सूर्यकुमार यादव ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में चार या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं. रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ही शतकों के मामले में सूर्या से आगे हैं. सूर्या टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने के मामले में भी संयुक्त रूप से टॉप पर हैं.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज 34 साल के हो गए. इस खास मौके पर सूर्या को फैन्स और दिग्गज खिलाड़ियों की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं. सूर्या ने टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है और वह इस फॉर्मेट में भारतीय टीम को कई यादगार जीत दिला चुके हैं.
सूर्यकुमार टी20 में जैसी बल्लेबाजी करते हैं, उन्हें रोक पाना हर किसी टीम के बस की बात नहीं होती है. टी20 सीरीज में सूर्या के खेलने की उम्मीदसूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखकर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स की याद आ जाती है. सूर्या को भारत का 'मिस्टर 360' कहना कतई अनुचित नहीं होगा. सूर्यकुमार यादव फिलहाल इंजरी से जूझ रहे हैं और वो दलीप ट्रॉफी 2024 में शुरुआती दो मैचों से बाहर रहे हैं. हालांकि उनके बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने की उम्मीद है. भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है.सूर्यकुमार यादव ने अभी तक भारत के लिए 1 टेस्ट, 71 टी20 और 37 वनडे मुकाबले खेले हैं. टी20 इंटरनेशनल में सूर्या ने 42.66 की औसत से 2432 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 20 अर्धशतक शामिल रहे. टी20 इंटरनेशनल में सूर्या का स्ट्राइक-रेट 168.65 का रहा है, जो उनकी तूफानी बैटिंग को दर्शाता है. सूर्या काफी समय तक आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज रह चुके हैं. फिलहाल वह रैंकिंंग में नंबर-2 हैं.Advertisementसाल 2022 सूर्यकुमार यादव के लिए काफी दमदार रहा था, जहां उन्होंने कुल 31 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 1164 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और नौ अर्धशतक लगाए थे. ऐसा पहली बार हुआ था जब कोई भारतीय बल्लेबाज किसी कैलेंडर ईयर के दौरान टी20 इंटरनेशनल में हजार रन बना पाया हो.देखा जाए तो सूर्यकुमार ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में चार या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं. रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ही टी20 इंटरनेशनल में शतकों के मामले में सूर्या से आगे हैं. सूर्या टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने के मामले में संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. सूर्यकुमार, विराट कोहली और वीरनदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में 16-16 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने हैं. वैसे सिकंदर रजा और मोहम्मद नबी भी ज्यादा पीछे नहीं हैं.टी20I में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड16 - सूर्यकुमार यादव *16 - वीरनदीप सिंह 16 - विराट कोहली 15 - सिकंदर रजा 14 - मोहम्मद नबी 14 - रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक:5 रोहित शर्मा 5 ग्लेन मैक्सवेल 4 सूर्यकुमार यादव 3 कॉलिन मुनरो 3 सबावून दविजी 3 मुहम्मद वसीम 3 बाबर आजम Advertisement...जब सूर्या ने गेंद से मचाया गदरखास बात यह है कि टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार दो विकेट भी ले चुके हैं. ये दोनों विकेट सूर्या ने हालिया श्रीलंका दौरे पर लिए थे. पल्लेकेल में खेले गए सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले में सूर्या की गेंदबाजी का जलवा देखने को मिला था. उस मुकाबले में कप्तान सूर्या ने आखिरी ओवर में 2 विकेट लेकर मैच टाई करवा दिया था. इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया, जहां भारत ने जीत हासिल कर टी20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया था.वनडे में कुछ खास नहीं कर सके हैं सूर्यासूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में तो अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन ओडीआई क्रिकेट में वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं. सूर्या ने वनडे इंटरनेशनल डेब्यू 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में किया था. उस मुकाबले में उन्होंने नाबाद 31 रन बनाकर काफी प्रभावित किया था. फिर अपने दूसरे वनडे में ही सूर्या ने हाफ सेंचुरी भी जड़ दी थी. तब ऐसा लग रहा था सूर्या मिडिल ऑर्डर में एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरेंगे, लेकिन बाद में वह अपना मोमेंटम गंवा बैठे. वनडे इंटरनेशनल में सूर्या ने अबतक 25.76 की औसत से 773 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले. टेस्ट क्रिकेट में सूर्या के नाम पर सिर्फ 8 रन दर्ज हैं.Advertisement वैसे भी ज्यादातर खिलाड़ी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सफल नहीं हो पाते हैं. टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन डिफेंस और तकनीक की आवश्यकता होती है, वहीं वनडे क्रिकेट में पहले बल्लेबाज अपनी पारी को संवारता है और फिर शॉट्स खेलता है. जबकि टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज के पास सेटल होने के लिए समय नहीं होता है. सूर्यकुमार यादव ने अपने 360 डिग्री स्किल की बदौलत टी20 क्रिकेट में खूब रन बटोरे हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में वह फिलहाल फिट नहीं बैठ पा रहे हैं. हो सकता है कि ज्यादा टी20 मैच खेलने के कारण भी उनका ओडीआई फॉर्म प्रभावित हुआ.सूर्या के पिटारे में शॉट्स की भरमारसूर्यकुमार के पिटारे में स्वीप, रिवर्स स्वीप, पैडल जैसे शॉट्स मौजूद हैं. सूर्या बल्ले को थोड़ा ढीला पकड़ने के साथ-साथ अपनी मजबूत कलाई का फायदा उठाते हैं. साथ ही उनकी कलाई बल्ले के हैंडल को कैच नहीं करती है. यही कारण है कि उनके लिए गेंद को स्लाइस करना आसान होता है. कलाई के पिछले हिस्से की मदद से ही वह गेंदों को फाइन लेग और लॉन्ग ऑफ दोनों पर खेलने का माद्दा रखते हैं. कभी-कभी तो सूर्या के शॉट्स को देखकर यह भी लगता है कि उन्हें जैसे मालूम था कि बॉल किधर डलने वाली है.सूर्यकुमार यादव बॉल की तेजी का भी खूब फायदा उठाते हैं जिसके चलते वह फाइन लेग, विकेट के पीछे और सीधा शॉट लगा सकते हैं. सूर्या बैकफुट और फ्रंटफुट के भी सटीक प्लेयर हैं और आसानी से दोनों ही स्थिति में कवर ड्राइव खेल सकते हैं. स्पिन के खिलाफ सूर्या दोनों पैरों के बीच कम गैप रखते हैं क्योंकि स्पिनर्स की गेंद धीमी गति से आती है. गैप कम रखने पर वह आराम से मनचाहे शॉट्स मार सकते हैं.Advertisement सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल करियर• 71 मैच, 2432 रन, 42.66 औसत• 4 शतक, 20 अर्धशतक, 168.65 स्ट्राइक रेट• 220 चौके, 136 छक्के सूर्यकुमार का वनडे इंटरनेशनल करियर• 37 मैच, 773 रन, 25.76 एवरेज• 4 अर्धशतक, 105.02 स्ट्राइक रेट• 80 चौके, 19 छक्केसूर्यकुमार यादव का टेस्ट करियर• 1 मैच, 8 रन, 8.00 एवरेज
Suryakumar Yadav Birthday Suryakumar Yadav Birthday Status Happy Birthday Suryakumar Yadav Suryakumar Yadav 34Th Birthday Suryakumar Yadav Birthday Video Suryakumar Yadav Stats Team India Mr. 360 Mr 360 Of Team India Team India Suryakumar Yadav Suryakumar Yadav Stats In T20I Cricket सूर्यकुमार यादव सूर्यकुमार यादव का 34वां बर्थडे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव से छिनेगी कप्तानी और हार्दिक फिर बनेंगे कप्तान, दिग्गज का बयान आया सामने!Suryakumar Yadav: रोहित शर्मा के T20I रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी बात ये रही कि रोहित के रिटायरमेंट के बाद से भारतीय टीम की कप्तानी पर चर्चा हो रही है.
Read more »
Video: एक ओवर में 39 रन! समोआ के इस बल्लेबाज ने टी20 में खेली ऐतिहासिक पारी, 14 छक्कों की मदद से बनाए 132 रनसमोआ के एक बल्लेबाज डेरियस विसर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने के युवराज के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Read more »
Shikhar Dhawan: गब्बर के संन्यास से भावुक हुए फैंस, सोशल मीडिया पर इस तरह किया जा रहा स्टार के योगदान को याद37 वर्षीय बल्लेबाज ने 2010 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने 13 साल के करियर में 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले।
Read more »
IPL 2025 में धमाल मचाते नजर आएंगे T20 को अलविदा कह चुके ये 6 धुरंधरटी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को चैंपियन बनना के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर दिया.
Read more »
बर्थडे बॉय शुभमन गिल ने छोटे करियर में किए हैं बड़े कारनामे, 5 रिकॉर्ड जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाएभारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल 25 साल के हो गए हैं। 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गिल वनडे और टी20 में भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं।
Read more »
Suryakumar Yadav Birthday: 34 के हुए मिस्टर 360, पढ़ें उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातेंभारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया में लेट डेब्यू करने वाले सूर्या ने कम समय में ही अपना दबदबा कायम कर लिया। उन्होंने 31 साल की उम्र में साल 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 में मुंबई में हुआ था। हालांकि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले...
Read more »
