Ajab Gajab: गधों का मेला! दांत देखकर तय होती कीमत, शाहरुख-सलमान जैसे कई ऑप्शन, गुलाब जामुन खिलाकर होती शुरु...

Local 18 News

Ajab Gajab: गधों का मेला! दांत देखकर तय होती कीमत, शाहरुख-सलमान जैसे कई ऑप्शन, गुलाब जामुन खिलाकर होती शुरु...
Mp NewsMadhya Pradesh Newsलोकल 18
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

Ajab Gajab Donkey Fair: एमपी के उज्जैन में हर साल देव उठनी एकादशी पर एक मेला लगता है, जिसे गधों का मेला कहा जाता है. इस मेले की खासियत ये है कि यहां दांत देखकर गधों की कीमत तय की जाती है.

शुभम मरमट / उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन में हर साल देव उठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक गधों को बेचने का मेला लगता है. यहां बड़ी संख्या में पशु पालक गधे को बेचने और खरीदने आते हैं. यहां दांत देखकर कीमत तय होती है.

वैसे तो यह मेला पांच दिन लगता है लेकिन जरूरत के हिसाब से बढ़ भी जाता है. गधों के नाम भी अनोखे इन गधों के नाम की अगर बात करें तो इस मेले मे सलमान, शाहरुख, ऐश्वर्या, जैकलिन, शबनम और शबाना व अन्य फिल्मी सितारों के नाम इसमें शामिल है. ये कोई सितारे नहीं बल्कि गधे व खच्चर हैं. इस बार शाहरुख की कीमत 15000 तक लगाई जा रही है.हजारों की कीमत में गधे बिकने व खरीदने की ये परम्परा बरसो से चली आ रही है. दूर-दूर से आते हैं व्यापारी हर साल की तरह यहां प्रदेश के कई जिलों से आने वाले व्यापारी खच्चर और गधों की खरीदी करेंगे. प्रतिवर्ष यहां मप्र के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र प्रांतों के व्यापारी पशुओं की खरीदी करने आते हैं. खास बात यह है कि उम्र दात के हिसाब से गधों की कीमत लगाई जाती है. इस बार इतनी है कीमत मनोज बाबु लाल प्रजापत गधे वाले ने कहा कि पिछले कई साल से यहा पर गधे व खच्चर का व्यापार करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया यहां पर सैकड़ों की संख्या में यह जानवर देखने को मिलेंगे, इनको खरीदने अन्य राज्यों से व्यापारी आते हैं. इनकी कीमत इनके दात देख कर लगाई जाती है. चार दात वाले की कीमत लगभग 15000 से चालू होती है. और दो दांत वालो की क़ीमत कम दाम यानी 8000 से चालू हो जाती है. कार्तिक पूर्णिमा के पहले शुरू होता है मेला गधे पालक ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा से पहले यह मेला वर्षों से आयोजित होता आ रहा है, और यह परंपरा प्रजापत समाज द्वारा निभाई जाती है. इस बार भी व्यापारी अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे मेले का माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है. कब से शुरू हुईं परम्परा स्थानीय लोगों का कहना है कि 16वीं शताब्दी में मुगल आक्रांता बादशाह औरंगजेब अपने काफिले के साथ चित्रकूट पर चढ़ाई करने आया था. यहां उसके काफिले में बहुत से घोड़े और गधे बीमारी से ग्रसित होकर मारे गए. काफिले में गधों की कमी होने पर उनकी पूर्ति के लिए स्थानीय स्तर पर पशु बाजार लगवाया गया था. तब से लेकर आज तक यह ऐतिहासिक गधा मेला लगता चला रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Mp News Madhya Pradesh News लोकल 18 एमपी न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज Ajab Gajab Donkey Fair Ujjain गधों का मेला उज्जैन गधों का मेला गधों का मेला गधों की कीमत उज्जैन में गधों का मेला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ajab Gajab: 24 घंटे से ज्यादा नहीं टिकता इस स्टेशन पर मास्टर, अब ट्रेन भी नहीं रुकती, 5 बजे के बाद नहीं जात...Ajab Gajab: 24 घंटे से ज्यादा नहीं टिकता इस स्टेशन पर मास्टर, अब ट्रेन भी नहीं रुकती, 5 बजे के बाद नहीं जात...Ranchi Haunted Railway Station. झारखंड की राजधानी रांची से करीब 90 किमी की दूरी पर एक रेलवे स्टेशन है जिसका नाम है बेगुनकुंदर. यहां के बारे में कई तरह की बातें प्रचलित हैं जैसे यहां कोई स्टेशन मास्टर 24 घंटे से ज्यादा नहीं रुक पाता.
Read more »

Ajab Gajab: आस्था का अनोखा नियम....भरतपुर के इस मंदिर में बिना पत्थर चढ़ाए आगे नहीं बढ़ पाता कोई भी ट्रैक्ट...Ajab Gajab: आस्था का अनोखा नियम....भरतपुर के इस मंदिर में बिना पत्थर चढ़ाए आगे नहीं बढ़ पाता कोई भी ट्रैक्ट...भरतपुर जिले के थाना डांग क्षेत्र स्थित घुघस वाली चामुंडा माता मंदिर ग्रामीणों की गहरी आस्था और लोकविश्वास का प्रतीक है. मंदिर की विशेष परंपरा यह है कि यहां से गुजरने वाला हर ट्रैक्टर चालक माता के नाम एक पत्थर अर्पित करता है. मान्यता है कि जो ऐसा नहीं करता, उसका ट्रैक्टर आगे जाकर खराब हो जाता है.
Read more »

Ajab Gajab Love Story: बेटे-बेटी की शादी से पहले फरार हुए समधि-समधन, लव स्टोरी सुन पुलिस भी हैरानAjab Gajab Love Story: बेटे-बेटी की शादी से पहले फरार हुए समधि-समधन, लव स्टोरी सुन पुलिस भी हैरानAjab Prem ki Gajab Kahani: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहाँ एक अधेड़ ने बेटी की सगाई जिस लड़के से तय की उसी की मां को भगा ले गया. लेकिन पुलिस नें पकड़ा तो प्रेमी जोड़े ने कुछ ऐसा कहा की पुलिस के भी होश उड़ गए.
Read more »

Ajab Gajab: अजब लड़की का गजब शौक! मछली छोड़ कांटे खाती है सुरभि, वजह जानकर रह जाएंगे दंगAjab Gajab: अजब लड़की का गजब शौक! मछली छोड़ कांटे खाती है सुरभि, वजह जानकर रह जाएंगे दंगAjab Gajab: दरभंगा की सुरभि कुमारी को मछली के कांटे खाना पसंद है. जिससे वह मिथिलांचल की 'कांटे-प्रेमी' बेटी बन गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कहानी चर्चा में है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:56:33