एक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरी

India Today Conclave 2026 News

एक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरी
Aroon Purie Chairman And Editor In Chief ITGAroon Purie India Today ConclaveIndia Today Conclave
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

India Today Conclave 2026 में इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने कहा कि जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बड़ी सफलताओं के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है, उसी समय यह युद्धों, कमजोर होती संस्थाओं और चरमराती वैश्विक व्यवस्था की भी गवाह बन रही है.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 का आगाज हो चुका है. इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने स्वागत भाषण में कहा कि जहां एक ओर दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तेजी से हो रही प्रगति की गवाह बन रही है, तो वहीं दूसरी ओर यह युद्धों और वैश्विक व्यवस्था के पतन से भी जूझ रही है, यही विरोधाभास वर्तमान युग की पहचान है.

और पढ़ें'ब्रेकथ्रू एंड ब्रेकडाउन' थीम पर आधारित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 की शुरुआत करते हुए उन्होंने रेखांकित किया कि मानवता एक ओर सबसे असाधारण तकनीकी क्रांति के दौर से गुजर रही है, तो वहीं दूसरी ओर सभ्यता के सबसे पुराने पतन 'युद्ध' की भी साक्षी बन रही है. उन्होंने कहा वैज्ञानिक खोज, तकनीकी क्षमता और आर्थिक शक्ति लुभावनी गति से आगे बढ़ रही हैं. वहीं दूसरी ओर, संस्थाएं बिखर रही हैं, नियम कमजोर पड़ रहे हैं और वैश्विक व्यवस्था चरमरा रही है. यही हमारे समय का विरोधाभास है. भले ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जीवन के लगभग हर क्षेत्र को नया आकार दे रही है, लेकिन मानवीय प्रवृत्तियां आज भी संघर्ष के पुराने ढर्रों में ही फंसी हुई हैं.उन्होंने आगे कहा, जबकि हमारी बुद्धि 'कृत्रिम' हो गई है, हमारी प्रवृत्तियां अब भी आदिम हो सकती हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दुनिया एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जहां प्रगति और व्यवधान क्रमिक होने के बजाय एक साथ घटित हो रहे हैं. हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं, जहां एक छोटी सी गलती, चाहे वह कूटनीतिक हो या तकनीकी, वर्षों की प्रगति को मिटा सकती है और विडंबना यह है कि हमारी कुछ सबसे उन्नत तकनीकें पहले से ही यह तय कर रही हैं कि आधुनिक युद्ध कैसे लड़े जाएं. Advertisement अरुण पुरी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बड़ी तेजी से प्रयोग के दौर से निकलकर वास्तविक दुनिया में व्यापक स्तर पर तैनात हो गई है, जो उत्पादकता, रचनात्मकता, शासन और रोजमर्रा की जिंदगी को बदल रही है. उन्होंने आगे कहा कि जो क्षमताएं कभी केवल बड़े संगठनों तक सीमित थीं, वे अब आम व्यक्तियों के लिए भी उपलब्ध हैं.AI-संचालित इस परिवर्तन में भारत की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए अरुण पुरी ने कहा कि भारत इस बदलाव का लाभ उठाने के लिए एक मजबूत स्थिति में है. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि तकनीकी प्रगति नए 'ब्रेकडाउन' भी पैदा कर सकती है. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काम, असमानता और सामाजिक स्थिरता को लेकर कठिन प्रश्न खड़े करती है. उन्होंने आगाह किया कि उत्पादकता में वृद्धि का मतलब स्वचालित रूप से साझा समृद्धि नहीं होता.उन्होंने डीपफेक और एल्गोरिदम जैसे जोखिमों की ओर इशारा करते हुए जो समाज का तेजी से ध्रुवीकरण कर सकते हैं कहा, “AI आग की तरह है, यह आपका खाना पका सकती है या आपके घर को जला सकती है.इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए अरुण पुरी ने क्लाइमेट चेंज के साथ-साथ संस्थाओं, सूचनाओं और नेतृत्व के प्रति घटते भरोसे जैसी गंभीर वैश्विक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया.उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है, जब असहमति को 'वफादार न होना' मान लिया जाता है और तथ्य 'वैकल्पिक' हो जाते हैं.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Aroon Purie Chairman And Editor In Chief ITG Aroon Purie India Today Conclave India Today Conclave India Today Conclave Day 1 India Today Conclave Delhi India Today Conclave 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India Today Conclave 2020 Registration for Upcoming EventIndia Today Conclave 2020 Registration for Upcoming EventIndia Today Conclave 2020 Registration: Get yourself registered for the conclave 2020 event by India today group.
Read more »

India Today Conclave East 2021India Today Conclave East 2021जानिए अंगराग महंत उर्फ़ पापोन paponmusic के सुरीले सफर के बारे में...! बॉलीवुड में एक सफल मुकाम हासिल वाले पापोन को क्यों पसंद नहीं है इनको शहरों में रहना ? ConclaveEast21 PreetiChoudhry
Read more »

India Today Education Conclave: 'टीचर खतरे में है, अगर ये नहीं किया तो...' प्रोफेसर दिनेश सिंह ने ऐसा क्यों कहा?India Today Education Conclave: 'टीचर खतरे में है, अगर ये नहीं किया तो...' प्रोफेसर दिनेश सिंह ने ऐसा क्यों कहा?India Today Conclave 2026: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शिक्षा जगत की हस्तियां बदलते एजुकेशन ट्रेंड और अवसरों को लेकर बात कर रहे हैं.
Read more »

India Today Education Conclave 2026: कॉलेज है... मगर टीचर नहीं! प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया- US में कैसे पढ़ते हैं बच्चे?India Today Education Conclave 2026: कॉलेज है... मगर टीचर नहीं! प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया- US में कैसे पढ़ते हैं बच्चे?India Today Education Conclave 2026: इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया कि अमेरिका में किस तरह से पढ़ाई हो रही है.
Read more »

India Today Education Conclave 2026: स्कूल का असली लक्ष्य क्या? प्रो. नमिता रंगनाथन ने समझायाIndia Today Education Conclave 2026: स्कूल का असली लक्ष्य क्या? प्रो. नमिता रंगनाथन ने समझायाIndia Today Education Conclave 2026 में देशभर के शिक्षा विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे, जहां स्कूलिंग, लर्निंग और बच्चों की भलाई पर गहरी चर्चा हुई.
Read more »

India Today Education Conclave 2026: कॉलेजों में हो रहे सुसाइड के लिए कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं: UGC चेयरमैन विनीत जोशीIndia Today Education Conclave 2026: कॉलेजों में हो रहे सुसाइड के लिए कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं: UGC चेयरमैन विनीत जोशीIndia Today education Conclave 2026: इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के चेयरमैन विनीत जोशी ने हायर एजुकेशन को लेकर बात की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:07:55