Adani Ports के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध से ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट के बावजूद हम कच्चे तेल और LPG जैसे महत्वपूर्ण एनर्जी कार्गो को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में बोलते हुए अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी ने कहा मिडिल ईस्ट में युद्ध से प्रभावित हुई सप्लाई चेन पर बात की.
उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में पनामा से लेकर होर्मुज तक चारों चोक पॉइंट पर असर पड़ा है, लेकिन अडानी पोर्ट्स कच्चे तेल और एलपीजी जैसे महत्वपूर्ण ऊर्जा कार्गो को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है. और पढ़ेंईरान युद्ध से तेल-गैस पर असर करण अडानी ने कहा कि ईरान युद्ध से खासतौर पर उन कमोडिटी पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ा है, जिनके लिए हम निर्यात पर निर्भर हैं फिर वो क्रूड हो या फिर एलपीजी. अडानी ग्रुप भी इस संकट में लगातार इस बात पर फोकस कर रहा है कि एनर्जी इंपोर्ट को कैसे सुचारू रख सकते हैं.युद्ध के चलते इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप कॉरिडोर पर असर के सवाल पर करण अडानी ने कहा कि ग्लोबल शिपिंग ट्रेड के लिए 4 चोक पॉइंट हैं. पनामा कनाल, सूएज कनाल, मलाका स्ट्रेट, होर्मुज स्ट्रेट और खाड़ी में संघर्ष के चलते ये बाधित हैं और इसके कारण पूरी ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ा है. तेल-गैस आयात की लॉजिस्टिक कॉस्ट घटाने के लिए ये पॉइंट जरूरी हैं.उन्होंने कहा वर्तमान में समस्या गंभीर है, लेकिन हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है. हम इन चोक पॉइंट को रिप्लेस नहीं कर सकते, लेकिन इनके असर को कम जरूर कर सकते हैं. Advertisement इंफ्रा मजबूत, तो ट्रेड मजबूतKaran Adani ने कहा कि अडानी ग्रुप ने अपने बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है, ताकि भू-राजनीतिक अनिश्चितता के दौर में भी भारत की ऊर्जा आपूर्ति स्थिर बनी रहे. उन्होंने आगे Infrastructure पर जोर देते हुए कहा कि, 'कोई भी इंफ्रास्ट्रक्चर देश में बनता है तो उसका यूज होता है और उसका फायदा भी पहुंचता है. मेरा मानना है कि अगर इंफ्रा अच्छा होगा, तो ट्रेड सुचारू तरीके से चलती रहेगी.' उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में हम भारत में आने वाले किसी भी प्रकार के माल को संभालने के लिए एक बंदरगाह के रूप में पूरी तरह से तैयार हैं. चाहे वह ऊर्जा हो, एलपीजी हो या कच्चा तेल, हम देश के लिए जो महत्वपूर्ण है उसे प्राथमिकता देने के लिए तैयार हैं.---- समाप्त ----
India Today Conclave Day 1 India Today Conclave 2026 India Today Conclave Delhi 2026 India Today Conclave Karan Adani Adani Group Adani Ports Iran War Impact Hormuz Panama Business News Oil Crisis LPG Crisis Iran War
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत अमेरिका का सबसे भरोसेमंद पार्टनर, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोरIndia Today Conclave 2026 में सर्जियो गोर ने कहा भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) पर इसी महीने हस्ताक्षर होने की संभावना है और इसे अप्रैल में लागू किया जा सकता है.
Read more »
एक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरीIndia Today Conclave 2026 में इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने कहा कि जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बड़ी सफलताओं के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है, उसी समय यह युद्धों, कमजोर होती संस्थाओं और चरमराती वैश्विक व्यवस्था की भी गवाह बन रही है.
Read more »
'जंग से किसी का फायदा नहीं...', इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनीमिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं. जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने India Today Conclave 2026 में कहा कि जॉर्डन शांति और स्थिरता की नीति पर कायम है.
Read more »
India Today Conclave 2026: तेल-गैस संकट से कैसे उबरेंगे? अनिल अग्रवाल बोले- 'हमारे पास सब है लेकिन...'India Today Conclave 2026: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुए. उन्होंने देश में माइनिंग सेक्टर में देश के बढ़ते कदम के बारे में बात की और ईरान युद्ध के बीच बढ़े तेल-गैस संकट से उबरने के तरीके बताए.
Read more »
India Today Conclave 2026: अंकुर अग्रवाल ने बताया UAE रियल एस्टेट की सफलता का राजIndia Today Conclave 2026 में अंकुर अग्रवाल ने कहा कि गोल्डन वीजा और एस्क्रो-संरक्षित रियल एस्टेट जैसे सुधारों ने निवेशकों में वह भरोसा पैदा किया है, जो वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी यूएई के बाजार को स्थिरता प्रदान करता है.
Read more »
India Today Conclave 2026: ऑयल-गैस पर संकट, भारत को क्या करना चाहिए? करण अडानी ने कही ये बातइंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए करण अडानी ने कहा कि पिछले 4 से 5 सालों में ग्लोबल सप्लाई चेन बहुत प्रभावित हुई है. लेकिन भारत समेत कई देशों ने अपने ग्लोबल चेन को मजबूत भी किया है. हमें इम्पोर्ट को कम करके अपने रिर्सोसेज के ज्यादा इस्तेमाल पर भी फोकस करना चाहिए.
Read more »
