ICC Rankings: शुभमन गिल को पीछे छोड़ वनडे में नंबर दो बल्लेबाज बने रोहित, शीर्ष पांच में भारत के तीन बल्लेबाज

Icc Rankings News

ICC Rankings: शुभमन गिल को पीछे छोड़ वनडे में नंबर दो बल्लेबाज बने रोहित, शीर्ष पांच में भारत के तीन बल्लेबाज
Rohit SharmaShubman GillTo Become
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

रोहित को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में अच्छे रन बनाने का फायदा मिला है। यह नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप का फाइनल हारने के बाद उनकी पहली सीरीज थी। इस पूरी सीरीज में जहां एक तरफ शुभमन गिल और विराट कोहली समेत टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन से निराश किया था, तो वहीं रोहित ने बल्ले से कमाल दिखाया था। रोहित ने तीन मैचों की तीन पारियों में 52.

33 की औसत से 157 रन बनाए थे। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, भारत इस तीन मैच की सीरीज में 0-2 से हार गया था वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम इस समय 824 रेटिंग अंक से सूची में शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि रोहित के 765 अंक हैं। शीर्ष 20 में शामिल अन्य भारतीयों में श्रेयस अय्यर 16वें स्थान पर, जबकि केएल राहुल एक पायदान खिसककर 21वें स्थान पर पहुंच गए। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान से भारतीयों में रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। वह शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज, आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और एडम जम्पा से पीछे हैं। ये तीनों शीर्ष तीन स्थान पर बने हुए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आठवें स्थान पर बरकरार हैं, जबकि मोहम्मद सिराज पांच पायदान के नुकसान से न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर बने हुए हैं। सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 12वें स्थान पर काबिज हैं। यह 33 साल का गेंदबाज टखने की चोट के बाद इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहा है और उनके बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज में वापसी की उम्मीद है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट झटकने वाले वॉशिंगटन सुंदर 10 पायदान के फायदे से 87वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, आलराउंडर सूची में रवींद्र जडेजा 16वें नंबर से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज हरफनमौला हैं जबकि हर्दिक पंड्या चार पायदान के नुकसान से 26वें स्थान पर खिसक गए। टीमों की वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम 118 रेटिंग अंक से शीर्ष पर बैठी है, जबकि आस्ट्रेलिया 116 अंक से दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 112 अंक से तीसरे स्थान पर है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Rohit Sharma Shubman Gill To Become Number Two Batters Three Indian Batters Icc Latest Rankings Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs SL: कप्तान के लिए लिस्ट में हैं ये नाम, कौन बनेगा गंभीर और अजीत अगरकर की पहली पसंदIND vs SL: कप्तान के लिए लिस्ट में हैं ये नाम, कौन बनेगा गंभीर और अजीत अगरकर की पहली पसंदWho will be the next Captain: भारत को श्रीलंका में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है जहां रोहित शर्मा को आराम दिया गया है.
Read more »

ICC Rankings: जो रुट ने केन विलियमसन को पछाड़ा, टॉप 10 में भारत 3 बल्लेबाजICC Rankings: जो रुट ने केन विलियमसन को पछाड़ा, टॉप 10 में भारत 3 बल्लेबाजICC Rankings: आईसीसी ने बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है. हाल ही में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच संपन्न टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जो रुट टेस्ट में दुनिया को नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं.
Read more »

5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन, रोहित शर्मा की वजह से लिस्ट में बदलाव5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन, रोहित शर्मा की वजह से लिस्ट में बदलावभारतीय क्रिकेट ने दुनिया को एक से बढ़कर एक बड़े बल्लेबाज दिए हैं। हम आपको आज वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
Read more »

Indian cricketers Born on 8th August: 2 सूरमा बल्लेबाज तो एक 'सबसे लंबा' गेंदबाज... 8 अगस्त को जन्में ये 3 भारतीय क्रिकेटरIndian cricketers Born on 8th August: 2 सूरमा बल्लेबाज तो एक 'सबसे लंबा' गेंदबाज... 8 अगस्त को जन्में ये 3 भारतीय क्रिकेटरभारतीय क्रिकेट में 8 अगस्त को तीन प्रमुख खिलाड़ियों का जन्मदिन होता है। उनमें से दो बल्लेबाज हैं और एक तेज गेंदबाज हैं। आखिर कौन हैं ये खिलाड़ी, आइये जानते हैं।
Read more »

5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा छक्के,नंबर एक ज्यादा दूर नहीं हैं रोहित शर्मा5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा छक्के,नंबर एक ज्यादा दूर नहीं हैं रोहित शर्माभारतीय कप्तान रोहित शर्मा छक्कों का रिकॉर्ड तेजी से तोड़ रहे हैं। जल्द ही वो वह वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।
Read more »

ICC Rankings : भारतीय क्रिकेट के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, ICC रैंकिंग में सिक्का जमा दियाICC Rankings : भारतीय क्रिकेट के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, ICC रैंकिंग में सिक्का जमा दियाLatest ICC Rankings : ICC वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल ही कर दिया है. वह भारतीय क्रिकेट के वर्तमान नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने युवा स्टार शुभमन गिल पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है. बता दें कि विराट कोहली भी रोहित शर्मा से पीछे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:36:51