LPG Gas Crisis: मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर समाहरणालय पहुंचे, एजेंसी पर मनमानी का आरोप

Muzaffarpur Gas Shortage News

LPG Gas Crisis: मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर समाहरणालय पहुंचे, एजेंसी पर मनमानी का आरोप
LPG Crisis BiharConsumer Protest MuzaffarpurEmpty Cylinders Protest
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 53%

LPG Gas Crisis: घरेलू गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं ने खाली सिलिंडर लेकर समाहरणालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गैस एजेंसियों पर मनमानी और अधिक कीमत पर कालाबाजारी का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Gas Shortage : शहर में घरेलू गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। गैस नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में लोग खाली सिलिंडर लेकर समाहरणालय पहुंच गए और अधिकारियों से मिलने की मांग करने लगे। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उपभोक्ताओं का कहना था कि वे सिकंदरपुर इलाके से आए हैं। किसी ने पांच दिन पहले तो किसी ने दस दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी। इसके बावजूद अब तक सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो सकी है। लोगों ने अपने मोबाइल पर आए बुकिंग मैसेज भी दिखाए और बताया कि लंबे समय से इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। अधिक कीमत लेने का आरोप लोगों ने आरोप लगाया कि सिकंदरपुर स्थित दामोदर गैस एजेंसी पर जाने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं दिया गया। उनका कहना था कि एजेंसी पर उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस मिल रही है जो अधिक कीमत देकर ब्लैक में खरीद रहे हैं। वहीं वेंडर और एजेंसी संचालक से लगातार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। नहीं मिले अधिकारी गैस नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ता सुबह पहले डीएम आवास पहुंचे थे। वहां मौजूद नगर थाना की पुलिस ने उन्हें कार्यालय में जाकर अधिकारियों से मिलने की सलाह दी। इसके बाद सभी लोग समाहरणालय पहुंचे, लेकिन वहां भी किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। इससे नाराज उपभोक्ता निराश होकर वापस लौट गए। उपभोक्ताओं की लंबी कतार उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन गैस की कोई किल्लत नहीं होने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रहती है और आपूर्ति में भारी अनियमितता देखने को मिल रही है। कार्रवाई का आश्वासन मामला सामने आने के बाद एसडीओ ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि एजेंसी स्तर पर किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।.

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Gas Shortage: शहर में घरेलू गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। गैस नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में लोग खाली सिलिंडर लेकर समाहरणालय पहुंच गए और अधिकारियों से मिलने की मांग करने लगे। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उपभोक्ताओं का कहना था कि वे सिकंदरपुर इलाके से आए हैं। किसी ने पांच दिन पहले तो किसी ने दस दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी। इसके बावजूद अब तक सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो सकी है। लोगों ने अपने मोबाइल पर आए बुकिंग मैसेज भी दिखाए और बताया कि लंबे समय से इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। अधिक कीमत लेने का आरोप लोगों ने आरोप लगाया कि सिकंदरपुर स्थित दामोदर गैस एजेंसी पर जाने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं दिया गया। उनका कहना था कि एजेंसी पर उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस मिल रही है जो अधिक कीमत देकर ब्लैक में खरीद रहे हैं। वहीं वेंडर और एजेंसी संचालक से लगातार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। नहीं मिले अधिकारी गैस नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ता सुबह पहले डीएम आवास पहुंचे थे। वहां मौजूद नगर थाना की पुलिस ने उन्हें कार्यालय में जाकर अधिकारियों से मिलने की सलाह दी। इसके बाद सभी लोग समाहरणालय पहुंचे, लेकिन वहां भी किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। इससे नाराज उपभोक्ता निराश होकर वापस लौट गए। उपभोक्ताओं की लंबी कतार उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन गैस की कोई किल्लत नहीं होने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रहती है और आपूर्ति में भारी अनियमितता देखने को मिल रही है। कार्रवाई का आश्वासन मामला सामने आने के बाद एसडीओ ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि एजेंसी स्तर पर किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

LPG Crisis Bihar Consumer Protest Muzaffarpur Empty Cylinders Protest Gas Agency Black Marketing Damodar Gas Agency Muzaffarpur Collectorate Protest Domestic Gas Supply Issues Bihar News Muzaffarpur LPG Gas Crisis Domestic LPG Supply Muzaffarpur News Muzaffarpur Latest News Muzaffarpur News In Hindi Muzaffarpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LPG Crisis: कमर्शियल गैस महंगी, चार महानगरों में ₹1883 से ₹2043 तक पहुंची कीमतLPG Crisis: कमर्शियल गैस महंगी, चार महानगरों में ₹1883 से ₹2043 तक पहुंची कीमतअमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़े तनाव का असर भारत में कमर्शियल एलपीजी सप्लाई पर दिखाई दे रहा है. कई शहरों में गैस की कमी और कीमतों में तेज बढ़ोतरी से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हो रहा है. मुंबई में करीब 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं.
Read more »

यूपी में सिलेंडर की किल्लत: लखनऊ में चटोरी गली की 40 दुकानें बंद; देवरिया में गैंस एजेंसी के बाहर लाइनयूपी में सिलेंडर की किल्लत: लखनऊ में चटोरी गली की 40 दुकानें बंद; देवरिया में गैंस एजेंसी के बाहर लाइनuttar Pradesh Lucknow Gas Shortage Domestic Cylinder Demand Gas Booking LPG Delivery Delay Black Marketing Prevention live update video
Read more »

बढ़ी LPG की किल्लत, लखनऊ के DM के अफसरों को कालाबाजारी पर निगाह रखने के निर्देशबढ़ी LPG की किल्लत, लखनऊ के DM के अफसरों को कालाबाजारी पर निगाह रखने के निर्देशLPG Crisis in Lucknow: पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति का अधिकांश हिस्सा जिस क्षेत्र से आता है वहां पर हालात सामान्य नहीं है
Read more »

LPG Gas Crisis: कोटा में कमर्शियल गैस सिलिंडर की रोक से हाहाकार! हॉस्टल और मेस संचालकों के सामने खड़ा हुआ स...LPG Gas Crisis: कोटा में कमर्शियल गैस सिलिंडर की रोक से हाहाकार! हॉस्टल और मेस संचालकों के सामने खड़ा हुआ स...Kota Commercial LPG Cylinder Issue: कोटा में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति रुकने से हॉस्टल और मेस संचालकों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. शहर में हजारों छात्र पढ़ाई के लिए रहते हैं और उनकी भोजन व्यवस्था मुख्य रूप से हॉस्टल व मेस पर निर्भर रहती है.
Read more »

क्या बिहार में गैस सिलेंडर की कमी है? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- घबराने की कोई जरूरत नहींक्या बिहार में गैस सिलेंडर की कमी है? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- घबराने की कोई जरूरत नहींBihar LPG Gas Crisis: बिहार में घरेलू LPG गैस को लेकर हर जिले में अफरातफरी जैसा माहौल बन रहा था। लेकिन अब पेट्रोलियम एजेंसियों के साथ बिहार सरकार ने भी बड़ा अपडेट दिया है। लोगों के लिए ये राहत वाली खबर है।
Read more »

पाइपवाली गैस PNG, सिलेंडर वाली LPG... दोनों से चूल्हे जलते हैं! फिर फर्क क्या है?पाइपवाली गैस PNG, सिलेंडर वाली LPG... दोनों से चूल्हे जलते हैं! फिर फर्क क्या है?LPG Gas Crisis: क्या आप जानते हैं पाइपलाइन में आने वाली पीएनजी और सिलेंडर में आने वाली एलपीजी गैस में क्या फर्क है?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:42:52