India Today Conclave 2026: तेल-गैस संकट से कैसे उबरेंगे? अनिल अग्रवाल बोले- 'हमारे पास सब है लेकिन...'

India Today Conclave News

India Today Conclave 2026: तेल-गैस संकट से कैसे उबरेंगे? अनिल अग्रवाल बोले- 'हमारे पास सब है लेकिन...'
India Today Conclave Day 1India Today Conclave 2026India Today Conclave Delhi
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 149 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 122%
  • Publisher: 63%

India Today Conclave 2026: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुए. उन्होंने देश में माइनिंग सेक्टर में देश के बढ़ते कदम के बारे में बात की और ईरान युद्ध के बीच बढ़े तेल-गैस संकट से उबरने के तरीके बताए.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन नई दिल्ली स्थित ताज होटल में हो रहा है. इसमें शामिल होने के लिए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल भी पहुंचे. उन्होंने माइनिंग सेक्टर में बढ़ते कदम, इसमें आने वाली दिक्कतों के बारे में खुलकर बात की.

इसके साथ ही ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण तेल-गैस संकट से उबरने के तरीकों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि भारत के पास सोना-चांदी, कॉपर-बॉक्साइट से लेकर तेल-गैस सब कुछ है और हमारी कंपनियों के पास संकट के समय में प्रोडक्शन बढ़ाने की पर्याप्त क्षमता है. और पढ़ें'सब कुछ मौजूद, जरूरत सिर्फ ये'ईरान युद्ध के चलते दुनिया में तेल-गैस की सप्लाई बाधित होने और भारत जैसे बड़े देश में गैस की किल्लत आने के सवाल पर अनिल अग्रवाल ने बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि भारत में Oil-Gas, Gold-Copper सब कुछ मौजूद है और इन सेक्टर्स के जुड़ी जो कंपनियां हैं, उनमें ऐसे हालातों के दौरान 10-20 गुना प्रोडक्शन बढ़ाने की क्षमता भी है. वेदांता चेयरमैन ने कहा कि आज भारत के कुल आयात में 60 फीसदी जमीन के नीचे की चीजों का इंपोर्ट हो रहा है. हमारे पास सब मौजूद है और भारत के लोग सक्षम भी हैं, लेकिन काम करने वालों में भय का माहौल नहीं होना चाहिए. अनिल अग्रवाल के मुताबिक, सरकार अच्छी मंशा से काम कर रही है, लेकिन माइनिंग सेक्टर को लेकर सिस्टम में कुछ चेंज करना जरूरी है. इससे जुड़े बिजनेस को आगे बढ़ाने की क्षमता भारतीय लोगों में है, लेकिन इसके लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन होने जरूरी है. आज जो माइन्स की बोली लगती है वो खुलते खुलते ही पांच साल लग जाते हैं. Advertisement 'दुनिया चाहती है भारत सिर्फ बाजार रहे'Anil Agarwal ने एक बड़ी बात बोलते हुए कहा कि दुनिया चाहती है कि भारत सिर्फ एक मार्केट बना रहे. मिडिल ईस्ट के देश किसी भी हालत में ऐसा नहीं चाहते हैं भारत ऑयल और गैस प्रोडक्शन में आगे बढ़े, इसके पीछे उनकी चिंता ये है कि अगर ऐसा होगा, तो वो क्या करेंगे, उनके तेल-गैस का क्या होगा. भारत के माइनिंग सेक्टर को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए वेदांता चेयरमैन ने कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत है इंपोर्ट कम करना, रोजगार बढ़ाना, गरीबी कम करना है और इसमें सबसे अहम रोल माइनिंग का हो सकता है. अगर ऐसा न किया तो खरीदार बने रहेंगेभारत सरकार को ऑयल गैस सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने पर विचार करने के सवाल पर अनिल अग्रवाल ने कहा कि इसके अलावा कोई और चारा नहीं है. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो फिर हमें मिडिल ईस्ट से ही तेल खरीदना जारी रखना होगा. भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर ठिकाना बना हुआ है. ऐसा करके हम अपने उत्पादन को बढ़ा सकते हैं और युद्ध जैसी स्थिति में अपनी एनर्जी सिक्योरिटी को सुनिश्चित कर सकते हैं. सेल्फ सर्टिफिकेशन पर जोरअनिल अग्रवाल ने कहा कि हमारे पास तेल, गैस, सोना, कॉपर सब है और मौजूद संसाधन के जरिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना होगा. हमारे पास जहां ह्यूमन रिसोर्सेज की कमी नहीं है, तो भारत के पास पर्याप्त मात्रा में अल्टरनेटिव एनर्जी प्रोडक्ट भी हैं, जैसे कोयला. इस बीच वेदांता चेयरमैन ने माइनिंग सेक्टर में सेल्फ सर्टिफिकेशन पर जोर देते हुए कहा कि इसका फायदा मिलेगा और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. Advertisement भारत के एंटरपेन्योर्स को सरकार का पूरा सपोर्ट होना चाहिए, उन्हें जितना आगे बढ़ाया जाएगा, भारत आगे बढ़ेगा. माइनिंग सेक्टर को पूरी तरह से खोला जाना चाहिए. अग्रवाल के मुताबिक, भारत में तेल-गैस की खपत आने वाले समय में डबल होगी, क्योंकि आबादी ज्यादा है. ऐसे में जरूरी है कि छोटे-मिडिल क्लास और बड़े कारोबारियों के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन सुविधा होना जरूरी है यानी सरकारी दखल कम से कम हो और इससे हम एनर्जी सेक्टर्स में आगे बढ़ सकते हैं. ---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

India Today Conclave Day 1 India Today Conclave 2026 India Today Conclave Delhi 2026 India Today Conclave Anil Agarwal Vedanta Vadanta Mining Business News Oil Crisis LPG Crisis Iran War अनिल अग्रवाल ईरान तेल संकट गैस संकट एलपीजी संकट वेदांता

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Chaitra Navratri 2026: पालकी पर होगा माता का आगमन, जानिए शुभ-अशुभ फल और घटस्थापना का मुहूर्तChaitra Navratri 2026: पालकी पर होगा माता का आगमन, जानिए शुभ-अशुभ फल और घटस्थापना का मुहूर्तचैत्र नवरात्र Chaitra Navratri 2026 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं और इस बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएंगी।
Read more »

Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टChaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टइस साल चैत्र अमावस्या Chaitra Amavasya 2026 Rules 18 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी।
Read more »

भारत अमेरिका का सबसे भरोसेमंद पार्टनर, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोरभारत अमेरिका का सबसे भरोसेमंद पार्टनर, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोरIndia Today Conclave 2026 में सर्जियो गोर ने कहा भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) पर इसी महीने हस्ताक्षर होने की संभावना है और इसे अप्रैल में लागू किया जा सकता है.
Read more »

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के पहले दिन बन रहा है विशेष संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापनाChaitra Navratri 2026: नवरात्र के पहले दिन बन रहा है विशेष संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापनाChaitra Navratri 2026 Shubh Muhurat: चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं। मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना के लिए सुबह कौन सा मुहूर्त शुभ है आइए जानते हैं।
Read more »

एक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरीएक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरीIndia Today Conclave 2026 में इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने कहा कि जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बड़ी सफलताओं के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है, उसी समय यह युद्धों, कमजोर होती संस्थाओं और चरमराती वैश्विक व्यवस्था की भी गवाह बन रही है.
Read more »

'जंग से किसी का फायदा नहीं...', इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी'जंग से किसी का फायदा नहीं...', इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनीमिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं. जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने India Today Conclave 2026 में कहा कि जॉर्डन शांति और स्थिरता की नीति पर कायम है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:02:38