Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से युद्ध चल रहा है. इस युद्ध में अभी भी शांति की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. वहीं इसी बीच बेलारूस के राष्ट्रपति ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि रूसी सेना जेलेंस्की पर हमला करने वाली थी, लेकिन पुतिन ने रोक दिया.
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि रूस के कुछ अधिकारियों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के कार्यालय पर नए ‘ओरेशनिक ‘ मिसाइलों से हमला करने की योजना बनाई थी.
लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस प्रस्ताव पर वीटो कर दिया. लुकाशेंको ने शुक्रवार को मिन्स्क में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रूस के कुछ लोगों ने कीव के ‘निर्णय लेने वाले केंद्रों’ पर इस मिसाइल का उपयोग करने का सुझाव दिया था, लेकिन पुतिन ने स्पष्ट रूप से इसे ‘बिल्कुल नहीं’ कहकर खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर यह हमला होता, तो ‘कुछ भी नहीं बचता.’ रूस का ओरेशनिक मिसाइल क्या है? ओरेशनिक रूस का नया हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम है, जो मैक 10 की गति तक पहुंच सकता है. यानी यह आवाज की रफ्तार से 10 गुना की स्पीड पर उड़ान भर सकता है. यह भारत के ब्रह्मोस से भी ज्यादा खतरनाक है. इस मिसाइल का पहला युद्ध परीक्षण नवंबर 2024 में यूक्रेन के एक डिफेंस फैसिलिटी सुविधा पर किया गया था. रूसी अधिकारियों का कहना है कि यह मिसाइल पारंपरिक रूप में भी छोटे परमाणु हमले जितनी तबाही मचा सकती है. रूस में इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है. ट्रंप ने पुतिन को दी राहत वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ी राहत दी है. यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए ‘दो हफ्ते’ का समय देंगे. ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मुलाकात करने का आग्रह किया था, ताकि शांति स्थापित हो सके. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप से जब पूछा गया कि अगर पुतिन मुलाकात के लिए नहीं आए तो क्या वह कोई कदम नहीं उठाएंगे? इस पर ट्रंप ने कहा, ‘देखते हैं. मैं देखूंगा कि गलती किसकी है.’ रूस-यूक्रेन में नहीं हो सकी शांति उन्होंने आगे कहा, ‘अगर कोई कारण होगा, तो मैं उसे समझूंगा. मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं. हम देखेंगे कि क्या वे मिलते हैं, और अगर नहीं मिलते, तो क्यों नहीं मिले? क्योंकि मैंने उन्हें मिलने के लिए कहा था.’ ट्रंप ने दो हफ्ते की समयसीमा को कई बार दोहराया और कहा, ‘दो हफ्ते में मुझे पता चल जाएगा कि मुझे क्या करना है. मैं एक रास्ता चुनूंगा, और वे जान जाएंगे कि वह क्या है.’ रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में कोई खास प्रगति होती नहीं दिख रही है. पिछले हफ्ते अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बातचीत के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला.
Russia Ukraine War Zelensky Putin Trump Peace Talks Hypersonic Missile Putin Zelensky Attack Plan ओरेशनिक मिसाइल रूस यूक्रेन युद्ध जेलेंस्की पुतिन ट्रंप शांति वार्ता हाइपरसोनिक मिसाइल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
थाईलैंड-कंबोडिया का संघर्ष पूर्ण युद्ध में बदलेगा... थाई नेता की चेतावनी, क्या भारत के पड़ोस में छिड़ने जा रही लंबी जंगथाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर लड़ाई तेज होता जा रहा है। सीमा पर झड़पों के बाद गोलीबारी और रॉकेट हमलों के अलावा लड़ाकू विमान से बमबारी भी गई है।
Read more »
Russia-Ukraine War: पुतिन ने कहा- यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रहेगी, लेकिन युद्ध नहीं रुकेगाRussia-Ukraine War: पुतिन ने कहा- यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रहेगी, लेकिन युद्ध नहीं रुकेगा Putin said peace talks will continue amid Russia-Ukraine War विदेश
Read more »
अंग्रेजों की 3 गोली लगी पर हापुड़ के सेवकराम ने गिरने नहीं दिया तिरंगा, 5 स्वतंत्रता सेनानी हुए थे शहीद1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में हापुड़ के स्वतंत्रता सेनानियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। नगर पालिका पर तिरंगा फहराने जा रहे लोगों पर कोतवाल ने गोलियां बरसा दी थी।
Read more »
ट्रंप-ज़ेलेंस्की मुलाक़ात पर रूस, यूक्रेन और चीन समेत अंतरराष्ट्रीय मीडिया में क्या है चर्चाट्रंप और ज़ेलेंस्की की इस मुलाक़ात पर दुनियाभर के लोगों की और मीडिया की नज़र थी. इस पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया क्या कह रहा है.
Read more »
जेलेंस्की से वन-टू-वन मीटिंग को तैयार हैं पुतिन बशर्तें… रूस ने चला ऐसा दांव, सोच में पड़ जाएंगे ट्रंप!Putin-Zelensky Meeting News: डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर व्लादिमीर पुतिन ने वोलोदिमीर जेलेंस्की से सीधी मुलाकात पर हामी तो भर दी, मगर कुछ शर्तें भी रखी हैं.
Read more »
यूक्रेन में शांति नहीं तो ट्रंप ने दी रूस पर प्रतिबंध की धमकी, पुतिन बोले- हमारी न्यूक्लियर पनडुब्बी की ताक...Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध पर व्लादिमीर पुतिन ने आर्कटिक में परमाणु पनडुब्बियों की सुरक्षा का दावा किया, वहीं ट्रंप ने दो हफ्ते में बड़ा फैसला लेने की बात कही है.
Read more »
