मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित समृद्धि यात्रा 23 मार्च को जहानाबाद में होगी। इस दौरान वे लगभग 220 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और 47 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
जागरण संवाददाता, जहानाबाद। इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं। जहानाबाद में भी मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक महकमा आवश्यक तैयारियों में जुट गया है। यहां 23 मार्च को सीएम की यात्रा संभावित है। इस यात्रा में मुख्यमंत्री कई विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व अवलोकन करेंगे। करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व 47 करोड़ रुपये से निर्मित योजना का उद्घाटन करेंगे। 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन स्टॉप सेंटर व दो करोड़ की लागत से निर्मित अभियोजन अधिकारी कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मत्स्य, मनरेगा, खेल सहित अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। गोवर्धन योजना, पंचायतों में बने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, पंचायत सरकार भवन का भी उद्घाटन करेंगे। इन जगहों पर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। उद्घाटन के लिए वन स्टाप केंद्र, जिला अभियोजन कार्यालय, धराउत गांव में 47 करोड़ की लागत से डॉ.
भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय भवन बनकर तैयार है। जहानाबाद जिला मुख्यालय के अलावा दो प्रखंडों में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संभावित है। मखदुमपुर स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल वाणावर व पुरातात्विक धरोहरों से परिपूर्ण धराउत गांव के अलावा काको प्रखंड का मनियामा गांव संभावित स्थल माना जा रहा है। वाणावर मे मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 49 करोड़ आठ लाख की लागत से कई विकास कार्य संचालित हैं। पातालगंगा से लेकर बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर तक 10.30 फीट चौड़ा सुगम रास्ता तैयार किया जा रहा है। सीढ़ी किनारे बेंच, कैफेटो एरिया, शेल्टर, सेड व गजेबो का निर्माण कार्य चल रहा है। रोपवे का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। संभावना है कि मुख्यमंत्री यहां पहुंचकर विकास कार्य का अवलोकन करेंगे। धराउत गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण किया गया है। यह आवासीय विद्यालय कक्षा बारहवीं तक संचालित होगा। विद्यालय में कुल 720 छात्र-छात्राओं के आवासीय रूप से अध्ययन की व्यवस्था है। गौर हो कि गत साल 14 फरवरी 2025 को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जहानाबाद आए थे। उस वक्त 88 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था। इनमें 154.72 करोड़ रुपये की 55 योजनाओं का उद्घाटन व 86.48 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास किया था।
Jehanabad Visit Samriddhi Yatra Development Projects Bihar Infrastructure Barabar Hills Ambedkar Residential School Inauguration Foundation Stone Jehanabad Jahanabad News Jahanabad Latest News Jahanabad News In Hindi Jahanabad Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में तेल और गैस किल्लत की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाईCM Yogi Adityanath: यूपी में तेल और गैस की किल्लत की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं है।
Read more »
फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में होटल में फायरिंग: जम्मू में शादी समारोह में गए थे, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी...Jammu firing incident updates: Deputy CM Surinder Chaudhary present at Farooq Abdullahs event. Gunman arrested.
Read more »
फारूक अब्दुल्ला बोले-ऊपर वाले ने मुझे बचाया: मुझे लगा पटाखे की आवाज है; शादी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम...Jammu Kashmir Former CM Farooq Abdullah firing attempt News & Updates: ऊपर वाले ने मुझे बचा लिया। पहले मुझे लगा था कि यह पटाखे की आवाज है।
Read more »
कम लागत में बंपर कमाई! तोरई की ये किस्में देंगी 220 क्विंटल तक उत्पादन, जानें पूरी डिटेलगर्मियों के मौसम में खाली खेतों से बंपर कमाई करने के लिए तोरई की खेती एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है. मार्च में बुवाई करने पर यह फसल मात्र 50 से 60 दिनों में तैयार होकर बाजार में अच्छे दामों पर बिकती है. उन्नत किस्मों के चयन और सही प्रबंधन से किसान कम लागत में बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं.
Read more »
Gujarat: जमीन माप विवाद सुलझाने के लिए गुजरात सरकार ने लागू की नई व्यवस्था, तेजी से होगा मामलों का समाधानGujarat: जमीन माप विवाद सुलझाने के लिए गुजरात सरकार ने लागू की नई व्यवस्था, तेजी से होगा मामलों का समाधान Gujarat CM Introduces Uniform Land Demarcation System to Resolve Disputes
Read more »
डिप्टी CM सम्राट चौधरी का स्थानीय अंदाज व CM नीतीश का हाथ पकड़कर अभिवादन, खगड़िया में सभा में चर्चा- कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?खगड़िया में समृद्धि यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्थानीय अंदाज में जनता का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन पर विशेष ध्यान दिया और विकास कार्यों पर जोर दिया। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान की भी सराहना की गई। इ बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा देखने को...
Read more »
