Russia-Ukraine War: पुतिन ने कहा- यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रहेगी, लेकिन युद्ध नहीं रुकेगा

Russia Ukraine War News

Russia-Ukraine War: पुतिन ने कहा- यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रहेगी, लेकिन युद्ध नहीं रुकेगा
Putin
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

Russia-Ukraine War: पुतिन ने कहा- यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रहेगी, लेकिन युद्ध नहीं रुकेगा Putin said peace talks will continue amid Russia-Ukraine War विदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रहने की उम्मीद है. लेकिन वर्तमान युद्ध रूस के पक्ष में है, जिस वजह से रूसी सेना युद्ध को लेकर अपनी स्थिति में कोई बदलाव नहीं करेगी.

पुतिन का बयान अहम है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम समझौते के लिए रूस को आठ अगस्त तक की समयसीमा दी हुई है. ट्रंप के टाइमलाइन का जिक्र न करते हुए पुतिन ने कहा कि तीन दौर की बैठक पॉजिटिव रही है. भविष्य में इसके जारी रहने की उम्मीद है. Advertisment बेलारूस में भी तैनात की जाएगी हाइपरसोनिक मिसाइल पुतिन ने बताया कि रूस ने अपनी नई हाइपसोनिक मिसाइल ओर्शेनिक का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. साल के अंत तक इसे बेलारूस में भी तैनात किया जाएगा. रूस यूक्रेन पर नवंबर 2024 में इस मिसाइल का परीक्षण कर चुका है. बता दें, पुुतिन ने ये सारी बातें सेंट पीटर्सबर्ग में बेलारूस के राष्ट्रपति विक्टर लुकाशेंको के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता करते हुए कही. ये भी पढे़ं- "पुतिन की हत्या करना चाहता है यूक्रेन, हेलिकॉप्टर पर किया ताबड़तोड़ हमला", रूस ने किया दावा रूस ने यूक्रेन में अलग-अलग 27 स्थानों पर किया हमला इस बीच, रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया. हमले में दो बच्चों सहित 28 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. रूस ने 309 ड्रोन और आठ मिसाइलों से हमला किया था. 27 अलग-अलग इलाकों पर हमला हुआ था. मलबे से अब भी शवों और घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है. प्रधानमंत्री यूलिया स्वीरिडेंको ने एक्स पर बताया कि अब तक 150 से ज्यादा घायलों को मलबे से निकाला गया है और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. ये भी पढे़ं- Russia-Ukraine Ceasefire: तीन साल में पहली बार रूस ने की युद्धविराम की घोषणा, यूक्रेनी बंधकों को भी किया रिहा रूस की कोशिश जारी रहेगी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध विराम हो भी जाए लेकिन देशों को अस्थिर करने की रूसी कोशिश जारी रहेगी. पश्चिमी देश मिलकर रूस में सत्ता परिवर्तन के लिए प्रयास करें. ये भी पढे़ं- US-Russia: इंडोनेशिया में लड़ाकू विमान तैनात करने के लिए रूस ने बनाई योजना, टेंशन में आ गए डोनाल्ड ट्रंप

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Putin

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

किम जोंग उन ने दोहराया, 'यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को हमारा पूरा समर्थन'किम जोंग उन ने दोहराया, 'यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को हमारा पूरा समर्थन'किम जोंग उन ने दोहराया, 'यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को हमारा पूरा समर्थन'
Read more »

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए भारत यमन में क्या कर रहा है, विदेश मंत्रालय ने बतायानिमिषा प्रिया को बचाने के लिए भारत यमन में क्या कर रहा है, विदेश मंत्रालय ने बतायाभारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसकी कोशिशें जारी हैं लेकिन अरब के मीडिया का कहना है कि यमन में भारत के लिए बहुत आसान नहीं है.
Read more »

Russia-Ukraine War: शांति वार्ता के लिए पुतिन से मिलना चाहते हैं जेलेंस्की, रूस ने कहा- किसी चमत्कार की उम्मीद न करेंRussia-Ukraine War: शांति वार्ता के लिए पुतिन से मिलना चाहते हैं जेलेंस्की, रूस ने कहा- किसी चमत्कार की उम्मीद न करेंरूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच प्रस्तावित तीसरे दौर की सीधी शांति वार्ता से किसी चमत्कार की उम्मीद करने का कोई आधार नहीं है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने और युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत को लेकर फिर प्रस्ताव दिया...
Read more »

Russia Ukraine War: शांति वार्ता के लिए तैयार बैठे जेलेंस्की, रूस नहीं बता रहा तारीख, कहाRussia Ukraine War: शांति वार्ता के लिए तैयार बैठे जेलेंस्की, रूस नहीं बता रहा तारीख, कहाRussia Ukraine Peace Talks: रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम की उम्मीदें लगाई जा रही थीं. जेलेंस्की लगातार शांति वार्ता की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन पुतिन का मूड इसी से भांपा जा सकता है कि रूस ने इससे तुरंत पहले यूक्रेन पर हमला कर दिया.
Read more »

इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता का तीसरा दौर आज से संभवइस्तांबुल में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता का तीसरा दौर आज से संभवइस्तांबुल में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता का तीसरा दौर आज से संभव
Read more »

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की तीसरी कोशिश नाकाम, लेकिन इस बात पर सहमत हुए पुतिन और जेल...Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की तीसरी कोशिश नाकाम, लेकिन इस बात पर सहमत हुए पुतिन और जेल...Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस्तांबुल में तीसरे दौर की बातचीत हुई, जिसमें कैदियों की अदला-बदली पर सहमति बनी लेकिन युद्ध विराम पर कोई नतीजा नहीं निकला. ट्रंप ने रूस को 50 दिनों का अल्टीमेटम दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:42:10