हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड क्रिकेट से बना भारत चैम्प‍ियन, T20 वर्ल्ड जीत की इनसाइड स्टोरी कोच स‍ितांशु कोटक ने बताई

Sanju Samson Comeback Story News

हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड क्रिकेट से बना भारत चैम्प‍ियन, T20 वर्ल्ड जीत की इनसाइड स्टोरी कोच स‍ितांशु कोटक ने बताई
Sitanshu Kotak InterviewSanju Samson T20 World Cup 2026India T20 World Cup Winning Story
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 167 sec. here
  • 41 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 199%
  • Publisher: 63%

भारतीय बल्लेबाजी कोच स‍ितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम की रणनीति पर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने के कारण टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को फिर से मौका दिया. कोटक के मुताबिक भारत ने पूरे टूर्नामेंट में हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड बल्लेबाजी अपनाई और 200+ स्कोर को ही लक्ष्य माना.

टीम इंड‍िया के बल्लेबाजी कोच स‍ितांशु कोटक ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के पीछे की रणनीति का खुलासा किया है.कोटक ने बताया कि टीम की बल्लेबाजी रणनीति शुरुआत से ही आक्रामक थी, लेकिन कुछ मैचों में पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने के कारण टीम मैनेजमेंट को संयोजन में बदलाव करना पड़ा.

और पढ़ेंजल्दी विकेट गिरने से बदली रणनीतिकोटक ने क्रिकबज को व‍िस्तार से एक इंटरव्यू द‍िया. उनके मुताबिक भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप में आठ ऐसे खिलाड़ी थे जो किसी भी स्ट्राइक रेट पर रन बना सकते थे. इसलिए टीम का प्लान था कि अगर पावरप्ले में दो से ज्यादा विकेट नहीं गिरते, तो शुरुआत से ही 10 रन प्रति ओवर की रफ्तार बनाए रखी जाए.लेकिन कुछ मैचों में शुरुआती ओवरों में विकेट गिरने के बाद टीम को रणनीति बदलनी पड़ी. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को फिर से प्लेइंग कॉम्बिनेशन में शामिल करने का फैसला किया.कोटक ने कहा कि ऑफ-स्पिन के खिलाफ टॉप ऑर्डर में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण टीम को संतुलन बनाने की जरूरत महसूस हुई. ऐसे में सैमसन को ओपनिंग में उतारकर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाया गया. Advertisement हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड बल्लेबाजी का फॉर्मूलाटीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति साफ थी कि टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा का स्कोर ही जीत की गारंटी दे सकता है. कोटक ने कहा कि टीम का टारगेट कभी भी 160 या 170 रन का स्कोर नहीं था. टीम का प्लान था कि अगर बल्लेबाज अपने रोल के मुताबिक खेलें तो स्कोर 220 या उससे ज्यादा तक जा सकता है.𝐄𝐭𝐜𝐡𝐞𝐝 𝐈𝐧 𝐆𝐥𝐨𝐫𝐲 🏆📸 Captain Surya Kumar Yadav with the prestigious ICC Men’s T20 World Cup Trophy 😍💙#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | @surya_14kumar pic.twitter.com/oxK2VVPMYe— BCCI March 9, 2026उन्होंने बताया कि बल्लेबाजों को यह पूरी आजादी दी गई थी कि अगर उन्हें पहला ही गेंद छक्का मारने का मौका दिखे तो वे ऐसा कर सकते हैं. आउट होना कोई अपराध नहीं माना जाता था.पार्टनरश‍िप पर दिया गया खास जोरकोटक ने कहा कि टी20 क्रिकेट में छोटी-छोटी पार्टनरश‍िप बहुत अहम होती हैं.उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल में टीम ने 20-25 गेंदों में 40-45 रन की कई साझेदारियां बनाई, जिसने बड़े स्कोर की नींव रखी.यह भी पढ़ें: 'अगर संजू सैमसन शतक का सोचते तो 250 नहीं बनते...', गौतम गंभीर ने खोला टीम इंड‍िया के ड्रेसिंग रूम का राजकोटक के मुताबिक टी20 में हार का सबसे बड़ा कारण एक साथ कई विकेट गिरना होता है. इसलिए बल्लेबाजों को यह समझाया गया कि अगर दो विकेट जल्दी गिर जाएं तो अगले कुछ गेंदों तक जोखिम कम लिया जाए. Advertisement खिलाड़ियों पर भरोसा ही बना सबसे बड़ा हथियारकोटक ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा रखा. अभ‍िषेक शर्मा शुरुआती मैचों में बीमार थे और फॉर्म में भी नहीं थे, लेकिन उन्हें लगातार सपोर्ट दिया गया.इसी तरह ईशान किशन, त‍िलक वर्मा, हार्द‍िक पंड्या और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को अलग-अलग भूमिकाएं दी गईं.कोटक ने कहा कि टीम की ताकत यही थी कि कोई भी खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकता था. अगर एक बल्लेबाज आउट होता तो दूसरा जिम्मेदारी संभाल लेता.ड्रेसिंग रूम का माहौल रहा बेहद सकारात्मककोटक के अनुसार पूरे टूर्नामेंट में ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहद सकारात्मक रहा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भी टीम में घबराहट नहीं थी.उन्होंने कहा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को मानसिक रूप से रिलैक्स रखा और कोच गौतम गंभीर ने किसी खिलाड़ी पर अतिरिक्त दबाव नहीं डाला.2024 और 2026 टीम में बड़ा फर्ककोटक के मुताबिक 2024 की टीम में रोहित शर्मा, व‍िराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी थे. जबकि 2026 की टीम अपेक्षाकृत युवा थी. लेकिन नई टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी शैली अपनाकर टी20 क्रिकेट में एक नया टेम्पलेट तैयार किया.भविष्य में और बढ़ सकते हैं स्कोरकोटक ने कहा कि टी20 क्रिकेट तेजी से बदल रहा है और आने वाले वर्षों में स्कोर और भी बढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 विश्व कप में 250 रन भी सामान्य स्कोर बन सकते हैं. Advertisement ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Sitanshu Kotak Interview Sanju Samson T20 World Cup 2026 India T20 World Cup Winning Story Sitanshu Kotak Sanju Samson Selection India Early Wickets Strategy T20 World Cup Sanju Samson Return To Indian Team India Batting Strategy T20 World Cup Team India T20 World Cup 2026 Tactics Sanju Samson Performance Analysis India Cricket Team Strategy Kotak Interview Why Sanju Samson Returned To Team India T20 World Cup Success Story संजू सैमसन वापसी कहानी सितांशु कोटक इंटरव्यू टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत संजू सैमसन टीम इंडिया वापसी Sitanshu Kotak Interview Sitanshu Kotak On Sanju Samson How Team India Win T20 World Cup 2026 Sanju Samson Comeback Strategy India T20 World Cup 2026 Batting Plan Gautam Gambhir High Risk Batting Suryakumar Yadav Leadership T20 WC India Batting Strategy T20 World Cup सितांशु कोटक इंटरव्यू संजू सैमसन वापसी रणनीति टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत रणनीति गौतम गंभीर हाई रिस्क बैटिंग सूर्यकुमार यादव कप्तानी भारत बल्लेबाजी रणनीति संजू सैमसन Sitanshu Kotak Interview Sanju Samson T20 World Cup 2026 India Batting Strategy T20WC Gautam Gambhir High Risk High Reward Suryakumar Yadav Captaincy India T20 Batting Template

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टी–20 वर्ल्डकप के बाद ICC की पहली रैंकिंग: अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 बैटर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण पह...टी–20 वर्ल्डकप के बाद ICC की पहली रैंकिंग: अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 बैटर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण पह...ICC T20 World Cup Ranking Update After T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। ईशान किशन 871 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 317 रन बनाए। ईशान ने दो स्थान की छलांग लगाई।
Read more »

अगला टी20 वर्ल्ड कप कब और किस देश में खेला जाएगा...12 टीमों का टिकट पक्का, 8 स्थानों के लिए जंग अभी बाकीअगला टी20 वर्ल्ड कप कब और किस देश में खेला जाएगा...12 टीमों का टिकट पक्का, 8 स्थानों के लिए जंग अभी बाकीnext t20 world cup 2028: भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद अब नजरें T20 वर्ल्ड कप 2028 पर हैं. 21 अक्टूबर से 19 नवंबर तक इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और पहली बार न्यूजीलैंड करेंगे. 20 टीमों के इस महायुद्ध में भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा.
Read more »

2028 ICC T20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा रोमांच, भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा2028 ICC T20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा रोमांच, भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगाभारत टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद, 2028 आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारियां जोरों पर हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। टूर्नामेंट 21 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2028 तक चलेगा। 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा। टूर्नामेंट का ढांचा 2026 के समान होगा।
Read more »

बुरे फंसे हार्द‍िक पंड्या, T20 वर्ल्ड कप जीतकर त‍िरंगे के साथ जश्न पड़ा भारी... FIR की मांगबुरे फंसे हार्द‍िक पंड्या, T20 वर्ल्ड कप जीतकर त‍िरंगे के साथ जश्न पड़ा भारी... FIR की मांगT20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद हार्दिक पंड्या विवाद में घिर गए हैं. पुणे के एक वकील ने आरोप लगाया है कि अहमदाबाद में जश्न के दौरान उन्होंने तिरंगे को शरीर पर लपेटकर अनुचित व्यवहार किया. इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की गई है. हालांकि पुलिस ने केवल शिकायत मिलने की पुष्टि की है.
Read more »

T20 World Cup: हार्दिक पांड्या के खिलाफ बंगलूरू में शिकायत दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोपT20 World Cup: हार्दिक पांड्या के खिलाफ बंगलूरू में शिकायत दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोपभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर बंगलूरू के शिवाजी नगर
Read more »

दो साल की आंधी... फिर वर्ल्ड कप, T20 में इतिहास रच गई टीम इंडियादो साल की आंधी... फिर वर्ल्ड कप, T20 में इतिहास रच गई टीम इंडियापिछले दो वर्षों में भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में ऐसा दबदबा बनाया, जिसने इस फॉर्मेट की अनिश्चितता को भी चुनौती दे दी. लगातार जीत, बड़े स्कोर और संतुलित टीम संयोजन की बदौलत भारत ने लगभग हर सात में से छह मैच जीते और आखिरकार वर्ल्ड कप जीतकर अपनी श्रेष्ठता पर मुहर लगा दी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:53:12