Cough Syrup Death Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप पीने से 24 बच्चों की मौत केस की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी और अपना मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को गिरफ्तार किया है.
Chhindwara Cough Syrup Death Case : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से हुई 24 मासूम बच्चों की मौत मामले में बड़ी खबर सामने आई है. कफ सिरप कोल्ड्रिफ से मासूम बच्चों की मौतों के सनसनीखेज मामले में SIT ने एक और बड़ी कार्रवाई की है.
टीम ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी और अपना मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को गिरफ्तार किया है. लंबे समय से फरार चल रही थीं ज्योति सोनी गिरफ्तारी के बाद ज्योति सोनी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं. दरअसल, डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी ज्योति सोनी फरार चल रही थीं. SIT द्वारा लगातार दबिश के बाद आखिरकार उन्हें हिरासत में ले लिया गया और अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपना मेडिकल स्टोर से गायब कफ सिरप की 66 बोतलें कहां हैं. जहरीली सिरप की बिक्री और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप पुलिस सूत्रों के अनुसार, ज्योति सोनी पर मेडिकल स्टोर से जहरीली सिरप की बिक्री और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप हैं. जांच रिपोर्ट में पाया गया कि सिरप की 74 बोतलों में से 66 बोतलें अपना मेडिकल स्टोर और क्लीनिक से गायब थीं. SIT को शक है कि साक्ष्य छिपाने के लिए यह पूरा स्टॉक जानबूझकर हटाया गया. अब SIT यह जांच कर रही है कि ये जहरीली सिरप आखिर कहां गईं और इनकी सप्लाई चेन में और कौन-कौन शामिल था. कफ सिरप से मौत मामले में अब तक 7वीं गिरफ्तारी कोल्ड्रिफ कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के मामले में अब तक ये सातवीं गिरफ्तारी है. पुलिस ने अब अपना मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को पकड़ा है. इससे पहले पुलिस ने जहरीली सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक रंगनाथन गोविंदन, कंपनी की महिला कर्मचारी महेशवरी, कोल्ड्रिफ सिरप लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी, न्यू अपना फार्मा एजेंसी के संचालक राजेश सोनी, अपना फार्मा के केमिस्ट सौरभ जैन, कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सतीश वर्मा को गिरफ्तार किया था. 89 रुपए के कफ सिरप में 54 रुपए कमीशन इससे पहले कोल्ड्रिफ कफ सिरप को बेचने के पीछे कमीशनखोरी का बड़ा खुलासा हुआ था और पुलिस ने जांच में पता लगाया था कि 89 रुपए की कफ सिरप में से करीब 54 रुपए तक कमीशन अलग-अलग लोगों में बांटा जाता था. यह रकम मेडिकल रिप्रजेंटेटिव से लेकर डॉक्टर, रिटेलर और स्टॉकिस्ट तक पहुंचती थी. पुलिस ने श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के मेडिकल रिप्रजेंटेटिव सतीश वर्मा को गिरफ्तार किया और जांच में सामने आया कि सतीश वर्मा को सिरप की बिक्री पर 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था. इसके अलावा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को 10 प्रतिशत, मेडिकल स्टोर की मालकिन और रिटेलर ज्योति सोनी को 20 प्रतिशत और स्टॉकिस्ट राजेश सोनी को 10 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था. यानी 89 रुपए की दवा में से सीधे 54 रुपए कमीशन में चले जाते थे.
Cough Syrup Death Coldrif Cough Syrup Apna Medical Store Dr Praveen Soni Cough Syrup Death Sit Chhindwara Death Case Chhindwara Cough Syrup
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Cough Syrup Death: প্রতি শিশুর জীবন পিছু ২.৫৪ টাকা! কমিশনের বিনিময়ে বিষাক্ত কাশির সিরাপ লিখতেন খুনি ডাক্তার...Cough Syrup Death: Rupees 2.54 per life, Madhya Pradesh doctor got commission each time he prescribed coldrif cough syrup that killed 23 MP kids
Read more »
Cough Syrup Case: छिंदवाड़ा में मासूम Satya Pawar की मौत, मजदूर परिवार का सब बिका पर जान नहीं बची..Cough Syrup Case In MP: दीवार पर एक तस्वीर बनकर लटक रहा ये मासूम अपने परिवार का इकलौता चिराग था। जो हमेशा-हमेशा के लिए बुझ चुका है। आठ साल के सत्या पवार (Satya Pawar) की मौत हो चुकी है। ये उन्हीं बदनसीब बच्चों में से एक है जिसकी मौत जहरीला कफ सिरप पीने (Toxic Cough Syrup Case) की वजह से हो गई है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा से लगभग 50...
Read more »
Cough Syrup Case MP: क्या कसूर था मेरे बच्चे का.. कफ सिरप से मौत पर मासूम दिव्यांश यदुवंशी की मां बिलख उठीCough Syrup Case In MP: गुजिया बचाकर रखना दीदी... बहन इशिका से यही कहकर अस्पताल के लिए निकला था सात साल का दिव्यांश, लेकिन वहां से जिंदा नहीं लौट सका। इशिका ने अपने प्यारे भय्यू के लिए गुजिया अब भी बचाकर रखी है, लेकिन अफसोस...
Read more »
अर्शदीप सिंह ने कोच गंभीर को घातक गेंदबाजी से दिया जवाब! 3 विकेट लेकर कंगारुओं पर बोला धावाअर्शदीप सिंह ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 3 विकेट झटके (3/35). पहले दो मैचों में बाहर रहने के बाद उन्होंने साबित किया कि वह भारत के टी20 फॉर्मेट में सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं. 66 मैचों में 104 विकेट के साथ वह टी20आई में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने.
Read more »
Tinder से शुरू हुई कपिल और शुभांगी की चैटिंग, 588 दिन बाद इंजीनियर के उडे़ होश; लगा 66 लाख का चूनाटिंडर पर कपिल और शुभांगी की चैटिंग शुरू हुई। 588 दिनों में, शुभांगी ने कपिल से 66 लाख रुपये ठग लिए। शुभांगी ने एक प्रोजेक्ट का बहाना बनाकर कपिल से पैसे लिए। शक होने पर कपिल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
पार्टी का नाम D-66, नेता हैंडसम हंक, कौन हैं रॉब जेटेन हॉलैंड के संभावित पीएम?हॉलैंड के 38 वर्षीय हैंडसम हंक रॉब जेटेन राजनीति में एक नया इतिहास लिख रहे हैं. वह दुनिया के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन सकते हैं जो खुले तौर पर कहते हैं कि वे गे हैं. उनकी सोच और कामयाबी एक मैसेज की तरह है.
Read more »
