India Today Education Conclave 2026: कॉलेजों में हो रहे सुसाइड के लिए कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं: UGC चेयरमैन विनीत जोशी

India Today Education Conclave 2026 News

India Today Education Conclave 2026: कॉलेजों में हो रहे सुसाइड के लिए कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं: UGC चेयरमैन विनीत जोशी
Schools Of TomorrowIndia Today Education ConclaveIndia Today Conclave Live
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 63%

India Today education Conclave 2026: इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के चेयरमैन विनीत जोशी ने हायर एजुकेशन को लेकर बात की.

India Today Education Conclave 2026 : इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के चेयरमैन विनीत जोशी ने हायर एजुकेशन को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति पर बात की और उन्होंने बताया कि नई एजुकेशन पॉलिसी से हायर एजुकेशन में कितना बदलाव हो रहा है.

इस दौरान उन्होंने हायर एजुकेशन में बढ़ रहे सुसाइड के मामलों को लेकर भी बात की. और पढ़ेंसुसाइड को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक जटिल और कई कारणों पर आधारित समस्या है. इसके लिए किसी एक कारण या व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. हो सकता है कि शिक्षक और कॉलेज के प्रशासन के बीच तालमेल की कमी हो, जिसकी वजह से यह ठीक से पता नहीं चल पाता कि बच्चा क्या कर रहा है. ऐसे में मुश्किल हो जाती है. साथ ही उन्होंने कहा कि संस्थानों में छात्रों की निगरानी और सहयोग के लिए एक कई लेवल की व्यवस्था है. इसके तहत एक साल सीनियर फ़ेलो को 6–7 छात्रों के एक समूह की जिम्मेदारी दी जाती है. साथ ही फैकल्टी गाइड सिस्टम होता है, जिसमें एक फ़ैकल्टी सदस्य लगभग 15–16 छात्रों के समूह का प्रभारी होता है. यह फ़ैकल्टी सीधे पढ़ाने के बजाय छात्रों की स्थिति, गतिविधियों और समस्याओं पर नज़र रखता है. इसके अलावा कई एक्सपर्ट भी इसे लेकर काम कर रहे हैं. कई संस्थानों में मिनिमम अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया है, ताकि छात्रों के साथ नियमित संपर्क और उन पर निगरानी बनी रहे. Advertisement साथ ही उन्होंने बताया कि छात्रों पर मानसिक दबाव कम करने के लिए मूल्यांकन प्रणाली में भी बदलाव किए जा रहे हैं. व्यक्तिगत असाइनमेंट या अकेले परीक्षा देने की बजाय अब ओपन बुक परीक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है. उनका कहना है कि जब छात्र अकेले असाइनमेंट या परीक्षा देता है, तो उस पर अधिक दबाव पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था लाई जा रही है, जिसमें छात्रों का समूह मिलकर प्रोजेक्ट कर सके, ताकि पढ़ाई और मूल्यांकन की प्रक्रिया कम तनावपूर्ण हो.उन्होंने कहा कि छात्र स्कूल एजुकेशन सिस्टम से होकर कॉलेजों में आते हैं और स्कूल स्तर पर भी छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. उनका कहना था कि इस दिशा में सभी संबंधित पक्ष अपनी-अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं और किसी भी सूरत में किसी एक जीवन का खो जाना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए. सभी स्तरों पर इस समस्या से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. ---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Schools Of Tomorrow India Today Education Conclave India Today Conclave Live Vineet Joshi UPSC Chairman

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs USA , T20 World Cup 2026: সূর্যর তেজ-সিরাজের আগুনে ভস্মীভূত ট্রাম্পের দেশ, ডিফিট হিস্ট্রি, রিপিট হিস্ট্রি মিশন শুরু বিশ্বচ‍্যাম্পিয়নদের...IND vs USA , T20 World Cup 2026: সূর্যর তেজ-সিরাজের আগুনে ভস্মীভূত ট্রাম্পের দেশ, ডিফিট হিস্ট্রি, রিপিট হিস্ট্রি মিশন শুরু বিশ্বচ‍্যাম্পিয়নদের...Suryakumar Yadav leads India to victory against USA T20 World Cup 2026
Read more »

AFG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11AFG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11AFG vs NZ T20 World Cup 2026 Live Score Today Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी कि 08 फरवरी को कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
Read more »

India Today Education Conclave: 'टीचर खतरे में है, अगर ये नहीं किया तो...' प्रोफेसर दिनेश सिंह ने ऐसा क्यों कहा?India Today Education Conclave: 'टीचर खतरे में है, अगर ये नहीं किया तो...' प्रोफेसर दिनेश सिंह ने ऐसा क्यों कहा?India Today Conclave 2026: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शिक्षा जगत की हस्तियां बदलते एजुकेशन ट्रेंड और अवसरों को लेकर बात कर रहे हैं.
Read more »

India Today Education Conclave 2026: कॉलेज है... मगर टीचर नहीं! प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया- US में कैसे पढ़ते हैं बच्चे?India Today Education Conclave 2026: कॉलेज है... मगर टीचर नहीं! प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया- US में कैसे पढ़ते हैं बच्चे?India Today Education Conclave 2026: इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया कि अमेरिका में किस तरह से पढ़ाई हो रही है.
Read more »

India Today Education Conclave 2026: स्कूल का असली लक्ष्य क्या? प्रो. नमिता रंगनाथन ने समझायाIndia Today Education Conclave 2026: स्कूल का असली लक्ष्य क्या? प्रो. नमिता रंगनाथन ने समझायाIndia Today Education Conclave 2026 में देशभर के शिक्षा विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे, जहां स्कूलिंग, लर्निंग और बच्चों की भलाई पर गहरी चर्चा हुई.
Read more »

India Today Education Conclave 2026: ट्यूशन टीचर से लेकर डॉक्टर अपॉइंटमेंट बुक करेगा AI, कॉनक्लेव में बोले प्रोफेसर बिजलानीIndia Today Education Conclave 2026: ट्यूशन टीचर से लेकर डॉक्टर अपॉइंटमेंट बुक करेगा AI, कॉनक्लेव में बोले प्रोफेसर बिजलानीइंडिया टुडे एजुकेशन कॉनक्लेव के दौरान भारत के एजुकेशन सिस्टम, ट्रेंड और चैलेंजेस को लेकर चर्चा की गई. इस कॉनक्लेव में अमृता विश्व विद्यापीठम के स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के डीन प्रोफेसर कमल बिजलानी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि कैसे एजुकेशन से लेकर हेल्थकेयर में AI काम का साबित होगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:29:56