बर्थडे बॉय शुभमन गिल ने छोटे करियर में किए हैं बड़े कारनामे, 5 रिकॉर्ड जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए

Happy Birthday Shubman Gill News

बर्थडे बॉय शुभमन गिल ने छोटे करियर में किए हैं बड़े कारनामे, 5 रिकॉर्ड जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए
Shubman GillShubman Gill RecordShubman Gill Birthday
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल 25 साल के हो गए हैं। 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गिल वनडे और टी20 में भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं।

टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल आज अपना 25वां बर्थडे मना रहे हैं। 1999 में गिल का जन्म पंजाब के फजिल्का में हुआ था। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2019 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया। जल्द ही गिल ने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली। वह अभी भारतीय वनडे और टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं। हम आपको शुभमन गिल के बर्थडे के मौके पर उनके नाम दर्ज 5 रिकॉर्ड बताते हैं, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं है।​सबसे कम पारी में 2000 वनडे रन​ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज है। अपने करियर की 38वीं पारी में गिल ने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिनके नाम 40 पारियों में 2000 रन थे। ​टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी​ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी शुभमन गिल के ही नाम है। गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 126 रनों की पारी खेली थी। भारत को उस मैच में आसानी से जीत मिली थी। ​सबसे कम उम्र में वनडे दोहरा शतक​ शुभमन गिल ने 2023 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। 23 साल और 132 दिन की उम्र में उन्होंने 208 रनों की पारी खेली थी। गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं। ​तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा​ गिल वनडे और टी20 के साथ ही टेस्ट में भी शतक लगा चुके हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं। अभी तक कुल 23 बल्लेबाजों ने तीनों ही फॉर्मेट में शतक ठोका है। ​सबसे कम उम्र में आईपीएल ऑरेंज कैप​ आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए थे। 17 पारियों में उनके बल्ले से 890 रन निकले थे। आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलता है। गिल आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं।.

टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल आज अपना 25वां बर्थडे मना रहे हैं। 1999 में गिल का जन्म पंजाब के फजिल्का में हुआ था। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2019 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल गया। जल्द ही गिल ने टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली। वह अभी भारतीय वनडे और टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं। हम आपको शुभमन गिल के बर्थडे के मौके पर उनके नाम दर्ज 5 रिकॉर्ड बताते हैं, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं है।​सबसे कम पारी में 2000 वनडे रन​ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज है। अपने करियर की 38वीं पारी में गिल ने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिनके नाम 40 पारियों में 2000 रन थे। ​टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी​ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी शुभमन गिल के ही नाम है। गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 126 रनों की पारी खेली थी। भारत को उस मैच में आसानी से जीत मिली थी। ​सबसे कम उम्र में वनडे दोहरा शतक​ शुभमन गिल ने 2023 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। 23 साल और 132 दिन की उम्र में उन्होंने 208 रनों की पारी खेली थी। गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं। ​तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा​ गिल वनडे और टी20 के साथ ही टेस्ट में भी शतक लगा चुके हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं। अभी तक कुल 23 बल्लेबाजों ने तीनों ही फॉर्मेट में शतक ठोका है। ​सबसे कम उम्र में आईपीएल ऑरेंज कैप​ आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए थे। 17 पारियों में उनके बल्ले से 890 रन निकले थे। आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलता है। गिल आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Shubman Gill Shubman Gill Record Shubman Gill Birthday Odi Double Century Shubman Gill Team India Vice Captain शुभमन गिल शुभमन गिल बर्थडे शुभमन गिल के रिकॉर्ड हैप्पी बर्थडे

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ICC Rankings: शुभमन गिल को पीछे छोड़ वनडे में नंबर दो बल्लेबाज बने रोहित, शीर्ष पांच में भारत के तीन बल्लेबाजICC Rankings: शुभमन गिल को पीछे छोड़ वनडे में नंबर दो बल्लेबाज बने रोहित, शीर्ष पांच में भारत के तीन बल्लेबाजभारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
Read more »

Stree 2: दो दिन में सौ करोड़ तक पहुंचने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तारStree 2: दो दिन में सौ करोड़ तक पहुंचने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »

Stree 2 Box Office: स्त्री 2 का अनोखा रिकॉर्ड, दो दिन में 118 करोड़ कमाने वाली पहली 'स्त्री' प्रधान फिल्मStree 2 Box Office: स्त्री 2 का अनोखा रिकॉर्ड, दो दिन में 118 करोड़ कमाने वाली पहली 'स्त्री' प्रधान फिल्म'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »

Paralympics 2024: पीएम मोदी ने दी अवनि और मोना को पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने पर बधाई, तारीफ में पढ़े कसीदेParalympics 2024: पीएम मोदी ने दी अवनि और मोना को पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने पर बधाई, तारीफ में पढ़े कसीदेअवनि ने पेरिस पैरालंपिक में 249.7 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी के साथ उन्होंने अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
Read more »

Paralympics 2024: पैरालंपिक में पदक जीतने पर अवनि-मोना और प्रीति को पीएम मोदी ने दी बधाई, तारीफ में पढ़े कसीदेParalympics 2024: पैरालंपिक में पदक जीतने पर अवनि-मोना और प्रीति को पीएम मोदी ने दी बधाई, तारीफ में पढ़े कसीदेअवनि ने पेरिस पैरालंपिक में 249.7 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी के साथ उन्होंने अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
Read more »

Shubman Gill: बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ एड फिल्म में नजर आएंगे शुभमन गिल, हार्दिक संग जुड़ चुका है नामShubman Gill: बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ एड फिल्म में नजर आएंगे शुभमन गिल, हार्दिक संग जुड़ चुका है नामShubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल जल्द ही ब़ॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ एड फिल्म में नजर आने वाले हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:01:29