जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

United States News News

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर, 14 सितंबर । जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रात में मुठभेड़ शुरू हो गई, जो पूरी रात जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ जिले के चक टप्पर क्रीरी इलाके में हुई। अधिकारियों ने बताया, इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण में बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में एक अक्टूबर को मतदान होगा। इस बीच, जम्मू डिवीजन के किश्तवाड़ जिले के चटरू गांव में आतंकवाद विरोधी अभियान अभी भी जारी है, जहां शुक्रवार को आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए थे। चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में फैली आठ विधानसभा सीटों के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा। वहीं जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में क्रमशः 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा। जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में पिछले दो महीनों से अधिक समय से सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों पर आतंकवादी हमले हो रहे हैं। आतंकवादी घात लगाकर अचानक हमला करते हैं और फिर पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों में गायब हो जाते हैं। इन हमलों के लिए विदेशी आतंकवादियों के एक समूह के जिम्मेदार बताया जा रहा है। यह आतंकी 40 से 50 की संख्या में हैं। यह रिपोर्ट आने के बाद सेना ने उन जिलों के घने जंगलों वाले इलाकों में 4,000 से अधिक प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिक शामिल हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CRPF का इंस्पेक्टर J&K के उधमपुर में शहीद, सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच एनकाउंटरCRPF का इंस्पेक्टर J&K के उधमपुर में शहीद, सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच एनकाउंटरजम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ की खबर है. इस दौरान एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया.
Read more »

J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.नियंत्रण रेखा के पास तंगधार के ताड़ इलाके में गोलीबारी जारी है.
Read more »

J&K Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने घेरा; दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंकाJ&K Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने घेरा; दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंकाराजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है।
Read more »

J&K में तीन जगहों पर एनकाउंटर: कुपवाड़ा में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर, राजौरी में मुठभेड़ जारीJ&K में तीन जगहों पर एनकाउंटर: कुपवाड़ा में तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर, राजौरी में मुठभेड़ जारीराजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर : राजौड़ी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरूजम्मू-कश्मीर : राजौड़ी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरूजम्मू-कश्मीर : राजौड़ी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
Read more »

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:58:41