India Today Education Conclave: 'जॉब क्रिएटर्स बनाने पर जोर, संस्थानों का माइंडसेट बदला है', बोले

New Education Policy Higher Education India News

India Today Education Conclave: 'जॉब क्रिएटर्स बनाने पर जोर, संस्थानों का माइंडसेट बदला है', बोले
UGC Chairman Vineet Joshi StatementIndia Today Education Conclave 2025NEP Impact On Higher Education
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 63%

भारत में उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई शिक्षा नीति कैसे आकार दे रही है - इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव में यूजीसी के चेयरमैन विनीत जोशी ने इस पर बोलते हुए कहा कि भारत में शिक्षण संस्थानों का माइंडसेट बदला है. नई शिक्षा नीति आने के बाद अब संस्थान छात्रों को सिर्फ नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बना रही है.

यूजीसी के चेयरमैन विनीत जोशी ने सोमवार को इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव के मंच पर नई शिक्षा नीति और उच्च शिक्षण संस्थानों पर काफी कुछ कहा. उन्होंने बताया कि भारत में 60 हजार उच्च शिक्षण संस्थान हैं. भारत में सबसे ज्यादा महिलाएं उच्चा शिक्षा ले रही हैं.

रिसर्च पब्लिकेशन में हम तीसरे नंबर पर हैं. वर्ल्ड रैकिंग में भी हमारे उच्च संस्थान आगे बढ़ रहे हैं. जहां तक नई शिक्षा नीति और उच्चा शिक्षा का सवाल है तो अब माइंडसेट में बड़ा बदलाव आया. और पढ़ें शिक्षा का मतलब पढ़ाई पूरी करने के बाद सिर्फ नौकरी पाना भर नहीं रह गया है, बल्कि ऐसी पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है, जिसके बाद हम खुद नौकरी का सृजन कर सकें. इसलिए आज देश भर में उच्च शिक्षा के कैरिकुला में एक बड़ा बदलाव आया है. अब शिक्षा का मतलब जॉब क्रिएटर्स पैदा करना है, न कि सिर्फ अच्छा जॉब करने वाला बनाना. इसलिए इंडस्ट्री और अकेडमिया कोलेबरेशन किया जा रहा है. संस्थान में ऐसी शिक्षा व्यवस्था का निर्माण कर रहे हैं, जो बच्चों को स्कील बेस्ड शिक्षा से जोड़ सके. ताकि, आगे वो स्टार्ट अप शुरू करने और एंटरपेन्योर बनने जैसे काम के साथ न सिर्फ अपना करियर बनाए, बल्कि दूसरों के लिए भी अवसर पैदा करें. चीन और अमेरिका की उच्च शिक्षा व्यवस्था से भारत की तुलना पर विनीत जोशी ने कहा कि भारत एक विशाल और विविध संस्कृति वाला देश है. इसलिए यहां अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग मॉडल लागू हैं.इसलिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी एक ही मॉडल भारत के अलग-अलग हिस्सों में एक ही तरह से लागू नहीं हो सकता है. इस लिए यहां डिसेंट्रलाइज्ड व्यवस्था है. Advertisement यहां जरूरत है कि क्षेत्र के हिसाब से यहां पर उच्चा शिक्षा के मॉडल स्थापित हो और ऐसा ही किया जा रहा है. क्योंकि आज नई शिक्षा नीति का मकसद ही जॉब पाने वाले से ज्यादा जॉब क्रिएटर्स बनाना, जो देश की प्रगति में अहम योगदान दें. पूरे देश में ढेर सारे रिसर्च पार्क बन गए हैं. जहां इनोवेशन हो रहे हैं. भारतीय हायर एजुकेशन के इको सिस्टम की तुलना हम चीन से नहीं कर सकते हैं. यहां 200 से ज्यादा यूनिवर्सिटी हैं, जो अपने फैसले खुद लेते हैं. चाहे ये एडमिनिस्ट्रेटिव फैसले हो या एकेडमिक. यहां का उच्च शिक्षा व्यवस्था डिसेंट्रलाइज है. इसलिए चीन से यहां की तुलना करना ठीक नहीं है. क्योंकि वहां और यहां के कल्चर में काफी भिन्नता है. भारत में बहुत सी चीजें हो रही हैं. सर्वम एआई और भारत जेन काम कर रहा है. यह भारत में विकसित किया गया है. यह काम भी कर रहा है. इसलिए यह कहना कि यहां कुछ नहीं हो रहा है यह सही नहीं है. यहां बहुत कुछ हो रहा है और आगे भी अभी बहुत कुछ करना है. जब आप विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल पढ़ेंगे तो पता चलेगा कि ये शिक्षा संस्थानों को ज्यादा शक्तियां देते हैं. ये कहता है कि संस्थानों में जो कुछ भी फैसला लिया जाएगा, उसका पब्लिक डिस्कोजर होगा. ---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

UGC Chairman Vineet Joshi Statement India Today Education Conclave 2025 NEP Impact On Higher Education Job Creators Vs Job Seekers Education Industry Academia Collaboration India Skill Based Education NEP India Indian Universities Global Ranking Decentralised Higher Education System India Startup And Entrepreneurship In Education India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सिराज की 48 घंटे में बदली किस्मत: स्पेन जाने वाले थे, सूर्या के फोन ने मुंबई बुलाया; 3 विकेट लेकर जीत दिलाईसिराज की 48 घंटे में बदली किस्मत: स्पेन जाने वाले थे, सूर्या के फोन ने मुंबई बुलाया; 3 विकेट लेकर जीत दिलाईMohammed Siraj India T20 call-up: Spain trip cancelled, bowls India to victory with 3 wickets. Follow latest cricket updates.
Read more »

India Today Education Conclave: 'टीचर खतरे में है, अगर ये नहीं किया तो...' प्रोफेसर दिनेश सिंह ने ऐसा क्यों कहा?India Today Education Conclave: 'टीचर खतरे में है, अगर ये नहीं किया तो...' प्रोफेसर दिनेश सिंह ने ऐसा क्यों कहा?India Today Conclave 2026: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शिक्षा जगत की हस्तियां बदलते एजुकेशन ट्रेंड और अवसरों को लेकर बात कर रहे हैं.
Read more »

India Today Education Conclave 2026: कॉलेज है... मगर टीचर नहीं! प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया- US में कैसे पढ़ते हैं बच्चे?India Today Education Conclave 2026: कॉलेज है... मगर टीचर नहीं! प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया- US में कैसे पढ़ते हैं बच्चे?India Today Education Conclave 2026: इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया कि अमेरिका में किस तरह से पढ़ाई हो रही है.
Read more »

India Today Education Conclave 2026: स्कूल का असली लक्ष्य क्या? प्रो. नमिता रंगनाथन ने समझायाIndia Today Education Conclave 2026: स्कूल का असली लक्ष्य क्या? प्रो. नमिता रंगनाथन ने समझायाIndia Today Education Conclave 2026 में देशभर के शिक्षा विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे, जहां स्कूलिंग, लर्निंग और बच्चों की भलाई पर गहरी चर्चा हुई.
Read more »

India Today Education Conclave 2026: ट्यूशन टीचर से लेकर डॉक्टर अपॉइंटमेंट बुक करेगा AI, कॉनक्लेव में बोले प्रोफेसर बिजलानीIndia Today Education Conclave 2026: ट्यूशन टीचर से लेकर डॉक्टर अपॉइंटमेंट बुक करेगा AI, कॉनक्लेव में बोले प्रोफेसर बिजलानीइंडिया टुडे एजुकेशन कॉनक्लेव के दौरान भारत के एजुकेशन सिस्टम, ट्रेंड और चैलेंजेस को लेकर चर्चा की गई. इस कॉनक्लेव में अमृता विश्व विद्यापीठम के स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के डीन प्रोफेसर कमल बिजलानी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि कैसे एजुकेशन से लेकर हेल्थकेयर में AI काम का साबित होगा.
Read more »

India Today Education Conclave 2026: कॉलेजों में हो रहे सुसाइड के लिए कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं: UGC चेयरमैन विनीत जोशीIndia Today Education Conclave 2026: कॉलेजों में हो रहे सुसाइड के लिए कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं: UGC चेयरमैन विनीत जोशीIndia Today education Conclave 2026: इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के चेयरमैन विनीत जोशी ने हायर एजुकेशन को लेकर बात की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:02:57