DNA: टैरिफ पर बड़ी जंग..हिंदुस्तानी vs ट्रंप, न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में ट्रंप की हार लगभग तय!

Donald Trump News

DNA: टैरिफ पर बड़ी जंग..हिंदुस्तानी vs ट्रंप, न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में ट्रंप की हार लगभग तय!
DNADNA AnalysisZohran Mamdani
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 292 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 141%
  • Publisher: 63%

Donald Trump vs Indian: डोनाल्ड ट्रंप के लिए हिंदुस्तानी मूल के लोग मुश्किलें पैदा कर रहे हैं, एक हैं न्यूयॉर्क मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी और दूसरे हैं मशहूर वकील नील कात्याल.

DNA Analysis on Donald Trump : अब हम डोनाल्ड ट्रंप की 2 संभावित हार का विश्लेषण करेंगे. DNA मित्रो, डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से पूरी दुनिया में अपना अहंकार दिखाते रहते हैं लेकिन अब वही ट्रंप अपने घर में घिर गए हैं.

जनता के सामने और कोर्ट के सामने उनकी हार साफ-साफ दिख रही है. ट्रंप का हिंदुस्तानियों से मुकाबला आज जनता के सामने यानी न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में उनकी हार होने जा रही है और कल एक हिंदुस्तानी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के सामने टैरिफ के मुद्दे पर उन्हें हराने जा रहा है. आज न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी की स्थिति मजबूत है. वहीं कल टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. यहां ट्रंप के खिलाफ नील कात्याल नाम के एक वकील दलील रखने जा रहे हैं. नील कात्याल भारतीय मूल के हैं. आज हम बारी-बारी से ट्रंप की राजनीतिक और क़ानूनी हार का विश्लेषण करने जा रहे हैं. न्यूयॉर्क मेयर पद के 3 उम्मीदवार पहले आज होने वाली ट्रंप की हार को डिकोड करते हैं. DNA मित्रो, आज अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मेयर चुनाव में 3 मुख्य उम्मीदवार हैं, डेमोक्रेटिक पार्टी से जोहरान ममदानी हैं जिन्हें हमास समर्थक और कट्टरपंथी कहा जा रहा है. दूसरी तरफ रिपब्लिकन पार्टी से कर्टिस स्लिवा हैं. तीसरे उम्मीदवार पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो हैं जिन्हें ट्रंप का समर्थन हासिल है. यानी यहां ट्रंप अपनी पार्टी की जगह निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं. सर्वे में ममदानी आगे चुनाव से पूर्व सर्वे के मुताबिक़ जोहरान ममदानी ट्रंप समर्थित एंड्रयू क्यूमो से काफी आगे हैं. एटलस इंटेल के सर्वे के मुताबिक 41 प्रतिशत वोट के साथ ज़ोहरान ममदानी सबसे आगे हैं जबकि एंड्रयू क्यूमो 34 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर और रिपब्लिकन कर्टिस स्लिवा 24 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. बौखला गए ट्रंप यानी चुनाव पूर्व सर्वे ट्रंप के उम्मीदवार की हार के बारे में बता रहा है. यही वजह है कि ट्रंप नतीजों से पहले बौखला गए हैं. जोहरान ममदानी को पागल कम्युनिस्ट करार दे चुके ट्रंप ने अब नई धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ममदानी जीत जाते हैं तो वो न्यूयॉर्क की फेडरल फंडिंग रोक देंगे. यानी न्यूयॉर्क के विकास के लिए संघीय सरकार से जो पैसा मिलता है, वो नहीं मिलेगा. ट्रंप को क्या है दिक्कत? ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रपति होने के नाते न्यूयॉर्क को बहुत ज़्यादा पैसा भेजना मेरे लिए मुश्किल होगा, क्योंकि अगर न्यूयॉर्क एक कम्युनिस्ट के हाथ में चला गया, तो वहां भेजा जाने वाला पैसा बेकार जाएगा. ट्रंप ने न्यूयॉर्क के मतदाताओं को चेतावनी भी दी है कि अगर ममदानी मेयर बने, तो न्यूयॉर्क आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा. क्यों अहम है न्यूयॉर्क इलेक्शन? न्यूयॉर्क में मेयर का चुनाव बेहद अहम माना जाता है. यहां का मेयर होना सिर्फ एक शहर का प्रमुख बनना नहीं है, बल्कि ये अमेरिका के सबसे असरदार राजनीतिक पद पर बैठने जैसा है. मेयर तय करता है कि टैक्स का पैसा कहां खर्च होगा और कौन-सी नीतियां लागू होंगी. यही वजह है कि इस चुनाव पर दुनिया भर की निगाहें हैं. #DNAWithRahulSinha | टैरिफ पर कल बड़ी जंग..हिंदुस्तानी Vs ट्रंप, न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में ट्रंप की हार लगभग तय!#DNA #DonaldTrump #UnitedStates @RahulSinhaTV pic.twitter.comyUWwgFiXuX — Zee News November 4, 2025 न्यूयॉर्क सिटी को अमेरिका की आर्थिक राजधानी कहा जाता है. संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय भी न्यूयॉर्क में ही है. इस शहर की सालाना GDP करीब 2.4 ट्रिलियन डॉलर है. यानी कि अकेले न्यूयॉर्क सिटी की GDP कई बड़े देशों से ज़्यादा है. साथ ही न्यूयॉर्क शहर का बजट 100 अरब डॉलर से ज्यादा है. लेकिन नतीजों के बाद न्यूयॉर्क का मेयर ऐसा व्यक्ति बन जाएगा जो ट्रंप का घोर विरोधी है. जोहरान ममदानी के साथ ट्रंप की भिड़ंत होने लगेगी. यही वजह है कि ट्रंप चुनाव से पहले न्यूयॉर्क के लोगों को धमकाने में लग गए हैं. टैरिफ पर सुनवाई DNA मित्रो, ट्रंप की दूसरी हार टैरिफ को लेकर होने वाली है. ट्रंप ने दुनिया के अलग-अलग देशों पर जिस तरह मनमाने ढंग से टैरिफ लगाया है, उसकी सुनवाई कल से अमेरिका के 9 जजों की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ट्रंप के मनमाने टैरिफ पर सुनवाई के बाद फ़ैसला सुनाएगी. सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप का सामना एक भारतवंशी से होने वाला है. ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले का विरोध करने के लिए भारतीय मूल के वक़ील नील कात्याल एक बार फिर से अदालत में आएंगे. वो टैरिफ के ख़िलाफ़ याचिका दायर करने वालों के प्रमुख वक़ील हैं. नील कात्याल ही वो शख़्स हैं जिन्होंने कोर्ट ऑफ अपील में ट्रंप के फ़ैसले के ख़िलाफ़ जीत हासिल की थी. जिसके बाद ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट में अपील करना पड़ा. क्यों अहम है ये केस? इस केस का महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि ट्रंप ने इसे अमेरिका के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण मामलों में से एक बताया है. इतना महत्वपूर्ण कि ट्रंप ने कहा था कि वो सुनवाई के दौरान ख़ुद भी सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहेंगे. हालांकि बाद में वो अपने बयान से पलट गए. ट्रंप टैरिफ पर फ़ैसले को लेकर क्यों बेचैन है, ये जानना ज़रूरी है. अगर ट्रंप हारे तो? अगर ट्रंप ये केस हार जाते हैं तो अमेरिका के साथ-साथ दुनिया भर में उनकी फजीहत होगी. अमेरिका को 100 अरब डॉलर से ज्यादा का रिफंड जारी करना पड़ सकता है. ये वो रक़म है जो अमेरिका ने टैरिफ से वसूले हैं. अमेरिका का व्यापार युद्ध तो कम होगा लेकिन ये कूटनीतिक शर्मिंदगी का कारण बनेगा. हिल सकते हैं ट्रंप कुल मिलाकर ये फ़ैसला अमेरिका और उससे भी ज़्यादा ट्रंप को हिला सकता है. इस सुनवाई पर न सिर्फ़ ट्रंप या अमेरिका के लोगों की बल्कि पूरी दुनिया की नज़र है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट जो फ़ैसला सुनाएगा वो दुनिया के कई देशों पर असर डालेगा. कोर्ट ऑफ अपील में नील कात्याल ने दलील दी थी कि टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार अमेरिकी संसद को है, न कि ट्रंप को. इसी दलील के आधार पर कोर्ट ऑफ अपील ने अगस्त में 7-4 के बहुमत से टैरिफ लगाने के ख़िलाफ़ फ़ैसला दिया था. कौन हैं नील कात्याल? नील कात्याल के बारे में भी आपको जानना चाहिए. 55 साल के नील अमेरिका के मशहूर वकील और कानूनी विद्वान हैं. उनके पिता सुरेंदर कात्याल और मां प्रतिभा कात्याल भारत से अमेरिका गए थे. ओबामा प्रशासन के दौरान कात्याल अमेरिका के कार्यवाहक सॉलिसिटर जनरल के पद पर काम कर चुके हैं. ट्रंप प्रशासन के कई फैसलों के खिलाफ उन्होंने जीत हासिल की है. यही वजह है कि उन्हें ट्रंप विरोधी माना जाता है. दूसरे कार्यकाल की पहली एनिवर्सरी खास बात ये है कि टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई उस दिन हो रही है, जब राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत का एक साल पूरा होने जा रहा है. पिछल साल 5 नवंबर के दिन ही अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले गए थे. उस समय अमेरिकी जनता ट्रंप के साथ खड़ी थी, लेकिन अपने अहंकार और ऊट-पटांग फ़ैसलों से एक साल में ही ट्रंप लोकप्रियता के मामले में पिछड़ गए हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

DNA DNA Analysis Zohran Mamdani Neal Katyal Curtis Sliwa Andrew Cuma

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: पाकिस्तान ऑन सेल, आसिम मुनीर की फौज बिकेगी, इजरायल खरीदेगा!DNA: पाकिस्तान ऑन सेल, आसिम मुनीर की फौज बिकेगी, इजरायल खरीदेगा!पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर हो गई है कि वो अपने सैनिक इजरायल को बेचने की कोशिश कर रहा है. हालांकि इजरायल ज्यादा कीमत देने को तैयार नहीं है.
Read more »

ஆஸ்திரேலியாவுக்கு எதிரான 4வது டி20 போட்டி: இந்தியாவின் பிளேயிங் 11.. குல்தீப் விலகல், சஞ்சு சாம்சன் நீக்கம்?ஆஸ்திரேலியாவுக்கு எதிரான 4வது டி20 போட்டி: இந்தியாவின் பிளேயிங் 11.. குல்தீப் விலகல், சஞ்சு சாம்சன் நீக்கம்?India vs Australia 4th T20: இந்தியா - ஆஸ்திரேலியா அணிகளுக்கு இடையேயான 4வது டி20 போட்டி நாளை மறுநாள் (நவம்பர் 06) நடைபெற இருக்கிறது.
Read more »

क्या ‘रफ लैंग्वेज’ ने फंसा दी सम्राट चौधरी की सीट: तारापुर में सम्राट को ‘गांव का लड़का’ होने का फायदा, बनिय...क्या ‘रफ लैंग्वेज’ ने फंसा दी सम्राट चौधरी की सीट: तारापुर में सम्राट को ‘गांव का लड़का’ होने का फायदा, बनिय...Bihar Munger Tarapur Assembly Election 2025; BJP VIP Candidate Vs Mahagathbandhan RJD BSP. Follow Munger Tarapur Vidhan Sabha Chunav Ground Report, Latest News Analysis On Dainik Bhaskar (Dainik Bhaskar).
Read more »

Yashasvi Jaiswal Century: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले यशस्वी जायसवाल ने मचाई खलबली, रणजी ट्रॉफी में कमाल कर दियाYashasvi Jaiswal Century: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले यशस्वी जायसवाल ने मचाई खलबली, रणजी ट्रॉफी में कमाल कर दियाYashasvi Jaiswal Century vs Rajasthan: राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले दमदार शतक लगाया है।
Read more »

मजाक में पति-पत्नी का करवाया DNA टेस्ट, नतीजों ने हिला दिए रिश्ते; ससुर था असली...मजाक में पति-पत्नी का करवाया DNA टेस्ट, नतीजों ने हिला दिए रिश्ते; ससुर था असली...DNA test shocking news​: ऑस्ट्रेलिया में एक कपल ने मजे-मजे में डीएनए टेस्ट कराया, लेकिन नतीजे देखकर उनकी दुनिया हिल गई. रिपोर्ट से पता चला कि पति और पत्नी असल में सौतेले भाई-बहन हैं. ससुर ही बहू के जैविक पिता निकले, जिससे पूरा परिवार सदमे में आ गया.
Read more »

DNA Decodes: TTP Warns Of Strikes On Lahore, Islamabad, KarachiDNA Decodes: TTP Warns Of Strikes On Lahore, Islamabad, KarachiIn todays DNA, Zee news managing editor, Rahul Sinha analysed the situation in Pakistan as TTP warns of strikes on major cities including Lahore, Islamabad, Karachi.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 17:33:18