यश हटे तो 'धुरंधर 2' के सामने कूदे साउथ के पावर स्टार, पर खतरे में एडवांस बुकिंग का ऑल टाइम रिकॉर्ड!

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh News

यश हटे तो 'धुरंधर 2' के सामने कूदे साउथ के पावर स्टार, पर खतरे में एडवांस बुकिंग का ऑल टाइम रिकॉर्ड!
Ranveer Singh Dhurandhar 2 Telugu ClashPawan Kalyan Ustaad Bhagat Singh Release DateDhurandhar 2 Paid Preview Record
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 145 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 63%

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का तूफान अब साउथ तक पहुंच गया है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से इसका सीधा क्लैश होने जा रहा है. दिलचस्प ये है कि रणवीर की फिल्म पेड प्रीव्यू कलेक्शन के मामले में पवन का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है.

रणवीर सिंह की ' धुरंधर 2 ' का तूफान चल पड़ा है. अब इसमें कौन से रिकॉर्ड्स, किस स्टार का स्टारडम और किस फिल्म का भौकाल उड़ जाए, कोई ठिकाना नहीं है! फिलहाल खतरा मंडरा रहा है साउथ के 'पावर स्टार', आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की फिल्म ' उस्ताद भगत सिंह ' पर.

कुछ हफ्ते पहले तक इस फिल्म को 'धुरंधर 2' से कोई मतलब नहीं था. मगर वक्त, हालात और जज़्बात ऐसे बदले कि इस सिचुएशन में पवन कल्याण की फिल्म अपने आप आगे आ गई. और साउथ में, खासकर तेलुगु राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये क्लैश फिल्म लवर्स की चकल्लस का फेवरेट टॉपिक बन गया है. और पढ़ेंजब 'धुरंधर 2' के सामने कूद पड़ी 'उस्ताद भगत सिंह'19 मार्च 2026 की रिलीज डेट पिछले तीन महीनों से 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' में बवाल की वजह बनी हुई थी. ईद पर आ रही दोनों फिल्मों में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं था. लेकिन मिडल ईस्ट में युद्ध छिड़ा तो वहां फिल्म के फ्यूचर को कन्फ्यूजन में देखते हुए 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने अपनी फिल्म टाल दी. 'धुरंधर 2' हिंदी के साथ-साथ पांच भाषाओं में आ रही है, जिनमें से एक तेलुगु भी है. इसलिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'धुरंधर 2' के अकेले राज का रास्ता साफ हो गया. क्योंकि तब अगली बड़ी तेलुगु फिल्म, पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' 26 मार्च के लिए शिड्यूल थी. लेकिन इस फिल्म के मेकर्स को कुछ क्रांति सूझी और उन्होंने अपनी फिल्म एक हफ्ते पहले, 19 मार्च के लिए शिड्यूल कर दी. ठीक 'धुरंधर 2' के सामने! Advertisement पवन कल्याण तेलुगु सिनेमा के सबसे पॉपुलर 'मास स्टार' माने जाते हैं. वो एक्टिंग के रास्ते पॉलिटिक्स में आकर उप-मुख्यमंत्री बन चुके हैं और उन्हें मिलने वाला पब्लिक सपोर्ट देखकर अच्छे-अच्छे पॉपुलर नेताओं की आंखें खुली रह जाती हैं— उनके मास सपोर्ट का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा!पवन की सबसे कमजोर फिल्में भी पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर ऐसे धमाके करती हैं कि पुराने रिकॉर्ड्स तबाह हो जाते हैं. वीकेंड के बाद चलना या ना चलना पूरी तरह फिल्म के कंटेन्ट के ऊपर होता है. मगर पहले वीकेंड में पवन कल्याण थिएटर्स के बादशाह रहते हैं.'धुरंधर 2' की तरह ही पवन की पिछली फिल्म They Call Him OG के भी रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू हुए थे. पवन की इस फिल्म ने पेड प्रीव्यूज से करीब 31 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया था, जो पूरे भारत में किसी भी फिल्म के सबसे कमाऊ पेड प्रीव्यू का ऑल टाइम रिकॉर्ड है.'धुरंधर 2' के निशाने पर पवन का रिकॉर्ड18 मार्च को 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यूज के लिए हुई एडवांस बुकिंग से ही करीब 20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है. एडवांस बुकिंग अभी एक हफ्ते चलेगी और बची-खुची टिकटें प्रीव्यूज के दिन बिक ही जानी हैं. इसलिए माना जा रहा है कि 'धुरंधर 2' पेड प्रीव्यूज से ही 35-40 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन का टारगेट करेगी. रणवीर की फिल्म इस अनुमान तक पहुंच गई तो पवन कल्याण का ऑल टाइम रिकॉर्ड टूटना तय है. Advertisement आपको याद होगा, 'धुरंधर' सिर्फ हिंदी में ही पूरे इंडिया में रिलीज हुई थी. इसने हिंदी में ही तेलुगु टेरेटरी में करीब 60 करोड़ से ज्यादा का धमाकेदार बिजनेस किया था. 'धुरंधर 2' के पास तेलुगु डबिंग का एक्स्ट्रा बेनेफिट भी है. जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पहला पार्ट हिंदी में देखने वाले, सीक्वल भी हिंदी में ही देखना चाहेंगे.सीक्वल होने का बेनेफिट भी 'धुरंधर 2' को तेलुगु राज्यों में पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' के आगे तगड़ा चैलेंज बनाएगा. जहां पूरे देश में 'धुरंधर 2' की आंधी रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने के लिए तैयार है, वहीं आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में 'उस्ताद भगत सिंह' से इसका क्लैश बहुत दमदार होने जा रहा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Telugu Clash Pawan Kalyan Ustaad Bhagat Singh Release Date Dhurandhar 2 Paid Preview Record Telugu Box Office Clash 2026 Dhurandhar 2 Advance Booking धुरंधर 2 धुरंधर द रिवेंज उस्ताद भगत सिंह पवन कल्याण रणवीर सिंह

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 14:02:35