Ajab Gajab: आस्था का अनोखा नियम....भरतपुर के इस मंदिर में बिना पत्थर चढ़ाए आगे नहीं बढ़ पाता कोई भी ट्रैक्ट...

Chamunda Mata Temple In Bharatpur News

Ajab Gajab: आस्था का अनोखा नियम....भरतपुर के इस मंदिर में बिना पत्थर चढ़ाए आगे नहीं बढ़ पाता कोई भी ट्रैक्ट...
भरतपुर में चामुंडा माता मंदिरBharatpur TempleMiraculous Temple In Bharatpur
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

भरतपुर जिले के थाना डांग क्षेत्र स्थित घुघस वाली चामुंडा माता मंदिर ग्रामीणों की गहरी आस्था और लोकविश्वास का प्रतीक है. मंदिर की विशेष परंपरा यह है कि यहां से गुजरने वाला हर ट्रैक्टर चालक माता के नाम एक पत्थर अर्पित करता है. मान्यता है कि जो ऐसा नहीं करता, उसका ट्रैक्टर आगे जाकर खराब हो जाता है.

भरतपुर. जिले के थाना डांग क्षेत्र में स्थित घुघस वाली चामुंडा माता मंदिर ग्रामीणों की गहरी धार्मिक आस्था और लोकविश्वास का प्रतीक माना जाता है. यह मंदिर अपनी अनोखी परंपरा और चमत्कारी मान्यता के कारण पूरे इलाके में प्रसिद्ध है.

स्थानीय लोगों का विश्वास है कि इस मार्ग से जब भी कोई ट्रैक्टर पत्थरों से भरा हुआ गुजरता है, तो चालक को एक पत्थर माता के नाम पर मंदिर में चढ़ाना जरूरी होता है. मंदिर के पुजारी ने लोकल 18 को बताया कि वर्षों से यह मान्यता चली आ रही है कि जो व्यक्ति माता को पत्थर अर्पित नहीं करता, उसका ट्रैक्टर आगे जाकर खराब हो जाता है या किसी न किसी परेशानी में फंस जाता है. यही वजह है कि यहां से गुजरने वाले लगभग सभी ट्रैक्टर चालक श्रद्धा से रुककर माता के चरणों में एक-एक पत्थर अर्पित करते हैं. आश्चर्य की बात यह है कि इन्हीं अर्पित पत्थरों से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. इन्हीं पत्थरों से बन रहा है ये मंदिर हर गुजरते दिन के साथ माता के भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और मंदिर की संरचना भी धीरे-धीरे विशाल रूप लेती जा रही है. श्रद्धालु इसे माता की चमत्कारी शक्ति का परिणाम मानते हैं. मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह माता की आस्था का प्रतीक स्थल है. यहां जो भी ट्रैक्टर चालक गुजरता है, वह माता के नाम एक पत्थर अवश्य डालता है. इन्हीं पत्थरों से यह मंदिर बन रहा है और यही माता की शक्ति का साक्षात प्रमाण है. स्थानीय ग्रामीणों के अलावा, आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. त्योहारों और विशेष अवसरों पर यहां मेले जैसे दृश्य देखने को मिलते हैं. लोग मानते हैं कि माता की कृपा से उनके काम में सफलता मिलती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. घुघस वाली चामुंडा माता मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि भरतपुर जिले की आस्था का जीवंत उदाहरण भी है. यह स्थान इस बात का प्रमाण है कि आज के आधुनिक युग में भी ग्रामीण समाज अपनी आस्था और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

भरतपुर में चामुंडा माता मंदिर Bharatpur Temple Miraculous Temple In Bharatpur Bharatpur News Local18 Rajasthan News भरतपुर समाचार लोकल18 राजस्थान समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ajab Gajab: मक्था का जादुई आर्ट डिस्ट्रिक्ट...गलियां सजीं रंग-बिरंगे चित्रों से, बदल गया शहर का रूपAjab Gajab: मक्था का जादुई आर्ट डिस्ट्रिक्ट...गलियां सजीं रंग-बिरंगे चित्रों से, बदल गया शहर का रूपHyderabad Maktha Art District: मक्था आर्ट डिस्ट्रिक्ट ने गलियों को जीवंत कैनवास में बदल दिया है. हर गली के नाम और रंग-बिरंगे चित्र पर्यटकों और कला प्रेमियों को आकर्षित कर रहे हैं. यह कला स्थल न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि स्थानीय कलाकारों के हुनर को भी दुनिया के सामने लाता है.
Read more »

Ajab Gajab: आखिर मरने के बाद भी कैसे कुछ देर तक जिंदा रहते हैं ये 7 जानवर, जानें इनके अनोखे रहस्यAjab Gajab: आखिर मरने के बाद भी कैसे कुछ देर तक जिंदा रहते हैं ये 7 जानवर, जानें इनके अनोखे रहस्यFaridabad News: कुछ जानवरों में यह अद्भुत विशेषता देखी गई है कि उनके शरीर की गतिविधियां हमेशा दिमाग पर निर्भर नहीं होती. मरने के बाद भी उनके कुछ अंग थोड़ी देर तक काम करना जारी रखते हैं.
Read more »

सिरोही का चामुंडा माता मंदिर, 1162 साल पुरानी मूर्तियों और अनोखी बनावटसिरोही का चामुंडा माता मंदिर, 1162 साल पुरानी मूर्तियों और अनोखी बनावटAjab Gajab : बिना नींव के बना ये 1000 साल पुराना मंदिर, बिना सिर वाली देवी प्रतिमा की होती है पूजा
Read more »

Ajab Gajab: बिहार के इस जिले में है 200 साल पुराना देश-विदेश का 50 लैंप, सुंदरता है बेमिसाल, देखें PhotosAjab Gajab: बिहार के इस जिले में है 200 साल पुराना देश-विदेश का 50 लैंप, सुंदरता है बेमिसाल, देखें PhotosAjab Gajab News: गया के मोहम्मद जावेद यूसुफ के पास बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, अमेरिका, लंदन, जर्मनी के 1800 से 1960 तक के 4 दर्जन से अधिक दुर्लभ केरोसिन लैंप और 200 साल पुराने फर्नीचर हैं. आइये देखते हैं इसकी तस्वीरें...
Read more »

Ajab Gajab: राजस्थान के इस गांव में गधों को दुल्हन की तरह सजाकर की जाती है पूजा, जानें क्यों निभाई जाती है ...Ajab Gajab: राजस्थान के इस गांव में गधों को दुल्हन की तरह सजाकर की जाती है पूजा, जानें क्यों निभाई जाती है ...Rajasthan Unique Tradition: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में हर साल दीपावली के अगले दिन गधों की पूजा की अनोखी परंपरा निभाई जाती है. कुम्हार समाज अपने जीवन में गधों के योगदान के प्रतीक स्वरूप उन्हें दुल्हन की तरह सजाकर पूजता है और गधों की दौड़ का आयोजन करता है.इस दौरान गधों को स्वादिष्ट पकवान भी खिलाया जाता है.
Read more »

Ajab Gajab: 24 घंटे से ज्यादा नहीं टिकता इस स्टेशन पर मास्टर, अब ट्रेन भी नहीं रुकती, 5 बजे के बाद नहीं जात...Ajab Gajab: 24 घंटे से ज्यादा नहीं टिकता इस स्टेशन पर मास्टर, अब ट्रेन भी नहीं रुकती, 5 बजे के बाद नहीं जात...Ranchi Haunted Railway Station. झारखंड की राजधानी रांची से करीब 90 किमी की दूरी पर एक रेलवे स्टेशन है जिसका नाम है बेगुनकुंदर. यहां के बारे में कई तरह की बातें प्रचलित हैं जैसे यहां कोई स्टेशन मास्टर 24 घंटे से ज्यादा नहीं रुक पाता.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:18:38