भारतीय क्रिकेट में 8 अगस्त को तीन प्रमुख खिलाड़ियों का जन्मदिन होता है। उनमें से दो बल्लेबाज हैं और एक तेज गेंदबाज हैं। आखिर कौन हैं ये खिलाड़ी, आइये जानते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 8 अगस्त का दिन खास है। इस दिन भारत के तीन ऐसे क्रिकेटरों का जन्म हुआ था, जिसमें दो बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज थे। यह तीनों ही खिलाड़ी अपार प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। 8 अगस्त 1968 को जन्मे एक ऐसे गेंदबाज की 90 के दशक में एंट्री हुई, जिसने अपनी कद काठी और गेंदबाजी से काफी चर्चाएं बटोरी। यह वह समय था, जब जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद की जोड़ी की तूती बोलती थी।आइये आपको उन तीन प्लेयर्स के बारे में बताते हैं जिनका 8 अगस्त को जन्म हुआ था।अबेय कुरुविलाअबेय कुरुविला का देरी से भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू हुआ था। करीब छह फुट छह इंच लंबे मुंबई के कुरुविला भारत के सबसे लंबे गेंदबाजों में से एक थे। दिलचस्प बात यह है कि, इतनी लंबाई के बावजूद वह बहुत तेज गति के गेंदबाज नहीं थे। उनकी गति मध्यम ही थी। उनकी ताकत स्विंग गेंदबाजी और धीमी गेंद की अच्छी समझ थी। 1996-97 में, जवागल श्रीनाथ के चोटिल होने के बाद ही कुरुविला को भारतीय टीम में जगह मिली थी। देरी से मौका मिलने के बाद, जब उन्होंने खेलना शुरू किया तो अपने खेल से क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को समान रूप से प्रभावित किया। उनकी गेंदबाजी में शानदार नियंत्रण और बल्लेबाज को परेशान करने की क्षमता थी। साथ ही, उनकी धीमी ऑफ कटर भी काफी कारगर थी। उन्होंने 1997 में जमैका के किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। बारबाडोस में चौथे टेस्ट में उनके 5/68 के शानदार प्रदर्शन ने उनको देश भर में चर्चित कर दिया। कुरुविला ने एकदिवसीय मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने 1997 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए थे। कुरुविला ने सलिल अंकोला, पारस म्हाम्ब्रे, नीलेश कुलकर्णी और बाद में अजित अगरकर के साथ खेला। इन सभी ने मिलकर उस दौरान मुंबई को एक सफल टीम बनाने में मदद की। उन्होंने 1999-2000 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया। सुधाकर राव8 अगस्त 1952 को भारतीय बल्लेबाज सुधाकर राव का जन्म हुआ था, जो 70 और 80 के दशक में कर्नाटक क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। सुधाकर तकनीकी रूप से बेहतरीन बल्लेबाज थे, और हर तरह का शॉट खेलने की विविधता उनकी खासियत थी। उन्होंने सबसे पहले विश्वविद्यालय स्तर पर बड़े स्कोर बनाकर अपनी पहचान बनाई और फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखा। 1975-76 में हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 200 रनों की पारी ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाई। हालांकि अपने एकमात्र एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में चार रन बनाकर रन आउट हो गए। भले ही उन्हें भारत के लिए एक ही वनडे मैच खेलने का अवसर मिला, लेकिन 83 फर्स्ट क्लास मैचों में करीब 40 की औसत के साथ 4014 रन बनाए।27 साल बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका से गंवाई वनडे सीरीज, बल्लेबाजों ने कहीं का नहीं छोड़ादिलीप सरदेसाई8 अगस्त को जन्मे तीसरे महत्वपूर्ण क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई हैं, जिनका जन्म 1940 को हुआ था। दिलीप सरदेसाई भारत के ऐसे टेस्ट क्रिकेटर थे, जो स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 30 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 39.
23 की औसत के साथ 2001 रन बनाए। दिलीप सरदेसाई के बारे में दिलचस्प तथ्य यह है कि, वह गोवा से आने वाले एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। सरदेसाई ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 1961 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से किया था। सरदेसाई को 23 जून, 2007 को चेस्ट इंफेक्शन के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन 2 जुलाई को हो गया था। दिलीप सरदेसाई के बेटे राजदीप सरदेसाई भारत के वरिष्ठ पत्रकार हैं।
Indian Cricketers Who Born On 8 August News Indian Cricketers Who Born On 8 August Latest New भारतीय क्रिकेटर जो 8 अगस्त को पैदा हुए भारतीय क्रिकेटर जो 8 अगस्त को पैदा हुए न्यूज भारतीय क्रिकेटर 8 अगस्त को पैदा हुए लेटेस्ट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ये हैं जबलपुर के 7 सबसे जोरदार टूरिस्ट स्पॉट्स, इन्हें एक बार देखना तो बनता हैये हैं जबलपुर के 7 सबसे जोरदार टूरिस्ट स्पॉट्स, इन्हें एक बार देखना तो बनता है
Read more »
टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाजटेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाज
Read more »
अपने वनडे डेब्यू का पहला ही ओवर मेडन डाल चुके हैं ये घातक भारतीय गेंदबाजअपने वनडे डेब्यू का पहला ही ओवर मेडन डाल चुके हैं ये घातक भारतीय गेंदबाज
Read more »
Paris Olympic 2024, 3rd August Schedule: मनु से लेकर निशांत तक...8वें दिन दांव पर तीन पदक, इनसे मेडल की उम्मीद, ऐसा है पूरा शेड्यूलIndia 3rd August Full Schedule, Paris 2024 Olympics: शानिवार 3 अगस्त को जब मनु भाकर शूटिंग रेंज में उतरेंगी तो देश के करोड़ों लोगों को निगाहें उन पर होंगी.
Read more »
Olympics Badminton: सेन का होगा फाइनल का 'लक्ष्य', डेनमार्क के खिलाड़ी से होगी भिड़ंत; सिर्फ एक बार मिली है जीतभारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में एक और उम्दा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। लक्ष्य और एक्सेलसेन का सेमीफाइनल मैच 4 अगस्त रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3.
Read more »
5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन, रोहित शर्मा की वजह से लिस्ट में बदलावभारतीय क्रिकेट ने दुनिया को एक से बढ़कर एक बड़े बल्लेबाज दिए हैं। हम आपको आज वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
Read more »
