Ajab Gajab: बिहार के इस जिले में है 200 साल पुराना देश-विदेश का 50 लैंप, सुंदरता है बेमिसाल, देखें Photos

Gaya Mohammad Javed Yusuf News

Ajab Gajab: बिहार के इस जिले में है 200 साल पुराना देश-विदेश का 50 लैंप, सुंदरता है बेमिसाल, देखें Photos
Gaya 200 Year Old LampGaya Foreign LampGaya News
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

Ajab Gajab News: गया के मोहम्मद जावेद यूसुफ के पास बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, अमेरिका, लंदन, जर्मनी के 1800 से 1960 तक के 4 दर्जन से अधिक दुर्लभ केरोसिन लैंप और 200 साल पुराने फर्नीचर हैं. आइये देखते हैं इसकी तस्वीरें...

बिजली का दौर आने के बाद लैंप का प्रचलन अब खत्म हो गया है. अब शायद ढूंढने पर ही लैंप आपको देखने को मिलेगी, लेकिन बिहार के गया जिले में मोहम्मद जावेद यूसुफ नाम के युवक हैं, जिनके पास 1800 ई से लेकर 1960 तक के पुराने केरोसिन लैंप का कलेक्शन है.

इनके पिताजी और दादाजी अधिकारी थे और तीनों मिलकर लैंप का कलेक्शन किया है. आज इनके पास 4 दर्जन से अधिक अलग-अलग देश के लैंप सुरक्षित हैं. इनके पास दो दर्जन से अधिक ऐसे पुराने नायाब और कीमती लैंप है, जिन्हें इन्होंने अपने घर के दीवारों पर सजा कर रखा हुआ है. क्योंकि अब बिजली का दौर चल रहा है. इसलिए इन लैंपो का अब कोई इस्तेमाल नहीं है. इनके पास जो लैंप का कलेक्शन है. वह सब भी विदेशी है. बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, अमेरिका, लंदन, जर्मनी जैसे देश के लैंप इनके पास उपलब्ध है और सभी लैंप की अलग-अलग खासियत है. मोहम्मद जावेद यूसुफ के पास आज भी यह लैंप सुरक्षित रखी हुई है. शायद ही आपको इस तरह का लैंप पूरे बिहार में कहीं देखने को मिलेगा. इनके पास कई ऐसे लैंप हैं, जिसमें दो बत्तियां लगी होती थी. कुछ लैंप ऐसे हैं, जिसमें मोमबत्तियां डालकर शमा जलाया जाता था. इस लैंप की खासियत यह है कि इसके शीशे काफी मजबूत हुआ करती थे. खास तौर पर बेल्जियम से मंगाया गए लैंप के शीशे काफी मजबूत होते थे. इनके पास ऑस्ट्रिया की एक लैंप मौजूद है, जो रोशनी देने के साथ-साथ टॉर्च के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था. इस लैंप में एक लेंस लगी हुई है. लेंस के माध्यम से ही टॉर्च जला करता था. इस लैंप का इस्तेमाल उस समय के लोग रात में जब खेतों की ओर जाया करते थे, तब किया जाता था. मोहम्मद जावेद यूसुफ बताते हैं कि उनके पास लगभग 200 साल पुरानी लैंप आज भी सुरक्षित रखा हुआ है. करीब 25 अलग-अलग तरह के लैंप इनके पास मौजूद है. अधिकांश लैंप बेल्जियम से मंगवाया गया है. इसका शीशा काफी मजबूत है. जावेद बताते हैं कि आज भी गया शहर के कई लोग पुराने चीज देखने के लिए उनके घर आते हैं. लैंप के अलावा उनके पास 200 वर्ष पुराने फर्नीचर, कलम का जखीरा भी सुरक्षित रखा हुआ है. एक तरह से कहा जाए तो मोहम्मद जावेद यूसुफ का घर एक म्यूजियम के रूप में है. यहां 200 वर्ष से भी अधिक पुराने सामान आज भी संभाल कर रखा हुआ है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Gaya 200 Year Old Lamp Gaya Foreign Lamp Gaya News Gaya Old Kerosene Lamp गया के मोहम्मद जावेद यूसुफ गया में 200 साल पुराना लैंप गया में विदेशी लैंप गया समाचार गया में पुराना केरोसिन लैंप

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Welfare pension: ക്ഷേമ പെന്‍ഷന്‍ 1600ല്‍ നിന്നും 1800ലേക്ക്; 200 രൂപ കൂട്ടാനൊരുങ്ങി സർക്കാർWelfare pension: ക്ഷേമ പെന്‍ഷന്‍ 1600ല്‍ നിന്നും 1800ലേക്ക്; 200 രൂപ കൂട്ടാനൊരുങ്ങി സർക്കാർWelfare pension: തദ്ദേശ തെരഞ്ഞെടുപ്പിന് മുൻപ് തന്നെ ജനങ്ങളിലേക്ക് എത്തിക്കുക എന്നതാണ് സ‍ർക്കാരിൻ്റെ ലക്ഷ്യം
Read more »

Gucci की पैरेंट कंपनी ने L’Oreal को बेचा ब्यूटी बिजनेस, इतने अरब डॉलर में हुई डीलGucci की पैरेंट कंपनी ने L’Oreal को बेचा ब्यूटी बिजनेस, इतने अरब डॉलर में हुई डीलKering ने अपना पूरा ब्यूटी बिजनेस 4.66 अरब डॉलर में L’Oreal को बेच दिया है, जिसमें Gucci, Bottega Veneta, Balenciaga के 50 साल के लाइसेंस शामिल हैं.
Read more »

Delhi Metro Jobs 2025: दिल्ली मेट्रो में मैनेजर की वैकेसी, ₹1.65 लाख तक महीने की सैलरी, 50 साल से ऊपर वाले भी योग्यDelhi Metro Jobs 2025: दिल्ली मेट्रो में मैनेजर की वैकेसी, ₹1.65 लाख तक महीने की सैलरी, 50 साल से ऊपर वाले भी योग्यDelhi Metro Vacancy 2025 Apply: दिल्ली मेट्रो में जनरल मैनेजर की वैकेंसी निकली हैं। इस भर्ती के लिए 50 साल से ऊपर वाले भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन एक शर्त है।
Read more »

स्पिनर्स से करा दिए पूरे 50 ओवर... क्रिकेट के किसी मैच में नहीं हुआ ऐसा गजब कारनामा, वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्डस्पिनर्स से करा दिए पूरे 50 ओवर... क्रिकेट के किसी मैच में नहीं हुआ ऐसा गजब कारनामा, वेस्टइंडीज का वर्ल्ड रिकॉर्डवेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एक गजब का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उन्होंने 50 ओवर अपने स्पिन गेंदबाजों से ही करा दिए।
Read more »

इस दुकान की इमरती है सबसे खास, स्वाद भी बेमिसाल,कीमत सिर्फ 200 रुपये किलोइस दुकान की इमरती है सबसे खास, स्वाद भी बेमिसाल,कीमत सिर्फ 200 रुपये किलोलखीमपुर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर महेवा गंज में इमरती की एक फेमस दुकान है. इमरती खाने के दीवाने काफी दूर-दूर से लोग आते हैं. जो यहां एक बार इमरती खा लेता बार-बार आता है.
Read more »

Kotputli|कोटपूतली-बहरोड़ का AQI 200 के पार, इन चीजों पर लगाई गई पाबंदियांKotputli|कोटपूतली-बहरोड़ का AQI 200 के पार, इन चीजों पर लगाई गई पाबंदियांKotputli-Behror News: दिवाली के बाद कोटपूतली-बहरोड़ सहित राजस्थान के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है. पटाखों के धुएं और बदलते मौसम के कारण हवा की गुणवत्ता 'खतरनाक' स्तर तक पहुंच गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:08:29