Ajab Gajab: 1 खिड़की, 15000 पौधे... दिल्ली का अनोखा ईंट-चूना वाला घर, लकड़ी की सीढ़ियां, देखें Photos

Delhi Eco Friendly House News

Ajab Gajab: 1 खिड़की, 15000 पौधे... दिल्ली का अनोखा ईंट-चूना वाला घर, लकड़ी की सीढ़ियां, देखें Photos
दिल्ली इको फ्रेंडली घरदिल्ली एक खिड़की वाला घरDelhi Ek Khidki Wala Ghar
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

Ajab Gajab News: देश की राजधानी दिल्ली में एक खिड़कियों वाला अनोखा घर है. यह गर पीटर सिंह और नीनो कौर का है. जो सैनिक फार्म्स दिल्ली में है. 500 गज में फैले इस घर में 15000 पौधों लगाए गए हैं.आइये जानते हैं इसके बारे में...

दिल्ली में एक अनोखा घर है. यह घर है पीटर सिंह और नीनो कौर का है. जो कि सैनिक फार्म्स दिल्ली में रहते हैं. इसे लोग अजूबा घर भी कहते हैं. क्योंकि यह घर सभी मौसम में ठंडा रहता है. यहां का तापमान 45 डिग्री में भी 25 डिग्री रहता है.

यही नहीं. यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स हमेशा 10 से 15 ही रहता है. दिल्ली का प्रदूषण इस घर में झांक तक नहीं पता है. पीटर सिंह और नीनो कौर कपल हैं. इस कपल का घर कई मायनों में बेहद अनोखा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे घर में हवा के लिए सिर्फ एक खिड़की है. उस पर भी जाली लगी हुई है. इन सब के बावजूद घर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 10 से 15 रहता है और घर का तापमान हमेशा 25 डिग्री सेल्सियस रहता है. यह खिड़की करीब तीन से 4 फीट की है. यही नहीं, आजकल लोग अपने घर को ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी और कंक्रीट का इस्तेमाल करके बनवा रहे हैं. वहीं, दिल्ली के इस अनोखे कपल ने अपने पूरे घर में सिर्फ लाल रंग के पत्थरों से छत बनवाई और ईटों से पूरे घर को बनवाया है और तो और घर के अंदर और बाहर कोई केमिकल वाला पेंट नहीं, बल्कि सिर्फ चूने का इस्तेमाल किया गया है. इस अनोखे घर की दास्तान यहीं खत्म नहीं होती है. बल्कि एक और बात जानकर आप चौंक जाएंगे कि इस घर में 15000 पौधे लगे हुए हैं. जबकि पूरा घर सिर्फ 500 गज का है. 500 गज में 15000 पौधे हर वक्त ऑक्सीजन विकसित करते हैं. इस घर में प्रवेश करते ही आपको ताजी हवा और हल्की ठंड का एहसास होगा. आप भूल जाएंगे कि आप दिल्ली में हैं, जिसका एयर क्वालिटी इंडेक्स इन दिनों 400 के करीब चल रहा है और तापमान नवंबर में भी 30 डिग्री सेल्सियस है. जबकि इस कपल के घर में तापमान और एयर क्वालिटी इंडेक्स दोनों ही बेहद कम हैं. पीटर सिंह ने बताया कि इस पूरी तकनीक को एक्वापोनिक्स तकनीक कहते हैं. इसी तकनीक से इन्होंने अपने घर को पूरी तरह से इको फ्रेंडली बना दिया है. आज यहां पर मछली पालन से लेकर तमाम तरह की सब्जियां और फल उग रहे हैं, जिनको बेचकर हर महीने उनकी 30,000 रुपए की कमाई हो जाती है. यही नहीं, यह अनोखा कपल कभी घर से भी बाहर नहीं निकलता है. इस घर से बाहर निकलने की इस कपल को जरूरत ही नहीं पड़ती है. सारा अनाज घर में ही उगाते हैं और घर में ही बनाकर खाते हैं. गेहूं तक कई तरह की चीजों को मिलाकर वह घर में ही पीसते हैं. इसकी एक अनोखी मशीन तक इनके पास है. यह कपल घर से बहुत कम बाहर निकलता है. क्योंकि इन्होंने अपने घर में अनाज फल फूल से लेकर सब कुछ उगा रखा है. और तो और इनके घर में बिजली का बिल भी नहीं आता है. क्योंकि इन्होंने छत के ऊपर सोलर पैनल लगा रखे हैं. जिससे इस कपल के मतलब भर की बिजली बन जाती है. यह कपल आज टेक्नोलॉजी के जमाने में व्हाट्सएप तक इस्तेमाल नहीं करता है. और तो और किसी भी प्रकार का सोशल मीडिया अकाउंट तक इन्होंने नहीं बनाया है. पीटर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी को ब्लड कैंसर हो गया था. अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए ही इन्होंने घर को इको फ्रेंडली बनाया और इलाज के साथ-साथ घर में बनी फल, फूल, सब्जियां और अनाज खिलाना शुरू किया. 1998 में ब्लड कैंसर का पता चला था. तब से लेकर आज 2025 तक उनकी पत्नी एकदम स्वस्थ और फिट हैं. उनकी उम्र लगभग 70 साल है. जबकि पीटर सिंह 80 साल के हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

दिल्ली इको फ्रेंडली घर दिल्ली एक खिड़की वाला घर Delhi Ek Khidki Wala Ghar Delhi Green Home दिल्ली ग्रीन हाउस Aquaponics Technology Delhi Pollution Free House दिल्ली प्रदूषण फ्री घर Delhi Solar Powered House दिल्ली सोलर पावर हाउस Delhi Indoor Plants Home दिल्ली इंडोर पौधों वाला घर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ajab Gajab: अजब लड़की का गजब शौक! मछली छोड़ कांटे खाती है सुरभि, वजह जानकर रह जाएंगे दंगAjab Gajab: अजब लड़की का गजब शौक! मछली छोड़ कांटे खाती है सुरभि, वजह जानकर रह जाएंगे दंगAjab Gajab: दरभंगा की सुरभि कुमारी को मछली के कांटे खाना पसंद है. जिससे वह मिथिलांचल की 'कांटे-प्रेमी' बेटी बन गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कहानी चर्चा में है.
Read more »

Ajab Gajab: गधों का मेला! दांत देखकर तय होती कीमत, शाहरुख-सलमान जैसे कई ऑप्शन, गुलाब जामुन खिलाकर होती शुरु...Ajab Gajab: गधों का मेला! दांत देखकर तय होती कीमत, शाहरुख-सलमान जैसे कई ऑप्शन, गुलाब जामुन खिलाकर होती शुरु...Ajab Gajab Donkey Fair: एमपी के उज्जैन में हर साल देव उठनी एकादशी पर एक मेला लगता है, जिसे गधों का मेला कहा जाता है. इस मेले की खासियत ये है कि यहां दांत देखकर गधों की कीमत तय की जाती है.
Read more »

Ajab Gajab: दिल्ली में अविवाहितों का ऐतिहासिक किला... यहां शादियां हैं बैन, वजह ऐसी कि हैरान रह जाओगेAjab Gajab: दिल्ली में अविवाहितों का ऐतिहासिक किला... यहां शादियां हैं बैन, वजह ऐसी कि हैरान रह जाओगेAjab Gajab News: दिल्ली के ब्रदरहुड सोसाइटी में फादर शादी नहीं करते है. यहां फादर अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित कर देते हैं. यहां सेंट कॉलेज, स्कूल और अस्पताल भी हैं. यहां पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1997 में दौरा किया था.
Read more »

₹1500 सैलरी में 15000 का जूता...रेणुका के संघर्ष की कहानी मां से सुनिय₹1500 सैलरी में 15000 का जूता...रेणुका के संघर्ष की कहानी मां से सुनिय1500 रुपये सैलरी में 15 हजार का जूता...SDO से भी पैसे उधार लिए, रेणुका ठाकुर के संघर्ष की कहानी मां सुनीता से जानिये
Read more »

सैलरी 1500 रुपये...जरूरत ₹15000 के जूते की..SDO से भी पैसे उधार लिए, रेणुका ठाकुर के संघर्ष की कहानी मां सु...सैलरी 1500 रुपये...जरूरत ₹15000 के जूते की..SDO से भी पैसे उधार लिए, रेणुका ठाकुर के संघर्ष की कहानी मां सु...Renuka Thakur News: हिमाचल प्रदेश के रोहड़ की महिला क्रिकेटर रेणुका ठाकुर ने प्रदेश का नाम रोशन किया है. रेणुका सिंह ठाकुर विश्प कप जीतने वाली महिला टीम की हिस्सा था. आईपीएच विभाग में दैनिक भोगी मां सुनीता ठाकुर ने बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाया. रोहड़ू में मां ने न्यूज18 से पूरी कहानी बताई. मां ने ही रेणुका और उसके भाई को पाला.
Read more »

Ajab Gajab: स्कूल नहीं जाने की जिद को लेकर खाट से चिपक गया बच्चा, माता-पिता ने किया ऐसा कारनामा कि देशभर मे...Ajab Gajab: स्कूल नहीं जाने की जिद को लेकर खाट से चिपक गया बच्चा, माता-पिता ने किया ऐसा कारनामा कि देशभर मे...राजस्थान के करौली जिले के माचड़ी गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां स्कूल जाने से मना कर रहे बच्चे निशांत को उसके माता-पिता ने खाट सहित ही स्कूल पहुंचाया. यह नज़ारा देखकर शिक्षक, छात्र और ग्रामीण हैरान रह गए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:29:47