हॉलैंड के 38 वर्षीय हैंडसम हंक रॉब जेटेन राजनीति में एक नया इतिहास लिख रहे हैं. वह दुनिया के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन सकते हैं जो खुले तौर पर कहते हैं कि वे गे हैं. उनकी सोच और कामयाबी एक मैसेज की तरह है.
पार्टी का नाम D-66… पढ़कर आप चौंके तो जरूर होंगे. लेकिन यह हकीकत है. D-66 यानी डेमोक्राटेन 66, यह हॉलैंड की एक राजनीतिक पार्टी है और इसके नेता रॉब जेटेन की इन दिनों खूब चर्चा है. क्योंकि अपनी मुस्कान से लोगों के दिलों पर राज करने वाले हैंडसम हंक 38 वर्षीय रॉब जेटेन अब प्रधानमंत्री बनने से चंद कदमों की दूरी पर हैं.
लोग उन्हें शानदार लीडर बता रहे हैं और उनसे मिलने वालों की कतार नजर आ रही है. सबसे खास बात, अगर वे पीएम बनते हैं तो शायद दुनिया के पहले गे प्रधानमंत्री होंगे. रॉब जेटेन के खुले तौर पर LGBTQ+ होने के चलते वे पूरे यूरोप में लाइफस्टाइल आइकॉन माने जाते हैं. उनकी इमेज में परिपक्वता, संवेदनशीलता और आधुनिकता का बेहतरीन मिश्रण नजर आता है. उन्हें लोग इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि वे एक सामान्य से घर में रहते हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं. पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हैं. उनकी फिटनेस, ड्रेसिंग स्टाइल और सोशल मीडिया एक्टिविटी उन्हें युवा वर्ग समेत सभी आयु वर्ग के लोगों का फेवरेट बनाती है. रॉब जेटेन का जन्म 25 मार्च 1987 को नॉर्थ ब्रेबेंड के छोटे से कस्बे वेगहेल में हुआ था और वे उदेन में पले-बढ़े. उनकी पढ़ाई बेहद छोटे स्कूल में हुई. बाद में रेडबॉउंड यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन और मास्टर्स किया. वे कम उम्र में ही LGBTQ+ समुदाय से जुड़े गए. खुले तौर पर अपनी पहचान बताई. इसकी वजह से लोगों के बीच वे काफी पॉपुलर हो गए. रॉब जेटेन की पॉलिटिक्स में एंट्री बहुत ही ‘ग्राउंड लेवल’ से हुई. पहले उन्होंने D-66 की यूथ ब्रांच जॉइन की, फिर स्थानीय राजनीति के तहत एक छोटे से शहर में ग्रुप चेयरमैन बने. इसके बाद डच रेल नेटवर्क प्रोरेल में काम किया. 2017 में पहली बार सांसद बने और यह उनका बड़ा ब्रेकथ्रू रहा. इसके बाद उन्हें संसद में D-66 का लीडर बना दिया गया और वहीं से पार्टी की रणनीति का चेहरा बन गए. रॉब जेटेन खुद को डच राजनीति में बदलाव का प्रतीक मानते हैं. उनकी सोच क्लाइमेट पॉलिसी, ग्रीन ग्रोथ, उदार विचार और एजुकेशन में इन्वेस्टमेंट पर फोकस्ड है. पिछले कुछ सालों में वे जलवायु और ऊर्जा मंत्री रहे और सस्टेनेबल डेवेलपमेंट पर कई इनोवेटिव नीतियां लागू कीं. संभावित प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका फोकस हर डच नागरिक को समाज और आर्थिक विकास में बराबरी से भागीदार बनाना है. 2025 के चुनाव में D-66 ने जेटेन की अगुवाई में बेहद कांटे की टक्कर में जीत हासिल की. उनका स्लोगन था ‘Het kan wel’ यानी यकीन करो, मुमकिन है . जेटेन का प्रचार अभियान पॉजिटिविटी और एकता पर टिका था. उन्होंने पुराने नेताओं के विभाजनकारी एप्रोच को खुलकर चुनौती दी. चुनाव के नतीजे बहुत करीबी रहे. उनकी बढ़त केवल 15,155 वोटों की थी, हालांकि यह ऐतिहासिक जीत थी, जिसके बाद नेताओं की नजरें अब कोएलिशन यानी गठबंधन बनाने की प्रक्रिया पर हैं.
Rob Jetten Handsome Hunk Netherlands Youngest Prime-Minister D66 Party Netherlands चुनाव इतिहास में पहली बार First Gay P LGBTQ+ Icon
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2011ஆம் ஆண்டுக்கு பின் இவர்தான்.. ஆகாஷ் தீப் சாதனை படைப்பு!Akash Deep: இங்கிலாந்துக்கு எதிரான 5வது டெஸ்ட் போட்டியில், ஆகாஷ் தீப் 66 ரன்கள் அடித்ததன் மூலம் சாதனை படைத்துள்ளார்.
Read more »
Amoebic meningoencephalitis: വ്യക്തത വരുത്തി ആരോഗ്യവകുപ്പ്; ഈ വർഷം 17 അമീബിക് മസ്തിഷ്ക ജ്വര മരണം, 66 പേർക്ക് രോഗബാധഈ വർഷം 17 പേർ അമീബിക് മസ്തിഷ്ക ജ്വരം ബാധിച്ച് മരിച്ചുവെന്നും 66 പേർക്ക് രോഗം ബാധിച്ചുവെന്നും കണക്ക്.
Read more »
₹2,38,61,66,00,000 का नुकसान! टाटा मोटर्स पर साइबर हमला, प्रोडक्शन रुका, शेयरों में भारी गिरावटटाटा मोटर्स के शेयरों में आज काफी गिरावट आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 4 फीसदी गिर गया। टाटा मोटर्स की ब्रिटेन स्थित कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर साइबर हमले की खबर है। इस कारण 2 बिलियन पाउंड यानी करीब 2,38,61,66,00,000 रुपये का नुकसान हो सकता...
Read more »
चंडीगढ़ में 36 साल पुरानी कॉलोनी तोड़ी: 2 घंटे में 450 घरों पर चला बुलडोजर; क्रॉस लगे 4 मकान छोड़े, प्रशासन बो...Chandigarh Sector-38 West Shahpur Slum Colony Bulldozer Action LIVE Photos Update.
Read more »
अर्शदीप सिंह ने कोच गंभीर को घातक गेंदबाजी से दिया जवाब! 3 विकेट लेकर कंगारुओं पर बोला धावाअर्शदीप सिंह ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 3 विकेट झटके (3/35). पहले दो मैचों में बाहर रहने के बाद उन्होंने साबित किया कि वह भारत के टी20 फॉर्मेट में सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं. 66 मैचों में 104 विकेट के साथ वह टी20आई में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने.
Read more »
Tinder से शुरू हुई कपिल और शुभांगी की चैटिंग, 588 दिन बाद इंजीनियर के उडे़ होश; लगा 66 लाख का चूनाटिंडर पर कपिल और शुभांगी की चैटिंग शुरू हुई। 588 दिनों में, शुभांगी ने कपिल से 66 लाख रुपये ठग लिए। शुभांगी ने एक प्रोजेक्ट का बहाना बनाकर कपिल से पैसे लिए। शक होने पर कपिल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
