Ranchi Haunted Railway Station. झारखंड की राजधानी रांची से करीब 90 किमी की दूरी पर एक रेलवे स्टेशन है जिसका नाम है बेगुनकुंदर. यहां के बारे में कई तरह की बातें प्रचलित हैं जैसे यहां कोई स्टेशन मास्टर 24 घंटे से ज्यादा नहीं रुक पाता.
कहा जाता है कि यहां पर भूत रहते हैं और पटरी पर नाचते हैं. इसीलिए यहां पर पहले ट्रेन भी रुकती थी पर अब नहीं रुकती. भूत ट्रेन से दौड़ लगाते हैं और कहा जाता है वे सबसे ज्यादा अटैक स्टेशन मास्टर को ही करते हैं.
कुछ स्टेशन मास्टर तो मर भी गए. इसके बाद से जो भी आता है वह 24 घंटे से अधिक नहीं रह पाता, वह दूसरे दिन ही छोड़कर भागता है. पहले यहां पर ट्रेन रुकती थी लेकिन लोको पायलट का कहना था कि जब यहां से ट्रेन पार होती है तो भूत पटरी के सामने आकर नाचने लगते हैं. यहां पर यात्री भी उतरना नहीं चाहते थे. यात्री भी कहते हैं कि यहां पर उतरते हैं तो ऐसा लगता है कि कोई उनका पीछा कर रहा है. यहां पर आसपास डर का माहौल है. शाम के 5:00 बजे के बाद कोई स्टेशन के आसपास भी भटकना पसंद नहीं करता. ऐसे में 2 साल पहले रेलवे प्रशासन ने भी यहां पर ट्रेन के स्टॉपेज को कैंसिल कर दिया. कहा जाता है कि कोई भी स्टेशन मास्टर आता था तो उसको भूत परेशान करते थे. रात में तो आलम ऐसा था कि अकेले वॉशरूम जाने में हालत खराब हो जाती थी. यहां स्थानीय निवासी अरविंद बताते हैं, आज से करीबन 8 साल पहले स्टेशन मास्टर आया था. 2 दिन के अंदर ही उसने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली. इसके बाद फिर एक स्टेशन मास्टर आया था, वह 24 घंटे के अंदर भागा और फिर एक आया वह भी गया. इसके बाद कोई टिकता ही नहीं, कहता है भूत थप्पड़ मारते हैं. आज आलम ये है कि रेलवे स्टेशन पूरी तरह खंडर बन चुका है. यहां से दिल्ली से रांची जाने वाली गरीब रथ पार होती है. हालांकि, रुकती नहीं है. आपको आसानी से दिख जाएगा की ये कैसी जगह है, ऐसा लगता है मानो कोई भुतहा और वीरान स्थान है. रात में यहां पर अजीबोगरीब आवाजें आती हैं इसीलिए कोई भी यहां के आसपास भी नहीं फटकता. लोग शाम को 5:00 बजे के बाद यहां से पार भी नहीं होते और आज यहां पर रेलवे का कोई एक स्टाफ या सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं है. हालांकि लोकल 18 इन बातों की पुष्टि नहीं करता.
Ranchi Ghost Stories Railway Station Ranchi Haunted Places India Ranchi Paranormal Railway Station Ranchi Railway Station Bhoot Attack रांची प्रेतवाधित रेलवे स्टेशन रांची भूत कहानियां रेलवे स्टेशन रांची प्रेतवाधित स्थान भारत रांची असाधारण रेलवे स्टेशन रांची रेलवे स्टेशन भूत हमला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
புதன் பெயர்ச்சி: அக்டோபர் 24 முதல் 5 ராசிகளுக்கு அமோகமான ராஜயோகம், செல்வம் பெருகும்Budhan Peyarchi: அக்டோபர் 24 அன்று புதன் விருச்சிக ராசியில் பெயர்ச்சி ஆகவுள்ளார். புதன் பெயர்ச்சி பல ராசிகளுக்கு நல்ல நேரத்தை அளிக்கும். அந்த அதிர்ஷ்ட ராசிகளை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
Ajab Gajab: बिहार के इस जिले में है 200 साल पुराना देश-विदेश का 50 लैंप, सुंदरता है बेमिसाल, देखें PhotosAjab Gajab News: गया के मोहम्मद जावेद यूसुफ के पास बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, अमेरिका, लंदन, जर्मनी के 1800 से 1960 तक के 4 दर्जन से अधिक दुर्लभ केरोसिन लैंप और 200 साल पुराने फर्नीचर हैं. आइये देखते हैं इसकी तस्वीरें...
Read more »
पारिवारिक विवाद में दादा को मारी थी गोली, फरार नाबालिग 24 घंटे में गिरफ्तार; हथियार बरामददिल्ली पुलिस ने दादा को गोली मारने के आरोप में एक नाबालिग को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पारिवारिक विवाद के चलते नाबालिग ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Read more »
Kali Puja 2025: ভেঙে গুঁড়িয়ে দেওয়া হয়েছে মাথা! কালী মন্দিরের জাগ্রত প্রতিমা ভাংচুর... ব্যাপক চাঞ্চল্য...Kali Puja 2025: Kali Idol has been vandalized in Kakdwip South 24 Parganas
Read more »
Ajab Gajab: राजस्थान के इस गांव में गधों को दुल्हन की तरह सजाकर की जाती है पूजा, जानें क्यों निभाई जाती है ...Rajasthan Unique Tradition: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में हर साल दीपावली के अगले दिन गधों की पूजा की अनोखी परंपरा निभाई जाती है. कुम्हार समाज अपने जीवन में गधों के योगदान के प्रतीक स्वरूप उन्हें दुल्हन की तरह सजाकर पूजता है और गधों की दौड़ का आयोजन करता है.इस दौरान गधों को स्वादिष्ट पकवान भी खिलाया जाता है.
Read more »
सांप की आत्मा बताने आती है...उसने क्यों काटा था! साल में एक बार लगती है ये आदलत, हनुमानजी होते हैं जज!Ajab Gajab News: सीहोर में दिवाली के दूसरे दिन हर साल एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जिसे देख कोई भी हैरत में पड़ जाए. इसे नागराज की अदालत कहते हैं. इस अदालत में हनुमानजी न्यायाधीश होते हैं और सांपों की आत्मा की पेशी लगती है.
Read more »
