India Today Conclave 2026: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शिक्षा जगत की हस्तियां बदलते एजुकेशन ट्रेंड और अवसरों को लेकर बात कर रहे हैं.
India Today Education Conclave 2026: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शिक्षा जगत की कई हस्तियां बदलते एजुकेशन ट्रेंड और भविष्य को लेकर बात कर रहे हैं. एजुकेशन कॉन्क्लेव में देश की टॉप यूनिवर्सिटी और स्कूल के प्रोफेसर, चेयरमैन, प्रिंसिपल जुड़ रहे हैं, जो AI से लेकर एजुकेशन सेक्टर में हो रहे बदलावों पर बात कर रहे हैं.
आइए जानते हैं भारत की शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है... और पढ़ेंIndia Today Education Conclave LIVE Updates 2026:अगले सेशन Screens, Students and Sensibility: Rethinking Social Media in Education में Children First के को-फाउंडर और डायरेक्टर अमित सेन ने सोशल मीडिया का बच्चों पर पड़ रहे असर के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि आज के दौर में बच्चों को सोशल वर्ल्ड सुबह से शाम पूरे वक्त उन्हें फॉलो करता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में ऑस्ट्रेलिया की तरह बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाना भी काफी मुश्किल है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह पैरेंट्स को इसके नेगेटिव असर से बच्चों को बचाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा नियमों के बजाया हमें सबसे पहले बच्चों पर विश्वास करना चाहिए. कॉन्क्लेव की शुरुआत पहले सेशन एन इकोसिस्टम फॉर एनेबल्ड एंड एम्पावर्ड एजुकेटर्स के साथ हुई. इस दौरान के आर मंगलम यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर दिनेश सिंह ने एजुकेशन सेक्टर में बदलाव को लेकर कहा कि अब हमें करिकुलम बदलने की जरुरत है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब कोर्स में सुधार करना चाहिए, अभी बच्चों को काफी ज्यादा पढ़ाया जा रहा है और उन्हें हद से ज्यादा नहीं पढ़ाया जाना चाहिए. उन्हें एक के बाद एक कोर्स ऑफर किया जा रहा है. वे ऐसे कोर्स करते रहते हैं, जिनका कोई मतलब ही नहीं है. अब जो वक्त है, उसके हिसाब से कम पढ़ाना होगा और ये टीचर समझ नहीं रहा है. Advertisement साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट बेस्ड एजुकेशन पर फोकस किया और उन्होंने बताया कि नई एजुकेशन पॉलिसी के कुछ सिद्धांतों के आधार पर बड़ा बदलाव किया जा सकता है. अब ब्लैक बोर्ड बेस्ड एजुकेशन की जगह प्रोजेक्ट बेस्ड एजुकेशन को लाना चाहिए और टीचर को एक मेंटोर की तरह काम करना चाहिए. उन्होंने बताया कि जब प्रोजेक्ट बेस्ड पढ़ाई करते हैं तो नॉलेज खुद से आती है और नई एजुकेशन पॉलिसी को अच्छे से अपना लिया जाए तो देश नॉलेज इकोनॉमी बन जाएगा. उन्होंने कोराना के वक्त स्टेनफोर्ट यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए काम का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि उस दौर में स्टेनफोर्ट यूनिवर्सिटी ने काफी इकोनॉमी जनरेट की थी, लेकिन भारत की यूनिवर्सिटीज ने कुछ नहीं किया. साथ ही उन्होंने वर्क टाइम को लेकर कहा कि जब आपका दिल लगेगा तो काम ही करेंगे. आप जबरदस्ती किसी को रोककर क्या ही करवा लेंगे. उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट बेस्ड एजुकेशन के जरिए कई तरह के स्किल बढ़ रहे हैं. उन्होंने टीचर्स को लेकर कहा कि टीचर खतरे में है. उन्होंने टीचर्स के लिए कहा, 'मन के विचार को बदलना जरूरी है. आने वाले दिनों में टेक्नोलॉजी अहम होगी. न्यूक्लियर फ्यूजन, डेटा एंड आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस, कॉन्टम कम्यूटिंग जैसी चीजों पर काम करना होगा. टीचर्स को इन सबमें ध्यान लगाना होगा, वरना भारत के लिए मुश्किल होगा.' Advertisement साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे टीचर की कमी है कि वो कहने में डरते हैं कि मुझे नहीं आता है. उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि कई बड़े एक्सपर्ट्स ने माना है कि उन्हें नहीं आता है. ऐसे ही टीचर मान ले कि उन्हें नहीं आता है और स्टूडेंट को बड़ा मान ले तो सबकुछ बदल जाएगा. ऐसा करना पड़ेगा, वरना एआई उसे खा जाएगा. View this post on Instagram A post shared by India Today Magazine आप ये कॉन्क्लेव यहां लाइव सुन सकते हैं. ---- समाप्त ----
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sky Guardians: How Indias new Rafale deal rewrites the rules of air powerIndias planned 114 Rafale deal isnt just about fighter jets; its about air power, Indian missiles, Make in India production, jobs and true defence self-reliance.
Read more »
IND vs USA , T20 World Cup 2026: সূর্যর তেজ-সিরাজের আগুনে ভস্মীভূত ট্রাম্পের দেশ, ডিফিট হিস্ট্রি, রিপিট হিস্ট্রি মিশন শুরু বিশ্বচ্যাম্পিয়নদের...Suryakumar Yadav leads India to victory against USA T20 World Cup 2026
Read more »
ಕಾಶ್ಮೀರದ ಮೇಲೆ ಬಿತ್ತು ಕುತಂತ್ರಿ ಅಮೆರಿಕ ಕೆಂಗಣ್ಣು! ಭಾರತ ಪಾಕ್ ಗಡಿ ವಿವಾದದಲ್ಲಿ ಟ್ರಂಪ್ಗಿದ್ಯಾ ಲಾಭ?India–US Trade Deal: ಭಾರತ–ಅಮೆರಿಕ ನಡುವಿನ ವ್ಯಾಪಾರ ಒಪ್ಪಂದ ಅಂತಿಮಗೊಂಡ ಬೆನ್ನಲ್ಲೇ, ಕಾಶ್ಮೀರಕ್ಕೆ ಸಂಬಂಧಿಸಿದಂತೆ ಅಮೆರಿಕ ತೆಗೆದುಕೊಂಡಿರುವ ಒಂದು ನಿರ್ಧಾರ ಈಗ ಅಂತರರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ರಾಜತಾಂತ್ರಿಕ ವಲಯದಲ್ಲಿ ಭಾರೀ ಚರ್ಚೆಗೆ ಕಾರಣವಾಗಿದೆ.
Read more »
चांदी एक हफ्ते में ₹94 हजार सस्ती हुई: भारत पर अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ खत्म, गोयल बोले- अमेरिका में भारतीय ...Big news from India-US trade deal. Follow latest updates on zero tariff agriculture exports to US on Dainik Bhaskar.
Read more »
चांदी एक हफ्ते में ₹94 हजार सस्ती हुई: भारत पर अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ खत्म, गोयल बोले- अमेरिका में भारतीय ...Big news from India-US trade deal. Follow latest updates on zero tariff agriculture exports to US on Dainik Bhaskar.
Read more »
सिराज की 48 घंटे में बदली किस्मत: स्पेन जाने वाले थे, सूर्या के फोन ने मुंबई बुलाया; 3 विकेट लेकर जीत दिलाईMohammed Siraj India T20 call-up: Spain trip cancelled, bowls India to victory with 3 wickets. Follow latest cricket updates.
Read more »
