India Today Education Conclave 2026: इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में प्रोफेसर दिनेश सिंह ने बताया कि अमेरिका में किस तरह से पढ़ाई हो रही है.
India Today Education Conclave 2026 : इंडिया टुडे एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में के आर मंगलम यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर दिनेश सिंह ने भारत और विदेश के एजुकेशन सिस्टम के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि दूसरे देशों में किस तरह से पढ़ाई कर रहे हैं और भारत में टीचर्स को किस तरह से बदलने की जरुरत है.
साथ ही उन्होंने बताया कि अब टीचर्स को मेंटॉर की तरह काम करना होगा और ब्लैक बोर्ड पर सिर्फ चॉक घिसने से बचना होगा. और पढ़ेंइस दौरान उन्होंने बताया कि अब टीचर्स की जॉब किस तरह से खतरे में है और अब एआई किस तरह से टीचर्स की नौकरियां खा रहा है. टीचर्स की जॉब पर खतरे को लेकर उन्होंने अमेरिका में जिस तरह से पढ़ाई हो रही है, उसके बारे में बताया. उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि अमेरिका में एक नया प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसे अल्फा स्कूल प्रोजेक्ट का नाम दिया गया है.उन्होंने बताया, 'टेक्सास से लेकर कई जगहों में ये फैल रहा है. इस प्रोजेक्ट में यूनिवर्सिटी होती है, बिल्डिंग होती है, स्विमिंग पूल, क्लास सब होती है. स्टूडेंट्स भी सुबह टाइम पर आते हैं और शाम में जाते हैं. वहां एक भी टीचर नहीं है. खास बात ये है इन बच्चों का परफॉर्मेंस टॉप लेवल पर है और ये नॉलेज टॉप कर रहे हैं. वहां टीचर्स, मेंटॉर की तरह है और वो सिर्फ गाइड करते हैं.' Advertisement उन्होंने बताया कि इस तरह के एजुकेशन सिस्टम में टीचर्स गाइड करते हैं और एक प्रोजेक्ट देते हैं. फिर उन्हें छोड़ देते हैं, उसके बाद बच्चे खुद से करते हैं. टीचर्स को बदलने की जरुरतइस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि हमारे टीचर्स की कमी है कि वो कहने में डरते हैं कि मुझे नहीं आता है. उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि कई बड़े एक्सपर्ट्स ने माना है कि उन्हें नहीं आता है. ऐसे ही टीचर मान ले कि उन्हें नहीं आता है और स्टूडेंट को बड़ा मान ले तो सबकुछ बदल जाएगा. ऐसा करना पड़ेगा, वरना एआई उसे खा जाएगा. ---- समाप्त ----
India Today Education Conclave India Today Conclave Live Professor Dinesh Singh Dinesh Singh On Us Education KR Mangalam University
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs USA , T20 World Cup 2026: সূর্যর তেজ-সিরাজের আগুনে ভস্মীভূত ট্রাম্পের দেশ, ডিফিট হিস্ট্রি, রিপিট হিস্ট্রি মিশন শুরু বিশ্বচ্যাম্পিয়নদের...Suryakumar Yadav leads India to victory against USA T20 World Cup 2026
Read more »
AFG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11AFG vs NZ T20 World Cup 2026 Live Score Today Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी कि 08 फरवरी को कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
Read more »
आज का मौसम 9 फरवरी: बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट, IMD ने 10 राज्यों के लिए जारी की चेतावनीWeather Today Forecast, आज का मौसम 9 फरवरी 2026: मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।
Read more »
नए इनकम टैक्स नियमों का ड्राफ्ट जारी: FPI ने फरवरी में अब-तक ₹8,129 करोड़ की खरीदारी की, टॉप-10 फर्म्स में ...FPI investment February 2026 update. Follow India stock market gains, top firm valuations, Reliance Industries performance on Dainik Bhaskar.
Read more »
नए इनकम टैक्स नियमों का ड्राफ्ट जारी: FPI ने फरवरी में अब-तक ₹8,129 करोड़ की खरीदारी की, टॉप-10 फर्म्स में ...FPI investment February 2026 update. Follow India stock market gains, top firm valuations, Reliance Industries performance on Dainik Bhaskar.
Read more »
India Today Education Conclave: 'टीचर खतरे में है, अगर ये नहीं किया तो...' प्रोफेसर दिनेश सिंह ने ऐसा क्यों कहा?India Today Conclave 2026: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शिक्षा जगत की हस्तियां बदलते एजुकेशन ट्रेंड और अवसरों को लेकर बात कर रहे हैं.
Read more »
