राजस्थान के करौली जिले के माचड़ी गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां स्कूल जाने से मना कर रहे बच्चे निशांत को उसके माता-पिता ने खाट सहित ही स्कूल पहुंचाया. यह नज़ारा देखकर शिक्षक, छात्र और ग्रामीण हैरान रह गए.
करौली. राजस्थान के करौली जिले के तोडाभीम ब्लॉक के माचड़ी गांव से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक बच्चे के स्कूल न जाने की जिद से परेशान माता-पिता ने ऐसा कदम उठाया कि उनका यह अनोखा तरीका अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है.
दरअसल, यह बच्चा कई दिनों से स्कूल जाने से मना कर रहा था. माता-पिता की लाख कोशिशों के बाद भी जब वह नहीं माना, तो उन्होंने उसे उसकी चारपाई सहित ही स्कूल पहुंचा दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि माचड़ी गांव निवासी मानसिंह जाटव का बेटा निशांत पिछले कई दिनों से स्कूल न जाने की जिद पर अड़ा हुआ था. शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि यह एक-दो दिन की बात है, लेकिन निशांत हर रोज स्कूल का समय होते ही आंगन में खाट पर जा बैठता था और वहां से उठने का नाम नहीं लेता था. वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा खूब वायरल पिता मानसिंह जाटव ने बताया कि जैसे ही हम निशांत को स्कूल जाने के लिए कहते, वह रोने लगता और चारपाई को कसकर पकड़ लेता. कई बार कोशिश की, पर वह किसी भी तरह तैयार नहीं होता था. आखिरकार, हमने तय किया कि अब उसे खाट सहित ही स्कूल पहुंचाया जाएगा. इसके बाद परिजनों ने निशांत को खाट समेत उठाकर सीधे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, माचड़ी में पहुंचा दिया. यह नज़ारा देखकर स्कूल के शिक्षक, छात्र और ग्रामीण हैरान रह गए, किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि कोई बच्चा इस तरह स्कूल पहुंचेगा. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पूरा दृश्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. खास बात यह है कि वीडियो में निशांत को स्कूल के दरवाजे तक रोते हुए और खाट को कसकर पकड़े हुए देखा जा सकता है. एक बार के लिए तो शिक्षक भी इस बच्चे को स्कूल के गेट पर खाट से अलग नहीं कर पाए थे. करौली जिले का यह अनोखा वाकया जहां लोगों को हंसी में डाल रहा है, वहीं यह शिक्षा के प्रति जागरूकता और माता-पिता की जिम्मेदारी का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है.
Strange Rajasthan News Hindi News Child Reaches School With Cot In Machdi Village Karauli Local 18
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ajab Gajab: अजब लड़की का गजब शौक! मछली छोड़ कांटे खाती है सुरभि, वजह जानकर रह जाएंगे दंगAjab Gajab: दरभंगा की सुरभि कुमारी को मछली के कांटे खाना पसंद है. जिससे वह मिथिलांचल की 'कांटे-प्रेमी' बेटी बन गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कहानी चर्चा में है.
Read more »
Ajab Gajab: गधों का मेला! दांत देखकर तय होती कीमत, शाहरुख-सलमान जैसे कई ऑप्शन, गुलाब जामुन खिलाकर होती शुरु...Ajab Gajab Donkey Fair: एमपी के उज्जैन में हर साल देव उठनी एकादशी पर एक मेला लगता है, जिसे गधों का मेला कहा जाता है. इस मेले की खासियत ये है कि यहां दांत देखकर गधों की कीमत तय की जाती है.
Read more »
Ajab Gajab: दिल्ली में अविवाहितों का ऐतिहासिक किला... यहां शादियां हैं बैन, वजह ऐसी कि हैरान रह जाओगेAjab Gajab News: दिल्ली के ब्रदरहुड सोसाइटी में फादर शादी नहीं करते है. यहां फादर अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित कर देते हैं. यहां सेंट कॉलेज, स्कूल और अस्पताल भी हैं. यहां पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1997 में दौरा किया था.
Read more »
