Gucci की पैरेंट कंपनी ने L’Oreal को बेचा ब्यूटी बिजनेस, इतने अरब डॉलर में हुई डील

Gucci News

Gucci की पैरेंट कंपनी ने L’Oreal को बेचा ब्यूटी बिजनेस, इतने अरब डॉलर में हुई डील
L'orealKeringKering Sells Its Beauty Business To L'oreal
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

Kering ने अपना पूरा ब्यूटी बिजनेस 4.66 अरब डॉलर में L’Oreal को बेच दिया है, जिसमें Gucci, Bottega Veneta, Balenciaga के 50 साल के लाइसेंस शामिल हैं.

दुनिया के फैशन और ब्यूटी के बाजार में आज एक धमाकेदार खबर आ रही है. Gucci जैसे मशहूर ब्रांड की पैरेंट कंपनी Kering ने अपनी पूरी ब्यूटी बिजनेस फ्रेंच ब्यूटी की दिग्गज लोरियल को बेच दी है. ये डील करीब 4.66 अरब डॉलर की है, जो 4 बिलियन यूरो के आसपास है.

ये फैसला केरिंग के नए सीईओ लुका डी मेओ ने लिया है, जो सितंबर में ही पद संभाल चुके हैं. उनका मकसद साफ है – कंपनी पर चढ़ा कर्ज कम करना और फोकस वापस फैशन की चमक पर लाना. L’Oreal को मिली जिम्मेदारी इस डील में लोरियल को केरिंग की फ्रेगरेंस ब्रांड क्रीड पूरी तरह मिल जाएगी. ऊपर से, Gucci, बोटेगा वेनेटा और बालेंसीगा जैसे लग्जरी ब्रांड्स के नाम से फ्रेगरेंस और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने का 50 साल का एक्सक्लूसिव लाइसेंस भी हाथ लगेगा. यानी अगले आधे सदी तक ये ब्रांड्स की खूबसूरती का जिम्मा लोरियल संभालेगी. अभी Gucci का फ्रेगरेंस लाइसेंस कोटी कंपनी के पास है, जो 2028 में खत्म होगा. उसके बाद ये नया लाइसेंस शुरू हो जाएगा. केरिंग को इससे रॉयल्टी मिलती रहेगी, लेकिन ब्यूटी का पूरा बोझ उतर जाएगा. Gucci की बिक्री गिरी केरिंग का जून 2025 तक 9.5 बिलियन यूरो का नेट डेब्ट था, और 6 बिलियन यूरो की लीज लायबिलिटीज भी थी. निवेशक परेशान थे कि ये लक्जरी ग्रुप कैसे संभलेगा. 2023 में क्रीड को ही 3.5 बिलियन यूरो में खरीदा था, लेकिन ब्यूटी सेगमेंट ने 60 मिलियन यूरो का नुकसान दे दिया. ऊपर से Gucci की बिक्री गिर रही है, खासकर चीन में मांग कम होने से. केरिंग की कमाई का बड़ा हिस्सा तो Gucci से ही आता है, तो ये झटका सीधा दिल पर लगा. लुका डी मेओ ने पदभार लेते ही कहा था कि कठिन फैसले लेने पड़ेंगे. इसीलिए इटालियन ब्रांड वैलेंटिनो की पूरी हिस्सेदारी खरीदने का प्लान टाल दिया, और अब रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज बेचने की सोच भी चल रही है. ये डील बैलेंस शीट को मजबूत करने का बड़ा कदम है, जैसे कोई परिवार ज्यादा खर्चे काटकर बचत करता है. लोरियल के लिए ये अब तक की सबसे महंगी खरीदारी साबित होगी. इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ब्रांड एसेप को 2.5 बिलियन डॉलर में लिया था. लोरियल पहले से ही मेबेलिन, सेरावे जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है, और 2008 में केरिंग से ही यवेस सेंट लॉरेंट का परफ्यूम लाइसेंस 1.15 बिलियन यूरो में हासिल किया था. ये नई डील 2026 की पहली छमाही में पूरी हो जाएगी. दोनों कंपनियां मिलकर एक 50-50 जॉइंट वेंचर भी शुरू करेंगी, जो ब्यूटी के अलावा और मौके तलाशेगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

L'oreal Kering Kering Sells Its Beauty Business To L'oreal

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Cannes 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में आलिया ने लगाए चार-चांद, पहनी क्रिस्टल से सजी Gucci की साड़ी, ऐश्वर्या को भी दी मातCannes 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में आलिया ने लगाए चार-चांद, पहनी क्रिस्टल से सजी Gucci की साड़ी, ऐश्वर्या को भी दी मातकान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 13 मई को हुई थी और कल यानी 24 मई को फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी थी, जहां सितारों ने अपने लुक और फैशन ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी में चार चांद बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने लगाए.
Read more »

आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन पहली GUCCI की साड़ी, लोग हुए कन्फ्यूज, बोले- साड़ी है या...आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन पहली GUCCI की साड़ी, लोग हुए कन्फ्यूज, बोले- साड़ी है या...आलिया भट्ट का कान्स 2025 डेब्यू शानदार रहा. जहां पहले दिन शिआपरेली क्रीम गाउन और शिमरी गाउन में उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा तो वहीं दूसरे दिन कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार खूबसूरती से सभी को चौंका दिया है.
Read more »

Alia Bhatt Cannes Look: कान्स में आलिया भट्ट ने पहनी Gucci की जालीदार साड़ी, रेड कार्पेट पर बिखेरा ट्रेडिशन...Alia Bhatt Cannes Look: कान्स में आलिया भट्ट ने पहनी Gucci की जालीदार साड़ी, रेड कार्पेट पर बिखेरा ट्रेडिशन...Alia Bhatt Cannes Gucci saree Look: आलिया भट्ट ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मशहूर फैशन हाउस गुच्ची (Gucci) द्वारा पहली बार तैयार की गई साड़ी पहनकर सबको चौंका दिया. उनके लुक ने अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया. फैंस ने आलिया के इस लुक की जमकर तारीफ की. आप भी देखें फोटोज.
Read more »

आखिरी मासूम जनरेशन! बेटी की जिद्द पर मम्मी-पापा गए थे Gucci स्टोर, बैग की कीमत सुनकर दिया ऐसा मजेदार रिएक्शनआखिरी मासूम जनरेशन! बेटी की जिद्द पर मम्मी-पापा गए थे Gucci स्टोर, बैग की कीमत सुनकर दिया ऐसा मजेदार रिएक्शनIndian Parents Reaction on Gucci Bag: एक पेरेंट्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बेटी उन्हें थाईलैंड के एक Gucci स्टोर में लेकर जाती है। लेकिन जैसे ही दुकानदार बैग की कीमत बताता है। उसे सुनकर उनके होश उड़ जाते हैं और दोनों का रिएक्शन देखने लायक होता...
Read more »

Gucci की ड्रेस से लेकर Gucci की बेल्ट तक...वायरल हुआ Alia Bhatt का BTS वीडियो, Bads of Bollywood के प्रीमियर पर लूटी लाइमलाइटGucci की ड्रेस से लेकर Gucci की बेल्ट तक...वायरल हुआ Alia Bhatt का BTS वीडियो, Bads of Bollywood के प्रीमियर पर लूटी लाइमलाइटAlia Bhatt Viral Video: आलिया भट्ट आर्यन खान के नेटफ्लिस शो के प्रीमियर The bads of Bollywood पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

किसे मिलेगा ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का लाभ? कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें पूरी डिटेलकिसे मिलेगा ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का लाभ? कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें पूरी डिटेलमुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को शहरी महिलाओं से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लगभग 4.66 लाख शहरी जीविका दीदियों ने योजना के लिए आवेदन किया है और 4.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:33:33