High-protein designer rice: 3 गुना ज्यादा प्रोटीन वाला चावल...भारत में 'डिजाइनर राइस' हुआ तैयार, ये हैं खासियत

Designer Rice News

High-protein designer rice: 3 गुना ज्यादा प्रोटीन वाला चावल...भारत में 'डिजाइनर राइस' हुआ तैयार, ये हैं खासियत
CSIR NIIST Designer RiceLow Glycemic Index RiceDiabetes Friendly Rice
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 43 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 190%
  • Publisher: 63%

High-protein designer rice: भारत में वैज्ञानिकों ने चावल की एक नई किस्म विकसित की है जिसमें 3 गुना अधिक प्रोटीन होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसकी क्या खासियत रहेगी, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस के हाउसहोल्ड कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर सर्वे 2022-23 के अनुसार, पूरे देश में लगभग 55.35 प्रतिशत आबादी चावल का सेवन करती है. इसलिए चावल भारतीयों की थाली का अहम हिस्सा है. कार्बोहाइ़ड्रेस से भरपूर चावल रोटी की अपेक्षा हल्का होता है लेकिन कुछ मेडिकल कंडिशन वाले लोगों को चावल खाने से मना किया जाता था क्योंकि ये ब्लड शुगर को स्पाइक करता है.

लेकिन हाल ही में एक खुशखबरी आई है कि चावल, अब और भी अधिक सेहतमंद होने जा रहा है. और पढ़ेंआमतौर पर पॉलिश किए हुए सफेद चावल को हाई ब्लड शुगर और टाइप 2 डायबिटीज का जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसका तोड़ निकाल लिया है. CSIR-NIIST के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा 'डिजाइनर राइस' तैयार किया है जो न सिर्फ शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल रखेगा बल्कि प्रोटीन और जरूरी विटामिन की कमी को भी पूरा करेगा. इस खास तकनीक को अब टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों को सौंपा जा रहा है, ताकि जल्द ही यह आम जनता की रसोई तक पहुंच सके.कैसे बनाया डिजाइनर राइस?काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मुताबिक, इस ‘डिजाइनर चावल’ का मकसद न्यूट्रिशन सेफ्टी और लाइफस्टाइल से जुड़ी हेल्थ स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है.एक बयान में कहा गया कि एशिया और अफ्रीका के अधिकतर लोग पेट भरने के लिए चावल खाते हैं तो ऐसे में पॉलिश किया हुआ सफेद चावल खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है जो डायबिटीज के लोगों के लिए अच्छा नहीं होता. इसके अलावा चावल में प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी भी होती है. इस दोहरी चुनौती से निपटने के लिए खाने की आदतों में बदलाव किए बिना चावल की पोषण गुणवत्ता में सुधार करना जरूरी है इसलिए इस चावल को बनाया गया. Advertisement अक्सर लोग पेट भरने के लिए पर्याप्त कैलोरी तो लेते हैं, लेकिन उनके शरीर में आयरन और विटामिन की कमी बनी रहती है लेकिन यह 'डिजाइनर राइस' इसी गैप को भरने के लिए बनाया गया है. इसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व शामिल किए गए हैं जो बिना खान-पान की आदतों को बदले पोषण की कमी दूर करेंगे.डिजाइनर राइस की क्या खासियत हैं?वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया यह 'डिजाइनर राइस' सामान्य सफेद चावल के मुकाबले काफी अलग और सेहतमंद बताया जा रहा है. इसकी कई खासियतें बताई गई हैं.3 गुना प्रोटीन: बताया जा रहा है कि इस डिजाइनर राइस में साधारण सफेद चावल की तुलना में करीब 3 गुना प्रोटीन होगा. यह उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जो दिनभर की अधिकतर कैलोरीज चावल से लेते हैं.लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स: सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है इसलिए ये खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है. वहीं डिजाइनर राइस की कार्बोहाइड्रेट संरचना में बदलाव किया गया है ताकि यह धीरे-धीरे पचे और शुगर को धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज करे.पोषक तत्वों से भरपूर: कुपोषण और सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ती के लिए इसमें आयरन, विटामिन बी12 जैसे कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स जोड़े गए हैं जै Advertisement नेचुरल टेस्ट: डिजाइनर चावल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे पकाने का तरीका और इसका स्वाद बिल्कुल सामान्य चावल जैसा ही है. इसके लिए लोगों को अपनी डाइट बदलने की जरूरत नहीं है, बल्कि वे वही चावल खाकर ज्यादा सेहतमंद रह सकते हैं.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

CSIR NIIST Designer Rice Low Glycemic Index Rice Diabetes Friendly Rice High Protein Rice Fortified Rice India Tata Consumer Products Designer Rice Rice For Blood Sugar Control New Rice Technology India Nutritional Rice Innovation Iron Fortified Rice Vitamin B12 Rice Folic Acid Enriched Rice Healthy Rice For Diabetics Indian Rice Research Functional Rice Nutrition Security Food Innovation Lifestyle Disease Solution Rice Protein Rich Rice India Healthy Carbohydrate Rice डिजाइनर राइस सीएसआईआर एनआईआईएसटी डिजाइनर चावल लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स चावल डायबिटीज के लिए चावल हाई प्रोटीन चावल फोर्टिफाइड चावल भारत टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिजाइनर राइस ब्लड शुगर कंट्रोल चावल नई चावल तकनीक भारत पोषण से भरपूर चावल आयरन युक्त चावल विटामिन बी12 चावल फोलिक एसिड वाला चावल डायबिटीज मरीजों के लिए चावल भारतीय चावल रिसर्च फंक्शनल राइस पोषण सुरक्षा खाद्य नवाचार लाइफस्टाइल बीमारी समाधान चावल प्रोटीन से भरपूर चावल हेल्दी कार्बोहाइड्रेट चावल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

High Protein Vegetarian Salad Recipe: प्रोटीन का पावरहाउस है पनीर और हरे चने का बना सलाद, बस जान लें बनाने का सही तरीकाHigh Protein Vegetarian Salad Recipe: प्रोटीन का पावरहाउस है पनीर और हरे चने का बना सलाद, बस जान लें बनाने का सही तरीकाHigh Protein Vegetarian Salad Recipe: सलाद को आमतौर पर सबसे हेल्दी फूड्स में गिना जाता है. इसमें कई तरह की चीजें मिलाई जा सकती हैं. ज्यादातर सलाद में सब्जियां ज्यादा होती हैं, इसलिए इनमें फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं. आज इस खबर में प्रोटीन से भरपूर सलाद बनाना बताएंगे.
Read more »

झारखंड हाई कोर्ट ने ED अधिकारियों के खिलाफ FIR की CBI जांच के आदेश दिए, क्या है मामला?झारखंड हाई कोर्ट ने ED अधिकारियों के खिलाफ FIR की CBI जांच के आदेश दिए, क्या है मामला?Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के लिए CBI जांच के आदेश दिए। आइए जानते हैं पूरा मामला
Read more »

Punjab Police: अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पंजाब पुलिस तैयार, बनाया ऐसा फुलप्रूफ प्लानPunjab Police: अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पंजाब पुलिस तैयार, बनाया ऐसा फुलप्रूफ प्लानPunjab Police: अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पंजाब पुलिस तैयार, बनाया ऐसा फुलप्रूफ प्लान Punjab Police Adopts High-Tech Strategy to Crack Down on Gangsters
Read more »

यूपी की बड़ी खबरें: अयोध्या में लेखपाल सहित 2 पर FIR के आदेश; मंदिर की जमीन हड़पने का मामलायूपी की बड़ी खबरें: अयोध्या में लेखपाल सहित 2 पर FIR के आदेश; मंदिर की जमीन हड़पने का मामलाuttar pradesh big breaking news updates today 13 march 2026 agra lucknow kanpur varanasi prayagraj meerut Allahabad High court.
Read more »

High Protein Paratha Recipe: अंडे-चिकन जितना प्रोटीन देगा सोया चंक्स और चना दाल से बना यह पराठा, बस जान लें बनाने का सही तरीकाHigh Protein Paratha Recipe: अंडे-चिकन जितना प्रोटीन देगा सोया चंक्स और चना दाल से बना यह पराठा, बस जान लें बनाने का सही तरीकाHigh Protein Paratha Recipe: आज हम आपको सोया चंक्स और चना दाल से पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. प्रोटीन से भरपूर इस पराठे को खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है.
Read more »

यूपी में अलविदा जुमा पर हाईअलर्ट: ज्ञानवापी मस्जिद में 2 शिफ्ट में पढ़ी जाएगी नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैन...यूपी में अलविदा जुमा पर हाईअलर्ट: ज्ञानवापी मस्जिद में 2 शिफ्ट में पढ़ी जाएगी नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैन...Banaras Muftis Eid al-Vida announcement for 500 mosques, 2 shifts prayer, high alert. वाराणसी में हाईअलर्ट-फोर्स की निगरानी में अलविदा की नमाज।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:38:11