क्या ‘रफ लैंग्वेज’ ने फंसा दी सम्राट चौधरी की सीट: तारापुर में सम्राट को ‘गांव का लड़का’ होने का फायदा, बनिय...

Bihar Election 2025 News

क्या ‘रफ लैंग्वेज’ ने फंसा दी सम्राट चौधरी की सीट: तारापुर में सम्राट को ‘गांव का लड़का’ होने का फायदा, बनिय...
VIP BJP CandidateTarapur Vidhan Sabha ChunavTarapur Assembly Election
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 333 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 175%
  • Publisher: 51%

Bihar Munger Tarapur Assembly Election 2025; BJP VIP Candidate Vs Mahagathbandhan RJD BSP. Follow Munger Tarapur Vidhan Sabha Chunav Ground Report, Latest News Analysis On Dainik Bhaskar (Dainik Bhaskar).

तारापुर में सम्राट को ‘गांव का लड़का’ होने का फायदा, बनिया वोटर्स अहम40 साल के मोहम्मद हकीम साह बिहार की तारापुर विधानसभा सीट के लखनपुर में अपनी पान की दुकान पर बैठे हैं। इस सीट से BJP के डिप्टी CM सम्राट चौधरी कैंडिडेट हैं। वोट देने के सवाल पर हकीम कहते हैं, ‘ये जाति-धर्म देखकर नहीं होगा। सम्राट इलाके के हैं, उन्हेंहलवाई की दुकान चलाने वाले 52 साल के नईम साह कहते हैं, ‘ समस्याएं हैं, लेकिन वोट गांव के आदमी को ही करेंगे।’ हालांकि, सम्राट की ‘रफ लैंग्वेज’ को लेकर वोटर्स में नाराजगी है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 6 और 11 नवंबर को दो फेज में वोटिंग होनी है। सम्राट चौधरी की सीट तारापुर पर फर्स्ट फेज में ही वोटिंग है। 30 अक्टूबर को मुंगेर में एक चुनावी सभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘तारापुर विधानसभा से सम्राट चौधरी को जिताकर भेजिए, हम इन्हें बड़ा आदमी बना देंगे। लोग मंत्री बनाने की बात करते हैं, लेकिन हमने आपको बना बनाया उपमुख्यमंत्री दे दिया है।’ सम्राट साल 2000 और 2010 में परबत्ता सीट से विधायक रह चुके हैं। उनका नाम हमेशा विवादों में रहता है। नाम, उम्र, चुनावी एफिडेविट और 7 लोगों के मर्डर से संबंधित मामलों में उन पर सवाल उठते रहे हैं।तारापुर बिहार के मुंगेर जिले में उप-मंडल लेवल का शहर है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2024 में तारापुर सीट पर 3,38,869 मतदाता थे। इसमें अनुसूचित जाति 15.

1%, मुस्लिम मतदाता 6.8% और शहरी मतदाता सिर्फ 12.38% रहे। तारापुर की राजनीति में OBC, विशेषकर कुशवाहा समुदाय का दबदबा है। यहां ज्यादातर विधायक इसी जाति से रहे हैं, सम्राट चौधरी भी इसी जाति से आते हैं। इलाके की राजनीति में सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का खासा प्रभाव रहा है। वे 6 बार यहां से जीते, जबकि उनकी पत्नी पार्वती देवी ने एक बार यहां से जीत हासिल की। 2015 से तारापुर सीट JDU के पास है। विधायक मेवालाल चौधरी के निधन के बाद 2021 में हुए उपचुनाव में JDU के राजीव कुमार सिंह ने सिर्फ 3,852 वोट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार JDU से ये सीट BJP के पास आई है और शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी यहां से प्रत्याशी हैं। उनके सामने RJD ने अरुण कुमार साह को उतारा है। जन सुराज ने डॉ. संतोष को टिकट दिया है।तारापुर के छतारी गांव में रहने वाले 20 साल के रोहित राजस्थान में मार्बल का काम करते हैं। वे कहते हैं, ‘हम 16 हजार रुपए महीने कमाने के लिए राजस्थान जाने के लिए मजबूर हैं। यहां इतनी भी नौकरियां नहीं हैं कि हमें काम मिले। यहीं काम मिल जाता तो 1800 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ता।’ रोहित चुनाव में सम्राट चौधरी का समर्थन करने की बात करते हैं। वे कहते हैं कि सम्राट चौधरी किसी भी पार्टी से हों, मैं उन्हें ही वोट दूंगा। लखनपुर गांव में रहने वाले 24 साल के हिटलर कुमार, सम्राट चौधरी को अपना दादा मानते हैं। हिमाचल प्रदेश में रहकर नौकरी कर रहे हैं। वे कहते हैं, ‘गांव में रहने वाले सभी लोग सम्राट को ही समर्थन कर रहे हैं।’ हालांकि पलायन और रोजगार की कमी को लेकर हिटलर नाराजगी भी जताते हैं।40 साल के मोहम्मद हकीम साह 20 साल से लखनपुर गांव में पान की दुकान चला रहे हैं। वे कहते हैं, ‘इलाके में कोई खास बड़ी समस्या नहीं है, बस थोड़ा जलभराव रहता है। हम जाति-धर्म से अलग अपने इलाके के कैंडिडेट को ही वोट करेंगे। अभी कौन किधर है, पता नहीं चल रहा।’ लखनपुर में ही हलवाई की दुकान चलाने वाले 52 साल के नईम साह सम्राट को ही समर्थन की बात करते हैं। वे रोजगार की कमी को इकलौती समस्या बताते हुए कहते हैं कि क्षेत्र में बाकी सब ठीक चल रहा है। सम्राट चौधरी पर कहते हैं, ‘हम लोग तो उनके गांव के हैं। उनका सम्मान करते हैं। हम उन्हीं को वोट देंगे।’तारापुर के असरगंज में रहने वाली 25 साल की हेगनी देवी पति के साथ मिलकर दुकान चलाती हैं। वे सरकारी स्कूल में खराब पढ़ाई और रोजगार की कमी को सबसे बड़ी समस्या मानती हैं। चुनाव पर बात करने पर हेगनी कहती हैं कि नीतीश कुमार को समर्थन करेंगी। हेगनी कहती हैं, ‘महिलाओं का मन है कि नीतीश कुमार जीत जाएं, ये बहुत अच्छा होगा। हमें 10,000 रुपए मिले हैं। सोचते हैं कि आगे भी लोन मिलेगा, तो बिजनेस करेंगे। हम उन्हीं को वोट देंगे। क्षेत्र में मर्द ज्यादा लालटेन वाले हैं। इन्हें नीतीश से पैसे कम मिले हैं।’BJP के स्टार प्रचारक होने से सम्राट चौधरी को अपनी सीट तारापुर के अलावा भी प्रचार करना है। यहां सम्राट के प्रचार का जिम्मा उनके बड़े भाई रोहित चौधरी संभाल रहे हैं। वे कहते हैं, ‘अभी यहां थोड़ी सी समस्या कुव्यवस्था की है। नल जल योजना में कुछ टेंडर बाहर से आ गए हैं। ये माहौल बिगाड़ रहे हैं। आमतौर पर नल जल योजना अच्छी चल रही है, लेकिन कुछ परेशानियां भी हैं, जिन्हें हम ठीक कर लेंगे।’ JDU से तारापुर सीट BJP के पास आई है। इसे लेकर JDU कार्यकर्ताओं में असंतोष के सवाल पर रोहित कहते हैं कि मैं खुद JDU में हूं। 30 साल से JDU यहां लड़ रही थी। तो थोड़ा असंतोष रहता है, लेकिन अब धीरे-धीरे सब सामान्य हो गया है। सम्राट की जीत का दावा करते हुए रोहित कहते हैं, 'मैंने शुरू में ही कहा था कि 25 हजार के आसपास मार्जिन रहेगा। NDA को राज्य में 160-170 के आसपास सीटें मिलेंगी।’तारापुर चंदनवाड़ी गांव के रहने वाले 73 साल के रिटायर्ड शिक्षक रामदेव प्रसाद यादव गांव में नालियां नहीं होने को सबसे बड़ी समस्या बताते हैं। वे कहते हैं, ‘रोड की समस्या है। नाली की समस्या है। गंदगी भी बहुत जगह है। सफाई ढंग से नहीं हो रही। स्कूल में पढ़ाई भी खिचड़ी है।’ रामदेव RJD को समर्थन की बात करते हैं, लेकिन वे मानते हैं कि चुनाव में बनिया समाज का वोट जिधर झुकेगा, वही जीत जाएगा। वे आगे बताते हैं, ‘सम्राट चौधरी नया चेहरा हैं। यदि समीकरण में बदलाव हुआ तो अरुण साह को कोई रोक नहीं सकता।’रामदेव के गांव में ही रहने वाले 74 साल के किसान विनय कुमार यादव सड़क, नाली, पानी और रोजगार की कमी को समस्या बताते हैं और BJP के सम्राट चौधरी पर खराब बोलचाल का आरोप लगाते हैं। विनय बताते हैं कि उनके गांव में पासवान, चंद्रवंशी कहार, राजपूत और यादव समाज के लोग रहते हैं। ज्यादातर लोग RJD को ही चाहते हैं। इसके पीछे वे कारण बताते हैं, ‘सम्राट की भाषा रफ है, पसंद नहीं आती। RJD कैंडिडेट अरुण साह सभ्य आदमी है। सम्राट कहते हैं कि आएंगे तो विकास करेंगे, लेकिन मोदी जी भी 10-11 साल से यही बोल रहे हैं। बोलने और करने में फर्क है।’तारापुर से RJD प्रत्याशी अरुण कुमार साह स्वास्थ्य, सिंचाई और शिक्षा की खराब व्यवस्था को क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं बताते हैं। वे कहते हैं कि उनके क्षेत्र में समस्याएं तो बहुत हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य सुविधाएं है। यहां डॉक्टर नहीं रहते। अरुण कुमार साह कहते हैं, ’गरीबों को बड़ी परेशानी होती है। सिंचाई का अभाव है। धान का कटोरा होने के बावजूद किसानों को खाद-बीज समय पर नहीं मिलते। कालाबाजारी है। शिक्षा में सरकारी स्कूलों से बच्चे प्राइवेट जाते हैं क्योंकि संसाधन हैं, लेकिन टीचर वोटरों में लगे रहते हैं।’ सम्राट चौधरी पर अरूण साह कहते हैं कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. संतोष कुमार तारापुर में बेसिक सुविधाओं की कमी बताते हैं। वे अपनी जीत का दावा नहीं करते। कहते हैं कि जब एग्जाम देना होता है, तो तैयारी पहले करते हैं। अभी हम रिवीजन कर रहे हैं। जनता फैसला करेगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट के सामने लड़ने पर डॉ. संतोष कहते हैं, ‘हम अपना चुनाव लड़ रहे हैं। उनका स्ट्रैटजी प्लान अलग होगा, मेरा अलग। हम डोर-टू-डोर कर रहे हैं। जनता फोन करती है कि भैया, मेरे गांव कब आइएगा। वे पुराने नेता हैं, उनका बड़ा प्लान होगा। हम छोटे नेता हैं, तो डोर-टू-डोर जाकर सबसे मिलते हैं।’तारापुर विधानसभा क्षेत्र में 35 साल से पत्रकारिता कर रहे सीनियर जर्नलिस्ट मनोज कुमार मिश्र चुनाव को जातिगत गोलबंदी से प्रभावित बताते हैं। वे कहते हैं, ’विकास के मुद्दे पर BJP के सम्राट चौधरी को फायदा होना चाहिए, लेकिन सीट पर नजदीकी मुकाबला रहेगा।’ मनोज बताते हैं, ‘चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता है, लोग विकास की बात तो करते हैं, लेकिन आखिर में जातीय गोलबंदी पर वोट करते हैं। यहां ताती समाज में आईपी गुप्ता जैसे नेता हैं, प्रवीण ताती जैसे प्रदेश स्तर के नेता आए। कुछ RJD के पक्ष में, कुछ सम्राट के व्यक्तिगत कारणों से उनके पक्ष में हैं।’ जातियों के अलावा मनोज जीविका योजना की वजह से महिलाओं के वोट निर्णायक बताते हैं। वे कहते हैं कि जीविका से जुड़ी महिलाएं निर्णायक साबित होंगी। नीतीश जी का आवास सहायक, विकास मित्र, टोला सेवक, ये सब बहाली महादलित टोलों में सत्ता पक्ष के लिए काम करते दिखते हैं। मनोज तारापुर में जन सुराज का कोई प्रभाव नहीं मानते। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के बिहार हेड संतोष सिंह भी मानते हैं कि तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी की स्थिति ज्यादा मजबूत है। हालांकि, अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ के बिहार हेड अमरनाथ तिवारी सम्राट के लिए मामला टफ मानते हैं। वे कहते हैं, ‘वे डिप्टी CM हैं, पारंपरिक सीट है। वहां से उनके पिताजी जीतते रहे हैं। हालांकि इस बार पिक्चर साफ नहीं है।’हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसारआज जिले में बारिश का अलर्टबिहार में नवंबर में सामान्य से ज्यादा हो सकती बारिशजोधपुर में अचानक बारिश, बूंदाबांदी और रिमझिम से बदला मौसम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

VIP BJP Candidate Tarapur Vidhan Sabha Chunav Tarapur Assembly Election Tarapur Vidhan Sabha Election 2025 Arun Kumar RJD Santosh Kumar Singh Jan Suraaj Samrat Choudhary BJP Ashish Anand BSP

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दुलारचंद हत्याकांड में बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार: लाइव शो में पुष्पम प्रिया-भाजपा समर्थकों में मारपीट; पटन...दुलारचंद हत्याकांड में बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार: लाइव शो में पुष्पम प्रिया-भाजपा समर्थकों में मारपीट; पटन...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »

'तेजस्वी CM बने तो अपहरण-रंगदारी-लूट के 3 नए मंत्रालय खुलेंगे': मुजफ्फरपुर में शाह बोले- लालू-राबड़ी के राज ...'तेजस्वी CM बने तो अपहरण-रंगदारी-लूट के 3 नए मंत्रालय खुलेंगे': मुजफ्फरपुर में शाह बोले- लालू-राबड़ी के राज ...Union Minister Amit Shah Bihar Muzaffarpur Bishnupur Saraiya Visit LIVE Updates; Follow Bihar BJP JDU NDA Alliance Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

बेगूसराय में राहुल बोले-56 इंच की छाती वाला डरपोक है: गांधी जी की छाती बड़ी नहीं थी, लेकिन वो डरते नहीं थे; ...बेगूसराय में राहुल बोले-56 इंच की छाती वाला डरपोक है: गांधी जी की छाती बड़ी नहीं थी, लेकिन वो डरते नहीं थे; ...Congress Leader Rahul Gandhi Bihar Begusarai Khagaria Visit LIVE Updates; Follow RJD Congress Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

प्रियंका गांधी आज 2 जिले में करेंगी जनसभा: समस्तीपुर में 2KM का रोड शो, 3 विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के...प्रियंका गांधी आज 2 जिले में करेंगी जनसभा: समस्तीपुर में 2KM का रोड शो, 3 विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के...Congress Leader Priyanka Gandhi Bihar Saharsa Samastipur Lakhisarai Visit LIVE Updates; Follow Bihar Congress RJD Alliance Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

मल्लिकार्जुन खड़गे आज वैशाली में करेंगे चुनावी जनसभा: कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमारी के लिए करेंगे प्रचा...मल्लिकार्जुन खड़गे आज वैशाली में करेंगे चुनावी जनसभा: कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिमा कुमारी के लिए करेंगे प्रचा...Congress President Mallikarjun Kharge Bihar Vaishali Visit LIVE Updates; Follow Bihar Congress RJD Alliance Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

तेजस्वी बोले- 14 जनवरी को महिलाओं को ₹30 हजार देंगे: माई-बहिन योजना की एकमुश्त राशि मिलेगी; पहले फेज के लिए...तेजस्वी बोले- 14 जनवरी को महिलाओं को ₹30 हजार देंगे: माई-बहिन योजना की एकमुश्त राशि मिलेगी; पहले फेज के लिए...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:04:14