जादुई पिन, पंप मारना... LPG संकट ने स्टोव वाला ज़माना याद दिला दिया

केरोसिन स्टोव News

जादुई पिन, पंप मारना... LPG संकट ने स्टोव वाला ज़माना याद दिला दिया
मिट्टी का तेल90 का दशकपुरानी यादें
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 190 sec. here
  • 35 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 184%
  • Publisher: 63%

गैस संकट के बीच सरकार मिट्टी का तेल बांटने का प्लान कर रही है. पुरानी पीढ़ी के लिए ये नॉस्टेलजिया जैसा है, क्यूंकि आज जहां सोसाइटी में गैस खुद पाइप से आ रही है पहले मिट्टी का तेल लाने का संघर्ष होता था, फिर आती थी स्टोव की बारी. क्यूंकि स्टोव जलाना अपने आप में एक कला थी और इसे जलाने वाला कलाकार.

अमेरिका-इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद पश्चिमी एशिया में जो संघर्ष शुरू हुआ, उसने दुनिया को अपने चपेट में ले लिया. कई देशों में ईंधन का संकट फैल गया है और भारत पर भी इसका असर दिख रहा है. आज जब देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, तो एक बार फिर मिट्टी के तेल की चर्चा होने लगी है.

सरकार की ओर से केरोसिन उपलेब्ध कराने की सुगबुगाहट ने आज की उस 'इंस्टेंट' पीढ़ी को हैरान कर दिया है जो गैस चूल्हे के अलावा कुछ नहीं जानती. लेकिन इसी खबर ने 90 के दशक से पहले की उस पीढ़ी को स्मृतियों के गलियारे में ला खड़ा किया है, जहाँ रसोई का मतलब पीतल या लोहे का वह चमकता हुआ 'स्टोव' हुआ करता था. रसोई का वह पुराना खिलाड़ी, जो सिर्फ चूल्हा नहीं था, बल्कि मध्यवर्गीय परिवारों के धैर्य और संघर्ष का प्रतीक था. और पढ़ेंआज की 'इंस्टेंट' दुनिया में जब हम एक बटन दबाकर नीली लौ पर खाना बनाना शुरू कर देते हैं, तो शायद हमें अंदाजा भी नहीं कि 90 के दशक से पहले की रसोई किसी 'एडवेंचर' से कम नहीं थी. एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने आज फिर उस पुराने खिलाड़ी की याद दिला दी है जिसे 'स्टोव' कहते थे. पीतल का वो चमकता हुआ यंत्र, जो कबाड़खाने में जाने से पहले हर घर की धड़कन हुआ करता था. स्टोव जलाना अपने आप में एक 'मिशन' था. सबसे पहले उसकी टंकी में मिट्टी का तेल भरना और फिर शुरू होता था सबसे रिस्की काम—पंप मारना. हवा भरने के लिए जब उस हैंडल को ऊपर-नीचे किया जाता था, तो उसकी 'खट-खट' की आवाज़ पूरे मोहल्ले को बता देती थी कि फलां के घर में चाय की तैयारी हो रही है. Advertisement यहीं से जीवन का वो सबक शुरू होता था जिसे आज की 'जेन-ज़ी' शायद कभी न समझ पाए. स्टोव सिखाता था कि आग और सुकून, दोनों वक्त मांगते हैं. जौन एलिया का कोई शेर हो या स्टोव की नीली लौ, दोनों को समझने के लिए खुद को तपाना पड़ता है. स्टोव कहता था कि मंज़िल पाना आसान है, पर हकीकत में लौ जलाने के लिए मेहनत की रगड़ ज़रूरी है.उस दौर में स्टोव की 'पिन' अलग ही लेवल का कंट्रीब्यूट करता था, इसलिए उसका स्वैग भी कम नहीं था. आंच धीमी पड़ते ही एक पतली सी तार वाली पिन से बर्नर के छेद को साफ किया जाता था. यह काम किसी डॉक्टर की सर्जरी जैसा सटीक होता था—ज़रा सी चूक और हाथ जलने का डर. और वो 'भभकना'! जब स्टोव अचानक आग के गोले में बदल जाता था, तब घर की महिलाओं की फुर्ती देखने लायक होती थी. उसे उठाकर आंगन में फेंकना किसी एक्शन फिल्म के सीन से कम नहीं था.ज़रा सोचिए, एक तरफ स्टोव अपनी पूरी लय में 'घरघराहट' कर रहा हो और बैकग्राउंड में अजीज मियां की कव्वाली गूंज रही हो. क्या गजब का तालमेल होता होगा. अजीज मियां जब अपनी मखमली आवाज़ में 'शराब' और 'साकी' की बात करते थे, तो इधर स्टोव से उठती मिट्टी के तेल की वो तीखी गंध एक अलग ही नशा घोलती थी. वह गंध अभाव की नहीं, बल्कि एक भरे-पूरे घर के 'अपनेपन' की पहचान थी. Advertisement राशन की दुकान पर लंबी कतारों में लगकर नीले रंग का केरोसिन लाना घर के बच्चों की बड़ी ज़िम्मेदारी होती थी. स्टोव पर खाना बनने में वक्त लगता था, इसलिए बातचीत के लिए बहुत समय मिलता था. आज की डिजिटल दुनिया में वो सब्र कहीं खो गया है.आज जब मिट्टी के तेल और स्टोव की वापसी की चर्चा होती है, तो यह सिर्फ मजबूरी नहीं, बल्कि उस सादगी भरे दौर की याद है. शायद आज की पीढ़ी को यह सिर्फ एक संघर्ष लगे, लेकिन उस शोर और धुएं में भी एक तरह का सुकून छिपा था. आखिर जिंदगी भी तो एक स्टोव ही है—जब तक उम्मीदों का 'पंप' न मारा जाए और मेहनत की 'पिन' से रुकावटें साफ न की जाएं, कामयाबी की नीली लौ नहीं जलती. स्टोव जलाने का 'मिशन मंगल'स्टेप 1: सबसे पहले राशन वाली नीली केन ढूंढें और कुप्पी की मदद से तेल ऐसे भरें जैसे फाइटर जेट में फ्यूल डाला जा रहा हो.स्टेप 2: टंकी का ढक्कन और एयर वॉल्व ऐसे कसें जैसे किसी पनडुब्बी को सील कर रहे हों, क्योंकि एक 'लीक' और आपका पूरा खेल खत्म.स्टेप 3: बर्नर के नीचे की प्याली में तेल डालकर आग लगाएं—यह स्टोव को 'वार्म अप' करने का वही तरीका है जो जिम जाने से पहले लोग स्ट्रेचिंग के लिए करते हैं. Advertisement स्टेप 4: अब आता है असली वर्कआउट! पंप को तब तक ऊपर-नीचे मारें जब तक आपकी बाजू जवाब न दे जाए और टंकी पत्थर जैसी सख्त न हो जाए.स्टेप 5: धीरे से हवा वाला पेंच खोलें, 'सुऊऊऊ' की आवाज़ आएगी, जो संकेत है कि आपका चूल्हा अब 'टेक-ऑफ' के लिए तैयार है.स्टेप 6: माचिस दिखाते ही नीली लौ प्रकट होगी, और अगर गलती से भौहें नहीं जलीं, तो समझिए आप एक सफल 'ऑपरेटर' बन गए.स्टेप 7: अगर आंच धीमी हो, तो जादुई 'पिन' निकालें और बर्नर के छेद में ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक करें कि स्टोव फिर से दहाड़ने लगे.स्टेप 8: काम हो गया हो तो हवा वाले छोटे पेंच को धीरे से खोलें ताकि 'फिस्स' की आवाज़ के साथ प्रेशर निकले और लौ बुझ जाए.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

मिट्टी का तेल 90 का दशक पुरानी यादें रसोई का बजट एलपीजी किल्लत मध्यमवर्गीय परिवार स्टोव की पिन अजीज मियां हसीले-कुन ईंधन संकट देसी जुगाड़ बचपन की यादें राशन की दुकान जौन एलिया Kerosene Stove Vintage Stove 90S Nostalgia Fuel Crisis LPG Shortage Middle Class Memories Kitchen Budget Retro Kitchen Pressure Stove Blue Flame Kerosene Fuel Childhood Memories Aziz Mian Jaun Elia West Asia Conflict Lifestyle Nostalgia.

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LPG Gas Crisis: मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर समाहरणालय पहुंचे, एजेंसी पर मनमानी का आरोपLPG Gas Crisis: मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर समाहरणालय पहुंचे, एजेंसी पर मनमानी का आरोपLPG Gas Crisis: घरेलू गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं ने खाली सिलिंडर लेकर समाहरणालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गैस एजेंसियों पर मनमानी और अधिक कीमत पर कालाबाजारी का आरोप लगाया।
Read more »

देश में LPG की किल्लत, इंडक्शन की मांग बढ़ी: अमेजन में प्रोडक्ट की 30 गुना तक बिक्री, कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों...देश में LPG की किल्लत, इंडक्शन की मांग बढ़ी: अमेजन में प्रोडक्ट की 30 गुना तक बिक्री, कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों...India induction cooktop demand skyrockets amidst LPG crisis. Follow latest updates on e-commerce stockouts.
Read more »

लखनऊ में काफी गहराता जा रहा LPG सिलिंडर का संकट, भट्ठियों पर बनाया जा रहा पार्टियों का भोजनलखनऊ में काफी गहराता जा रहा LPG सिलिंडर का संकट, भट्ठियों पर बनाया जा रहा पार्टियों का भोजनLPG Cylinder Crisis: वैवाहिक समारोह में भोजन अब कोयले और लकड़ी की भट्ठियों पर बनाए जा रहे हैं। कई मोहल्लों में छोटी चाय की दुकानें तो बंद होती जा रही हैं।
Read more »

कच्चे तेल से लेकर चूल्हे की नीली लौ तक, जानें कैसे बनती है आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली LPGकच्चे तेल से लेकर चूल्हे की नीली लौ तक, जानें कैसे बनती है आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली LPGईरान-इजरायल युद्ध के कारण रसोई गैस LPG की आपूर्ति पर चिंताएं बढ़ी हैं। ऐसे में आज जानेंगे कि आपके किचन में इस्तेमाल होने वाली LPG कैसे बनती है।
Read more »

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: गैस एजेंसियों पर ताला, पंप पर तेल नहीं; पत्नी ने CISF जवान गर्लफ्रेंड संग ...पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: गैस एजेंसियों पर ताला, पंप पर तेल नहीं; पत्नी ने CISF जवान गर्लफ्रेंड संग ...Punjab LPG Crisis Update: Commercial cylinder supply stopped, domestic cylinder booking online issues. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »

पीएम बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर ...पीएम बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे: वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर ...PM Modi on LPG panic creation; hoarding and black marketing to face strict action. Follow Latest Updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:21:19