India Today Conclave 2026: अंकुर अग्रवाल ने बताया UAE रियल एस्टेट की सफलता का राज

India Today Conclave 2026 News

India Today Conclave 2026: अंकुर अग्रवाल ने बताया UAE रियल एस्टेट की सफलता का राज
Ankur AggarwalChairman And FounderBNW Development
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 63%

India Today Conclave 2026 में अंकुर अग्रवाल ने कहा कि गोल्डन वीजा और एस्क्रो-संरक्षित रियल एस्टेट जैसे सुधारों ने निवेशकों में वह भरोसा पैदा किया है, जो वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी यूएई के बाजार को स्थिरता प्रदान करता है.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के पहले दिन BNW डेवलपमेंट्स के चेयरमैन और फाउंडर डॉ. अंकुर अग्रवाल ने यूएई रियल एस्टेट के असाधारण सफर की कहानी बताई. उन्होंने बताया कि कैसे यह कहानी एक मामूली 135 वर्ग फुट के दफ्तर से शुरू होकर आज 32 बिलियन दिरहम की विकास वैल्यू तक पहुंच गई है.

और पढ़ेंअंकुर के मुताबिक, यह केवल ईंट-पत्थर या ऊंची इमारतों की कहानी नहीं है, बल्कि एक पूरी व्यवस्था यानी 'सिस्टम' के उदय की कहानी है, जो आज रेगिस्तानी जमीन से निकलकर हर भारतीय के डिनर टेबल की चर्चा का मुख्य हिस्सा बन चुकी है. कॉन्क्लेव की थीम 'ब्रेकथ्रू और ब्रेकडाउन' पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि क्या उसकी रफ्तार उसके ढांचे से आगे निकल जाती है या उसका ढांचा उस रफ्तार को सही सहारा देता है. यह भी पढ़ें: India Today Conclave 2026: अनिल अग्रवाल बोले- ये सच है... भारत को आगे नहीं बढ़ने देना चाहता है ये देश, सिस्टम बदलना होगायूएई ने वैश्विक और क्षेत्रीय अनिश्चितताओं के बीच यह साबित किया है कि एक मजबूत ढांचा ही प्रगति का आधार होता है. राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद के नेतृत्व में यूएई ने न केवल अपनी सुरक्षा को पुख्ता किया है, बल्कि अपनी संस्थाओं और जनता के बीच एक अटूट बंधन बनाया है, जो संकट के समय में भी बाजार को स्थिरता प्रदान करता है. Advertisement भारत और यूएई के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए अंकुर ने कहा कि यह रिश्ता अब केवल 'भावनात्मक कूटनीति' तक सीमित नहीं है, बल्कि एक 'नियोजित अर्थशास्त्र' में बदल चुका है. 2022 के CEPA समझौते के बाद द्विपक्षीय व्यापार 100 बिलियन डॉलर की ओर अग्रसर है. एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में उन्होंने आंकड़ों पर जोर देते हुए बताया कि जब भारत का पैमाना यूएई के ढांचे से मिलता है, तो प्रगति की गति कई गुना बढ़ जाती है, उन्होंने यूएई के 10 वर्षीय गोल्डन वीजा, 100% विदेशी स्वामित्व और एस्क्रो-संरक्षित रियल एस्टेट जैसे सुधारों को निवेशकों के भरोसे की असली वजह बताया.यह भी पढ़ें: एक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरीभारतीय निवेशकों को सलाहरास अल-खैमा के उभरते बाजार का जिक्र करते हुए उन्होंने कुछ चौंकाने वाले आंकड़े साझा किए. 2024 में इस क्षेत्र ने रियल एस्टेट लेनदेन में 35,000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया और कीमतें अपनी मूल लागत से तीन गुना तक बढ़ गईं. अग्रवाल ने भारतीय निवेशकों को सलाह दी कि वे बाजार के शिखर के पीछे भागने के बजाय चक्र के शुरुआती दौर में प्रवेश करें. उनके अनुसार, रास अल-खैमा आज निवेश के उसी मोड़ पर खड़ा है जहां दुबई एक दशक पहले था. उन्होंने जोर दिया कि निवेश में 'स्पष्टता' ही डर को कम करती है और यही कारण है कि आज दुनिया भर के निवेशक यहां खिंचे चले आ रहे हैं. Advertisement अंकुर ने 'ROI' की एक नई परिभाषा देते हुए कहा कि यह केवल 'रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट' नहीं बल्कि 'रिटर्न ऑन इंडिविजुअल' भी है अगर लोग सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस करते हैं, तो समुदाय और बाजार अपने आप मजबूत होते हैं. यह भी पढ़ें: भारत-US में बड़ी मिनरल डील की तैयारी, राजदूत सर्जियो गोर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बताया---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Ankur Aggarwal Chairman And Founder BNW Development Dubai Real Estate India Real Estate Dr. (CA) Ankur Aggarwaldr. Ankur Aggarwal India India Today Conclave

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टChaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टइस साल चैत्र अमावस्या Chaitra Amavasya 2026 Rules 18 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी।
Read more »

भारत अमेरिका का सबसे भरोसेमंद पार्टनर, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोरभारत अमेरिका का सबसे भरोसेमंद पार्टनर, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोरIndia Today Conclave 2026 में सर्जियो गोर ने कहा भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) पर इसी महीने हस्ताक्षर होने की संभावना है और इसे अप्रैल में लागू किया जा सकता है.
Read more »

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के पहले दिन बन रहा है विशेष संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापनाChaitra Navratri 2026: नवरात्र के पहले दिन बन रहा है विशेष संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापनाChaitra Navratri 2026 Shubh Muhurat: चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे हैं। मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना के लिए सुबह कौन सा मुहूर्त शुभ है आइए जानते हैं।
Read more »

एक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरीएक साथ प्रगति और व्यवधान... आधुनिक समय के विरोधाभास पर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अरुण पुरीIndia Today Conclave 2026 में इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने कहा कि जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बड़ी सफलताओं के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है, उसी समय यह युद्धों, कमजोर होती संस्थाओं और चरमराती वैश्विक व्यवस्था की भी गवाह बन रही है.
Read more »

'जंग से किसी का फायदा नहीं...', इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी'जंग से किसी का फायदा नहीं...', इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनीमिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं. जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने India Today Conclave 2026 में कहा कि जॉर्डन शांति और स्थिरता की नीति पर कायम है.
Read more »

India Today Conclave 2026: तेल-गैस संकट से कैसे उबरेंगे? अनिल अग्रवाल बोले- 'हमारे पास सब है लेकिन...'India Today Conclave 2026: तेल-गैस संकट से कैसे उबरेंगे? अनिल अग्रवाल बोले- 'हमारे पास सब है लेकिन...'India Today Conclave 2026: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शामिल हुए. उन्होंने देश में माइनिंग सेक्टर में देश के बढ़ते कदम के बारे में बात की और ईरान युद्ध के बीच बढ़े तेल-गैस संकट से उबरने के तरीके बताए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:20:44