टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को चैंपियन बनना के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर दिया.
IPL 2025: आईपीएल 2025 में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. वहीं इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि इनकी टीमें इन्हें रिटेन करेंगी.इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की चर्चाएं शुरू हो गई है.
आईपीएल 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का भी आयोजन किया जाएगा. इस ऑक्शन को लेकर सभी टीमों ने माथापच्ची करनी शुरू कर दिया है. इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की टीमें बदल सकती हैं और उन पर पैसों की बरसात भी हो सकती है. IPL 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके ये 6 दिगग्ज खिलाड़ी धमाल मचाते नजर आएंगे.टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को चैंपियन बनना के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर दिया. कोहली शुरू से ही आरसीबी का हिस्सा हैं. कोहली ने आईपीएल में अबतक 252 मैचों में 131.97 की स्ट्राइक रेट से 8004 रन बना चुके हैं. वे आईपीएल के टॉप स्कोरर हैं. टी20 संन्यास के बाद कोहली पहली बार आईपीएल खेलते नजर आएंगे.भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जितवाने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. रोहित लंबे समय से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. रोहित ने आईपीएल में 257 मैचों में 131.14 की स्ट्राइक रेट से 6628 रन बनाए हैं. वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. संन्यास के बाद वे पहली बार आईपीएल खेलने उतरेंगे.टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन बनने के बाद टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. जडेजा सीएसके के लिए खेलते हैं. जडेजा ने आईपीएल में 240 मैचों में 129.72 की स्ट्राकइ रेट से 2959 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 160 विकेट भी चटकाए हैं. संन्यास के बाद वे आईपीएल खेलने को तैयार हैं. ऐसी उम्मीद है कि CSK उन्हें रिटेन करेगी.भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद से वे सिर्फ आईपीएल खेलते हैं. धोनी ने आईपीएल में 264 मैचों में 137.54 की स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं. वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं. अब देखना है कि धोनी आईपीएल 2025 में खेलते हैं की नहीं. हालांकि फैंस को उम्मीद है कि माही एक बार फिर यलो जर्सी में नजर आएंगे.न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. आईपीएल 2024 में बोल्ट राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे. वह आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए नजर आएंगे.ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक ओपनर डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था. वॉर्नर अभी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और वो आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए नजर आएंगे.
MS Dhoni आईपीएल 2025 Indian Premier League आईपीएल Virat Kohli Rohit Sharma
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025 Mega Auction: ऋतुराज गायकवाड़ का कटेगा पत्ता, ऋषभ पंत बनेंगे CSK के नए कप्तान! लेटेस्ट अपडेट ने किया सबका हैरानIPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और ये बदलाव कप्तानी में होने वाला है...
Read more »
IPL 2025 Mega Auction: अपने इस मैच विनर को ऑक्शन में भेजना KKR की मजबूरी, वरना पूरी टीम पर पड़ेगा बुरा असर!IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को मजबूरन अपने स्टार प्लेयर को रिलीज कर ऑक्शन में भेजना पड़ेगा...
Read more »
नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे Hairनारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे Hair
Read more »
IPL 2025 में धमाल मचाते नजर आएंगे T20 को अलविदा कह चुके ये 4 भारतीयटी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को चैंपियन बनना के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर दिया. रोहित शर्मा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया.
Read more »
Shikhar Dhawan: शिखर धवन को गब्बर क्यों कहते हैं? कैसे पड़ा ये नाम, जानिए फनी स्टोरीभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। वह अब कभी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर नहीं आएंगे।
Read more »
Anupamaa को अलविदा कह चुके हैं ये किरदार, एक एक कर छूटा इनका साथपिछले कुछ समय में स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में कई ट्विस्ट देखने को मिले हैं लेकिन इसके साथ ही कई किरदार ऐसे रहे हैं जिन्होंने शो को अलविदा कह दिया.
Read more »
