Cough Syrup Accused: SIT ने 1500 KM दूर से पकड़े दो आरोपी, लेकिन बगल से क्यों हाथ नहीं आई 'डॉक्टर की पत्नी'...

जहरीला कफ सिरप छिंदवाड़ा News

Cough Syrup Accused: SIT ने 1500 KM दूर से पकड़े दो आरोपी, लेकिन बगल से क्यों हाथ नहीं आई 'डॉक्टर की पत्नी'...
ज्योति सोनी फरारएसआईटी गिरफ्तारीडॉ. प्रवीण सोनी पत्नी
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 51%

Jyoti Soni Absconding from Police: छिंदवाड़ा जहरीले कफ सिरप कांड में 22 बच्चों की मौत के मामले में सहआरोपी ज्योति सोनी 15 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. SIT ने तमिलनाडु से दो आरोपी पकड़े, लेकिन स्थानीय महिला आरोपी की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर सवाल उठ रहे हैं. जानिए क्या है पूरा मामला.

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से 22 मासूम बच्चों की मौत का मामला अब एक नए मोड़ पर आ गया है. इस सनसनीखेज केस की जाँच कर रही विशेष जांच टीम को एक अजीब चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

मामले की सहआरोपी ज्योति सोनी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. हैरानी की बात यह है कि SIT ने तो तमिलनाडु से, जो लगभग 1500 किलोमीटर दूर है, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कोयलांचल क्षेत्र में ही रह रही स्थानीय महिला आरोपी ज्योति सोनी तक नहीं पहुँच पाई है. ज्योति सोनी को सहआरोपी बनाए हुए 15 दिन से ज़्यादा हो गए हैं, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस बीच, उसने अग्रिम जमानत याचिका भी लगा दी है. दूर से पकड़ना आसान, पास से क्यों मुश्किल? अब सवाल उठ रहे हैं कि जब SIT इतनी दूर जाकर आरोपियों को पकड़ सकती है, तो स्थानीय क्षेत्र में रह रही और मामले के मुख्य आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी की गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों हो रही है? लोगों का मानना है कि पुलिस की यह ढिलाई कहीं न कहीं किसी बड़े दबाव की ओर इशारा कर रही है. ज्योति सोनी पर आरोप है कि उसने सौरभ जैन और राजेश सोनी के साथ मिलकर डॉ. प्रवीण सोनी को बचाने के लिए साक्ष्य छिपाए थे. SIT ने सौरभ जैन और राजेश सोनी को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन ज्योति सोनी अभी भी फरार चल रही है. कौन कब हुआ गिरफ्तार? कफ सिरप कांड में अब तक ये गिरफ्तारियाँ हुई हैं, लेकिन ज्योति सोनी अभी भी फरार है: डॉ. प्रवीण सोनी – 6 अक्टूबर रंगनाथन – 10 अक्टूबर के. माहेश्वरी – 15 अक्टूबर राजेश सोनी और सौरभ जैन – 14 अक्टूबर एमआर सतीश वर्मा – 28 अक्टूबर ज्योति सोनी – अब भी फरार पुलिस का जवाब “जल्द ही होगी गिरफ्तारी” मामले में हो रही देरी पर परासिया एसडीओपी जितेंद्र जाट ने बताया कि उनकी टीम लगातार जाँच में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि “कफ सिरप मामले में जो भी आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी.” एसडीओपी ने आश्वस्त किया कि मामले में कोई भी नई जानकारी जल्द ही मीडिया के साथ साझा की जाएगी. हालांकि, बच्चों की मौत जैसे संवेदनशील मामले में स्थानीय आरोपी की इतनी लंबी फरारी SIT की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस ज्योति सोनी को कब गिरफ्तार कर पाती है, और क्या उसकी गिरफ्तारी से इस पूरे मामले में कोई नया खुलासा होता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

ज्योति सोनी फरार एसआईटी गिरफ्तारी डॉ. प्रवीण सोनी पत्नी सहआरोपी गायब साक्ष्य छिपाना अग्रिम जमानत याचिका छिंदवाड़ा पुलिस Toxic Cough Syrup Chhindwara Jyoti Soni Absconding SIT Arrest Dr Praveen Soni Wife Co-Accused Missing Evidence Concealment Anticipatory Bail Chhindwara Police Local18

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

President Uttarakhand Visit: नैनीताल पहुंचेंगी राष्‍ट्रपति मुर्मु, 1500 से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों पर रहेगा सुरक्षा का जिम्माPresident Uttarakhand Visit: नैनीताल पहुंचेंगी राष्‍ट्रपति मुर्मु, 1500 से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों पर रहेगा सुरक्षा का जिम्मानैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वीवीआईपी दौरे के लिए चार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और रूट को सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस बल को ब्रीफ किया गया और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया...
Read more »

साल 2020 में दर्जनों बच्चों की मौत के बाद भी नहीं सुधरी कफ सीरप कंपनी, NCB ने पर्दाफाश किया काला कारोबारसाल 2020 में दर्जनों बच्चों की मौत के बाद भी नहीं सुधरी कफ सीरप कंपनी, NCB ने पर्दाफाश किया काला कारोबारCough Syrup News: NCB ने चंडीगढ़ जोनल यूनिट की कार्रवाई में डिजिटल विजन कंपनी के पार्टनर अनुज कुमार को गिरफ्तार किया. कंपनी पर ट्रामाडोल और कोडीन सिरप की अवैध सप्लाई का आरोप है. यह वही कंपनी है जिसके सिरप से 2020 में बच्चों की मौत हुई थी.
Read more »

₹1500 सैलरी में 15000 का जूता...रेणुका के संघर्ष की कहानी मां से सुनिय₹1500 सैलरी में 15000 का जूता...रेणुका के संघर्ष की कहानी मां से सुनिय1500 रुपये सैलरी में 15 हजार का जूता...SDO से भी पैसे उधार लिए, रेणुका ठाकुर के संघर्ष की कहानी मां सुनीता से जानिये
Read more »

कहां गईं जहरीले कफ सिरप की 66 बोतलें, गहराया राज; अब पुलिस ने डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी को किया गिरफ्तारकहां गईं जहरीले कफ सिरप की 66 बोतलें, गहराया राज; अब पुलिस ने डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी को किया गिरफ्तारCough Syrup Death Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप पीने से 24 बच्चों की मौत केस की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी और अपना मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को गिरफ्तार किया है.
Read more »

1500 की मनी ऑर्डर और 32 साल चला केस, रिटायरमेंट के बाद सब-पोस्टमास्टर को 3 साल की जेल, बिहार से जुड़ा पूरा मामला जानें1500 की मनी ऑर्डर और 32 साल चला केस, रिटायरमेंट के बाद सब-पोस्टमास्टर को 3 साल की जेल, बिहार से जुड़ा पूरा मामला जानें1993 में 1500 रुपए के मनी ऑर्डर की धोखाधड़ी का मामला 32 साल चला। नोएडा की अदालत ने अब एक रिटायर सब-पोस्टमास्टर को तीन साल की जेल और 10000 रुपए का जुर्माना लगाया है। बिहार के समस्तीपुर के एक व्यक्ति ने पैसे नहीं मिलने पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ये मामला पुलिस से होते हुए कोर्ट तक...
Read more »

जहरीला कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर की पत्नी भी गिरफ्तार, पति के क्लिनिक के पास चलाती थी मेडिकल स्टोरजहरीला कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर की पत्नी भी गिरफ्तार, पति के क्लिनिक के पास चलाती थी मेडिकल स्टोरCough Syrup Update: मध्य प्रदेश में जहरीली कफ सिरप पीने से हाल ही में 24 बच्चों की मौत हो गई थी। इनमें सबसे ज्यादा मौत छिंदवाड़ा और फिर पलासिया में हुईं। इस मामले में अब तक 8 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर की पत्नी को भी पुलिस ने पकड़ा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:38:43