हैं. इसे समझने के लिए आपको जानना चाहिए. ये मुलाकात जहां हो रही है क्या वहां पर ऐसा करना संभव है, तो ये मुलाकात रूस से 55 मील यानि सिर्फ 88 किलोमीटर दूर अलास्का में हो रही है, जो कभी सोवियत संघ का हिस्सा था. लेकिन बाद में सोवियत संघ ने इसे अमेरिका को बेच दिया. अलास्का में भी ये मीटिंग अमेरिका के ज्वाइंट बेस एलमंडॉर्फ-रिचर्डसन पर हो रही है. इस बेस का उपयोग अमेरिका की वायुसेना और आर्मी दोनों करते हैं. ओर यहां पर अमेरिका के सबसे ताकतवर हथियार तैनात हैं. - इस बेस में अमेरिकी एयरफोर्स के सबसे उन्नत एफ-22 रैप्टर जैसे स्टील्थ फाइटर जेट तैनात हैं. - यहां पर अमेरिका का B-2 बमवर्षक विमान भी तैनात है. जिससे उसने ईरान के परमाणु ठिकानों को उड़ाया था. - इस बेस में मौजूद अमेरिकी विमान रूस और उत्तर कोरिया जैसे देशों से आने वाले संभावित खतरों का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. - अमेरिकी आर्मी के पैरा-ट्रूपर्स और दूसरे कमांडो की तैनाती भी यहां पर की गई है - इसके अलावा इस बेस पर रडार सिस्टम और मिसाइल रक्षा प्रणाली भी तैनात हैं. जो रूसी और अन्य विदेशी फाइटर जेट्स पर नज़र रखते हैं. दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह हाई प्रोफाइल मीटिंग! यानि ये अमेरिका का बेहद सुरक्षित सैन्य अड्डा है. जहां पर अमेरिका बहुत ज्यादा ताकतवर है, इस बेस से सिर्फ 30 से 50 किलोमीटर की दूरी पर बैरेंट्स सागर मौजूद है. अमेरिका ने समंदर के किनारे ये अड्डा इसलिए बनाया है. ताकि वो समंदर की गतिविधियों की हवाई निगरानी कर सके. लेकिन खबर है इस मुलाकात के दौरान इसी समंदर में रूस की परमाणु सबमरीन भी मौजूद रहेंगी. यानि अमेरिकी अड्डे के पास भी पुतिन का परमाणु बम तैनात रहेगा. अमेरिका की तरफ से कहा गया है इस अड्डे को बातचीत के लिए इसलिए चुना गया है ताकि दोनों नेताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके. इस बात की आशंका भी जाहिर की जा रही थी. बातचीत के दौरान लोग भी विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. लेकिन इस अड्डे तक पहुंचना किसी आम व्यक्ति के लिए बहुत मुश्किल है. और इस हाई प्रोफाइल मुलाकात के दौरान यहां पर सुरक्षा के ऐसे इंतज़ाम होंगे कि आप इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह कह सकते हैं. लेकिन जिस वक्त अलास्का दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह होगी ठीक उसी वक्त आप इसे सबसे खतरनाक जगह भी कह सकते हैं. क्योंकि यहां पर दो ऐसे नेता मौजूद रहेंगे. जिसके हाथ में दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियारों के बटन हैं. इस वक्त रूस के पास दुनिया में सबसे ज्यादा 5 हजार 449 परमाणु हथियार हैं. जिसमें 1,500 से 1,700 हथियार हमले के लिए तैयार रखे गए हैं. जबकि अमेरिका के पास 5 हजार 277 परमाणु हथियार हैं. जिसमें लगभग 1800 हथियार हमले के लिए तैयार हैं..जहां जहां अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति जाते हैं...उनके परमाणु ब्रीफकेस भी उनके साथ मौजूद रहते हैं. इसका मतलब है जिस वक्त अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति मीटिंग कर रहे होंगे उनके एजेंट मीटिंग वाले कमरे के बाहर परमाणु ब्रीफकेस लेकर मौजूद होंगे. यानि अलास्का में लगभग 3500 परमाणु हथियारों के बटन मौजूद रहेंगे. जिससे सारी दुनिया तबाह हो सकती है. इसीलिए इस जगह को दुनिया की सबसे खतरनाक जगह भी कहा जा सकता है. लेकिन क्या इस बातचीत के दौरान ऐसी कोई नौबत आ सकती है. इसे समझने के लिए आपको ये भी जानना होगा. ट्रंप और पुतिन के बीच इस मीटिंग में क्या बात होगी, और क्या दोनों नेताओं की मुलाकात के वक्त वहां कोई और भी मौजूद रहेगा. आपने अक्सर देखा होगा दो बड़े नेता बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करते हैं. कई बार उनकी मुलाकात के दौरान सलाहकार भी मौजूद होते हैं. लेकिन ट्रंप और पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात ऐसी नहीं होगी. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करोलिन लेविट के मुताबिक, ट्रंप और पुतिन के बीच ये मुलाकात one-on-one होगी. यानि दोनों नेताओं के अलावा इस मीटिंग में सिर्फ दुभाषिए मौजूद होंगे. जिनके जरिए ट्रंप और पुतिन एक दूसरे के सामने अपनी बात रखेंगे. ऐसे में व्हाइट हाउस में जिस तरह मीडिया के सामने डॉनल्ड ट्रंप ने ज़ेलेंस्की और रामफोसा को बेइज्जत किया था. उसकी आशंका यहां पर नहीं रहेगी, क्योंकि इस दौरान मीडिया भी मौजूद नहीं रहेगी. कैरोलिन लेविट ने ये भी बताया आखिरकार यहां पर क्या क्या होने वाला है. - व्हाइट हाउस के मुताबिक इस मुलाकात में ट्रंप पुतिन की बातों को ध्यान से सुनेंगे. यानि ट्रंप के लिए ये मुलाकात एक सुनने का अभ्यास होगी. - जिसके जरिए ट्रंप ये समझने की कोशिश करेंगे. पुतिन ये युद्ध कैसे रोकेंगे. युद्ध रोकने के लिए उन्होंने क्या योजना बनाई है. इस बैठक से ठीक पहले डॉनल्ड ट्रंप ने रूस को धमकी दी है. लेकिन दूसरी तरफ पुतिन ने मुलाकात से पहले बहुत संयम वाले शब्दों का इस्तेमाल किया है. इसके बाद सवाल उठ रहे हैं आखिरकार ट्रंप और पुतिन के दिमाग में चल क्या रहा है ? आज आपको पुतिन के बयान को भी ध्यान से पढ़ना चाहिए. - पुतिन ने कहा यूक्रेन संघर्ष का समाधान करने के लिए अमेरिका एक ईमानदार कोशिश कर रहा है. यानि ट्रंप की कोशिशों की पुतिन ने सराहना की है. - पुतिन ने बताया इस चर्चा का मकसद रूस-यूक्रेन, यूरोप और दुनिया में शांति के हालात तैयार करना है. - इसके अलावा पुतिन ने संकेत दिए कि मॉस्को और वॉशिंगटन परमाणु हथियार नियंत्रण पर समझौता कर सकते हैं. हमने आपको थोड़ी देर पहले ही बताया कि रूस और अमेरिका दुनिया में सबसे बड़े परमाणु हथियार भंडार रखने वाले देश हैं. दोनों देशों के बीच परमाणु हथियार नियंत्रण की न्यू START यानि New Strategic Arms Reduction Treaty है, जो 5 फरवरी 2026 को समाप्त होने वाली है. दोनों देशों के बीच तनातनी के बाद पुतिन ने पहले इस संधि को नहीं मानने का एलान किया था. लेकिन अब उनके तेवर नर्म हैं. ट्रंप के दिमाग में आजकल क्या घूम रहा है? आप कह सकते हैं पुतिन ऐसी बातें करके अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं. ट्रंप के दिमाग में आजकल नोबेल पुरस्कार सबसे ज्यादा घूम रहा है. पुतिन ने उनकी शांति की कोशिश की सराहना की है. ये बात डॉनल्ड ट्रंप को काफी अच्छी लग सकती है. जबकि डॉनल्ड ट्रंप मीटिंग से पहले यूक्रेन और यूरोप को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो रूस के खिलाफ काफी कठोर रहने वाले हैं. लेकिन यूक्रेन और यूरोपीय देशों को ऐसा नहीं लगता. असलियत ये है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और यूरोपीय देश इस मुलाकात से पहले डरे हुए हैं. आज आपको इस डर और इसके असर के बारे में भी जानना चाहिए. ज़ेलेंस्की ट्रंप और पुतिन के तेवरों से परेशान ज़ेलेंस्की इस मुलाकात से पहले ट्रंप और पुतिन के तेवरों से इतने परेशान हैं कि इस मुलाकात से ठीक एक दिन पहले लंदन पहुंच गए. जहां पर उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान यूक्रेन वॉर और ट्रंप-पुतिन समिट पर चर्चा की गई. इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने जो खास बातें कहीं आज आपको उनके बारे में भी जानना चाहिए. - स्टार्मर और ज़ेलेन्स्की ने बताया कि अलास्का में होने वाली ट्रंप-पुतिन मुलाकात यूक्रेन युद्ध को समाप्त करवा सकती है...लेकिन इसके लिए पुतिन को गंभीर कदम उठाने होंगे.... - दोनों नेताओं ने कहा यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए यूरोप की एकजुटता और संकल्प की जरूरत है..मतलब...स्टार्मर और ज़ेलेंस्की ने साफ किया है..ऐसा कोई समझौता जिसमें रूस का फायदा और यूक्रेन का नुकसान होगा..उसका यूरोप विरोध करेगा - ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने कहा कोई भी शांति समझौता यूक्रेन की संप्रभुता और सीमा सुरक्षा का उल्लंघन नहीं कर सकता और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को ताकत के दम पर नहीं बदला जा सकता. यानि यूक्रेन अपनी जमीन का हिस्सा रूस को देने के लिए तैयार नहीं है. ट्रंप और पुतिन की मुलाकात से पहले यूरोप और यूक्रेन दोनों ने ये बातें साफ कर दी हैं. आज आपको ये भी जानना चाहिए यूक्रेन को क्यों लग रहा है इस मीटिंग के बाद उससे कुछ छिनने वाला है. ज़ेलेंस्की और यूरोप के इस डर की वजह अलास्का बैठक से पहले आ रही कुछ रिपोर्ट हैं. जिनके मुताबिक ये बातचीत रूस के पक्ष में जा सकती है. और पुतिन डॉनल्ड ट्रंप को यूक्रेन के कब्जाए क्षेत्रों पर अपना कब्जा जारी रखने के लिए तैयार कर सकते हैं. ट्रंप ने भी जमीन की अदला बदली करके युद्ध रुकवाने का फॉर्मूला दिया था. - इस रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप युद्ध खत्म करने के बदले पुतिन को दोनेत्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण की पेशकश कर सकते हैं. - इसके बदले में पुतिन सीज़फायर और अपने सैनिकों को फ्रंट लाइन से हटाने के लिए राजी हो सकते हैं. - इसके साथ ही पुतिन सूमी और उत्तर पूर्वी खारकीव इलाके के छोटे-छोटे ठिकानों से पीछे हटने की पेशकश भी कर सकते हैं. - अमेरिकी थिंक टैंक, इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के मुताबिक रूस को अगर दोनेत्सक मिल जाता है, तो इससे रूसी सेना बहुत अच्छी रणनीतिक स्थिति में पहुंच जाएगी और भविष्य की लड़ाई उसके लिए बहुत आसान हो जाएगी. लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बार बार कह रहे हैं. यूक्रेन अपनी जमीन किसी को गिफ्ट में नहीं देगा. इसीलिए वो इस मुलाकात से पहले यूरोपीय देशों का सहयोग लेने लंदन पहुंचे हैं. वो कब क्या कर देंगे. क्या कह देंगे, कहा नहीं जा सकता हमने आपको थोड़ी देर पहले बताया था कि पुतिन और ट्रंप के बीच जो मुलाकात होगी. उसमें कोई और व्यक्ति या सलाहकार शामिल नहीं होगा. यानि दोनों नेता पहले से रणनीति बनाकर आएंगे. एक वजह ये भी है. जिससे ज़ेलेंस्की चिंतित होंगे. क्योंकि इससे पहले जब जब ट्रंप और पुतिन मिले हैं. पुतिन ही ट्रंप पर हावी नजर आए हैं. इसकी वजह रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी के एजेंट के तौर पर पुतिन की कड़ी ट्रेनिंग है, जो उन्हें मानसिक रूस से बहुत मजबूत बनाती है. जबकि ट्रंप को मानसिक रूप से काफी अस्थिर माना जाता है. वो कब क्या कर देंगे. क्या कह देंगे, कहा नहीं जा सकता. इसका एक उदाहरण ट्रंप और पुतिन की हेलसिंकी में हुई मुलाकात में देखा गया था. जब ट्रंप ने अपनी खुफिया एजेंसियों की बात को नकारते हुए पुतिन की बात को सही माना था. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अमेरिका के चुनाव में रूस के दखल का आरोप लगाया था. लेकिन जैसे ही पुतिन ने ट्रंप को समझाया. ये काम रूस का नहीं है. ट्रंप ने बिना किसी सबूत इसे स्वीकार कर लिया. ऐसे में यूरोपीय देश डरे हैं. ट्रंप एक बार फिर से पुतिन के पक्ष में बयान दे सकते हैं. और पुतिन भी चाहते हैं वो ट्रंप से ऐसा समझौता कर लें. जिसे कीव या यूरोपीय देश बाद में काट नहीं सकें. और अमेरिका के जरिए दबाव बनाकर वो युद्ध से निकल जाएं. लेकिन जब तक ट्रंप-पुतिन वार्ता के बाद खुद जेंलेस्की और पुतिन आमने सामने नहीं बैठेंगे, तब तक इस युद्ध का रुकना मुश्किल है. क्योंकि अब रूस और यूक्रेन को एक दूसरे पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. यूक्रेन और रूस के बीच अविश्वास की खाई कितनी गहरी है. इसे आप इस तरह समझ सकते हैं, जिस वक्त यूक्रेन वॉर बंद करवाने के लिए शांति वार्ता शुरू होने वाली है. उसके पहले रूस और यूक्रेन अधिक से अधिक इलाकों में कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और कई मोर्चों पर युद्ध जारी है. जिसमें दोनों देशों ने एक-दूसरे के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और पावर नेटवर्क पर हमले किए हैं. -रूस से दोनेत्स्क क्षेत्र के दो और इलाकों में नियंत्रण का दावा किया है. - इसके अलावा यूक्रेनी एयर डिफेंस रडार, HIMARS रॉकेट्स और गोला-बारूद के डिपो नष्ट कर दिए. - वहीं यूक्रेन ने रूस के महत्वपूर्ण तेल स्टेशनों को निशाना बनाया, जिसमें उनेचा तेल पंपिंग स्टेशन भी शामिल था. - जिससे रूस हंगरी को तेल सप्लाई करता था. यानि वार्ता से ठीक पहले एक दूसरे को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने की कोशिशें जारी हैं. रूस-यूक्रेन वॉर में अब तक 3 लाख 70 हजार लोग मारे जा चुके हैं. और इस युद्ध से वैश्विक जीडीपी में 2 ट्रिलियन से ज्यादा नुकसान हो चुका है. इसलिए दुनिया चाहती है ये युद्ध खत्म हो. ताकि दुनिया में शांति आ सके. अगर पुतिन और ट्रंप में कोई समझौता हो जाता है. तो ये भारत के लिए भी अच्छा होगा. अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. समझौता नहीं होने पर अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ बढ़ाने के संकेत दिए हैं. यानि यूक्रेन वॉर के खत्म होने से भारत का फायदा है. लेकिन यूक्रेन और यूरोपीय देशों के रुख और पुतिन की शर्तों के बीच ट्रंप कैसे समझौते का फॉर्मूला तैयार करेंगे. इस पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

DNA Doanald Trupm Vladimir Putin Trump Putin Ukraine War Talks US Russia Peace Summit 2025 Alaska High-Profile Political Meeting Trump Putin One-On-One Discussion Volodymir Zelensky Ukraine War Russia Ukraine Ceasefire Negotiations Europe Fears Trump Putin Deal

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

थिएटर्स में रिलीज हुई थी थ्रिलर फिल्म, 24 घंटे बाद OTT पर भी दे दी दस्तकथिएटर्स में रिलीज हुई थी थ्रिलर फिल्म, 24 घंटे बाद OTT पर भी दे दी दस्तकसाल 2025 की फाड़ू थ्रिलर फिल्म, थिएटर्स में रिलीज होने के 24 घंटे बाद OTT पर दे दी दस्तक, 7.8 है IMDb रेटिंग
Read more »

अमेरिका की 5 यूनिवर्सिटीज, जहां से AI में मिली डिग्री तो हाथ में होगी 2.5 करोड़ वाली जॉब!अमेरिका की 5 यूनिवर्सिटीज, जहां से AI में मिली डिग्री तो हाथ में होगी 2.5 करोड़ वाली जॉब!​US AI Universities: अमेरिका दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोफेशनल्स की सबसे ज्यादा डिमांड है। हर छोटी-बड़ी कंपनी उन्हें हायर कर रही है।​
Read more »

अमेरिका के H1B वीजा के नए नियम भारतीय पेशेवरों के लिए और अधिक परेशानी पैदा करने वालेअमेरिका के H1B वीजा के नए नियम भारतीय पेशेवरों के लिए और अधिक परेशानी पैदा करने वालेअमेरिका में H1B वीजा के नियमों में बदलाव होने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से किए जा रहे इन बदलावों से भारतीय छात्र, पेशेवर और छोटी कंपनियां बहुत प्रभावित होंगी।
Read more »

क्या है बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, जिसकी फ्री में डिग्री दे रहा जर्मनी? इन 5 यूनिवर्सिटीज में मिलेगा एडमिशनक्या है बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, जिसकी फ्री में डिग्री दे रहा जर्मनी? इन 5 यूनिवर्सिटीज में मिलेगा एडमिशनStudy Biomedical Engineering: जर्मनी की हायर एजुकेशन को दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसकी एक मुख्य वजह ये है कि यहां पर दुनिया की टॉप इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं।
Read more »

यूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठकयूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठकयूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठक
Read more »

ट्रंप-पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली मुलाक़ात पर यूरोपीय नेताओं का क्या कहना हैट्रंप-पुतिन के बीच अलास्का में होने वाली मुलाक़ात पर यूरोपीय नेताओं का क्या कहना हैयूरोपीय नेताओं का कहना है कि रूस-यूक्रेन जंग रोकने के लिए होने वाली बातचीत में यूरोप को शामिल किया जाना चाहिए. उनका कहना है कि यह न केवल यूक्रेन की रक्षा के लिए बल्कि यूरोप की सुरक्षा के लिए भी ज़रूरी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:24:20