इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए करण अडानी ने कहा कि पिछले 4 से 5 सालों में ग्लोबल सप्लाई चेन बहुत प्रभावित हुई है. लेकिन भारत समेत कई देशों ने अपने ग्लोबल चेन को मजबूत भी किया है. हमें इम्पोर्ट को कम करके अपने रिर्सोसेज के ज्यादा इस्तेमाल पर भी फोकस करना चाहिए.
मिडिल ईस्ट में जंग के कारण दुनिया भर में तेल-गैस का संकट आ चुका है. इस बीच, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने कहा कि किसी भी तरह का जियो-पॉलिटिकल टेंशन सप्लाई चेन को प्रभावित करता है.
पिछले 4 से 5 साल में सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुई है. और पढ़ेंकोविड से लेकर रूस-यूक्रेन वॉर तक और अब ईरान वॉर ने ग्लोबल सप्लाई चेन को प्रभावित किया है. वहीं अगर हम देखें तो पिछले कुछ सालों में भारत समेत कई देशों ने ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत किया है. ऐसे किसी भी देश के लिए खुद के लिए ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना, जो वॉर या अन्य चीजों से प्रभावित ना हो मुश्किल है. अभी के हालत पर अडानी ग्रुप फुल ग्रियर में काम कर रहा है, जो भी कार्गो भारत आ रहे हैं, चाहे वह कच्चा तेल हो या एलपीजी हो, हम उसे हैंडल करने पर ज्यादा फोकस हैं. क्योंकि यही अभी भारत की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमे खुशी है कि हम इस सचिुएशन में देश के काम आ पा रहे हैं. एनर्जी संकट पर क्या बोले करण अडानी? उन्होंने कहा कि अभी के सिचुएशन से हर कमोडिटी, जो हम आयात करते हैं, वह प्रभावित हुई हैं. चाहे वह कच्चा तेल हो, एलपीजी या फिर अन्य गैस. उन्होंने कहा कि हमें एनर्जी में अल्टरनेटिव चीजों के बारे में सोचना चाहिए, जो हम इम्पोर्ट करते हैं, क्या हमारे पास कच्चा तेल का ऑप्शन है, क्या हमारे पास गैस का विकल्प है? इन चीजों के अल्टरनेटिव पर फोकस करना चाहिए और इम्पोर्ट को कम करने की कोशिश करनी चाहिए. भारत के पास कोयला से लेकर खुद के क्रूड तक बहुत रिर्सोसेज मौजूद हैं. Advertisement भारत में एनर्जी बदलाव हमें इन चीजों के प्राइवेटाइज के बारे में भी सोचना चाहिए, जो देश की जरूरत हो और देश के हक मे हो. उन्होंने कहा कि भारत में एनर्जी चेंज 2014-15 के बाद आया, जब भारत ने रिन्यूवेबल एनर्जी को लेकर ऐलान किया. अडानी ने कहा कि रिन्यूवेबल एनर्जी भौगोलिक ऊर्जा को लेकर बड़ा बदलाव रहा है और आगे तेजी से बढ़ने वाला है.हम बैटरी सेक्टर को देखें या फिर न्यूक्लियर सेक्टर को, प्राइवेट प्लेयर के लिए ये सेक्टर ओपेन होने के बाद बड़े स्तर पर बदलाव आया है और आगे भी बदलाव आता रहेगा. कुछ सालों में और भी देश नेट जीरो की तेजी से आगे बढ़ेंगे. ग्रुप के बारे में क्या गलत बोला जाता है? करण अडानी ने कहा कि हम अपने बारे में सोचते हैं कि हम क्या सही कर रहे हैं या क्या गलत कर रहे हैं . हम नरेटिव के बारे में नहीं सोचते हैं हम देश की ग्रोथ स्टोरी के बारे में बात करते हैं. यह अडानी का असेट नहीं है, बल्कि देश का है. अगर आपकी नियत साफ है तो सब सही होगा. अगर आपका काम देशहित के लिए सही है तो फोकस रहना चाहिए और इसी के साथ आगे बढ़ना चाहिए. ---- समाप्त ----
Adani Group LPG Crisis LNG Crisis Crude Oil Supply India Today Conclave India Today Conclave Day 1 India Today Conclave 2026 India Today Conclave Delhi 2026 India Today Conclave
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टइस साल चैत्र अमावस्या Chaitra Amavasya 2026 Rules 18 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी।
Read more »
भारत अमेरिका का सबसे भरोसेमंद पार्टनर, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोरIndia Today Conclave 2026 में सर्जियो गोर ने कहा भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) पर इसी महीने हस्ताक्षर होने की संभावना है और इसे अप्रैल में लागू किया जा सकता है.
Read more »
एक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरीIndia Today Conclave 2026 में इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने कहा कि जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बड़ी सफलताओं के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है, उसी समय यह युद्धों, कमजोर होती संस्थाओं और चरमराती वैश्विक व्यवस्था की भी गवाह बन रही है.
Read more »
'जंग से किसी का फायदा नहीं...', इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनीमिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं. जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने India Today Conclave 2026 में कहा कि जॉर्डन शांति और स्थिरता की नीति पर कायम है.
Read more »
India Today Conclave 2026: तेल-गैस संकट से कैसे उबरेंगे? अनिल अग्रवाल बोले- 'हमारे पास सब है लेकिन...'India Today Conclave 2026: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुए. उन्होंने देश में माइनिंग सेक्टर में देश के बढ़ते कदम के बारे में बात की और ईरान युद्ध के बीच बढ़े तेल-गैस संकट से उबरने के तरीके बताए.
Read more »
India Today Conclave 2026: अंकुर अग्रवाल ने बताया UAE रियल एस्टेट की सफलता का राजIndia Today Conclave 2026 में अंकुर अग्रवाल ने कहा कि गोल्डन वीजा और एस्क्रो-संरक्षित रियल एस्टेट जैसे सुधारों ने निवेशकों में वह भरोसा पैदा किया है, जो वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी यूएई के बाजार को स्थिरता प्रदान करता है.
Read more »
