सिंगिंग रियलिटी शो I-Popstar में नजर आ रहे सिंगर मान पानू ने अपने एक गाने से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मान का गाना I'm Done फैंस के दिलों को छू रहा है. सलमान खान ने भी उनके गाने की जमकर तारीफ की है.
कहते हैं कि अगर इंसान में टैलेंट और काबिलियत हो तो उसे ऊंचाइयां छूने से कोई नहीं रोक सकता. सेंसेशनल सिंगर मान पानू ने भी ऐसा कमाल कर दिखाया है. वो रातोरात स्टार बन गए हैं. सोशल मीडिया पर उनके एक गान ने भूचाल मचा दिया.
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान भी मान के फैन बन गए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर मान कौन हैं और उनकी इतनी तारीफ क्यों हो रही है? कैसे रातोरात स्टार बने मान?सिंगर मान पानू इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो I-Popstar में नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने शो में एक गाना गाया, जो ब्रेकआप के बाद मूवऑन करने की जर्नी को दर्शाता है. मान के इस गाने का नाम I'm Done है. मान ने जैसे ही शो में ये गाना गाया तो उनका वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इंस्टाग्राम पर इस गाने के रील्स जमकर वायरल हो रहे है. शिद्दत वाली मोहब्बत के बाद ब्रेकअप के दर्द और मूवऑन की जर्नी को दर्शाते इस गाने के लिए लिरिक्स ने लाखों दिलों को छू लिया है. लोग गाने के लिरिक्स से रिलेट कर रहे हैं और इसे शेयर कर रहे हैं. सलमान खान ने की मान की तारीफसिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के स्टार सलमान खान भी मान के I'm Done गाने के मुरीद हो गए हैं. इस गाने ने सलमान के दिल को भी जीत लिया. सलमान खान ने अपनी एक फोटो के साथ I'm Done सॉन्ग शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने इस गाने की जमकर सराहना की. Advertisement View this post on Instagram A post shared by Salman Khan सलमान खान ने लिखा- बहुत लंबे वक्त के बाद एक शानदार ट्रैक आया है. काश ये मेरा एक गाना होता. सलमान ने गाने की तारीफ करते हुए सिंगर मान पानू को टैग भी किया है. मान ने भी कमेंट सेक्शन में थैंक्यू लिखकर सलमान का शुक्रिया अदा किया है. फैंस के दिलों पर छाए मानसलमान ने जब से मान के गाने की तारीफ की है, तब से उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है. लोग मान के बारे में सर्च करने लगे हैं. मान की बात करें तो वो उत्तराखंड के रहने वाले हैं. उनकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो मान ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी, नैनीताल से मैथमेटिकल साइंस में डिग्री हासिल की है. फरवरी 2022 में, मान ने मुंबई स्थित फार स्टूडियो में एक असिस्टेंट म्यूजिक प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया, जहां उन्होंने लगभग तीन साल तक फ्रीलांस किया. उन्होंने दिसंबर 2022 से अगस्त 2025 तक ZOEE के साथ एक सिंगर-सॉन्गराइटर के रूप में भी काम किया है. View this post on Instagram A post shared by Maan Panu मगर मान को कुछ दिन पहले तक कोई नहीं जानता था, लेकिन उनके एक गाने ने उनकी जिंदगी बदल दी. आम जनता से लेकर सेलेब्स तक मान का गाना सभी के दिलों को छू रहा है. उनकी तेजी से फैन फॉलोइंग बढ़ रही है. मान की जर्नी अभी शुरू ही हुई है...उम्मीद है कि वो जिंदगी में बहुत आगे तक जाएंगे. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Maan Panu Who Is Singer Maan Panu I Am Done Song Singer Maan Panu
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 16 Plus पर मिल रहा है आकर्षक ऑफर, 25 हजार तक की बचत का मौकाiPhone 16 Plus पर JioMart पर चल रही सेल में आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल में आप फोन को 65,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी शुरुआती कीमत 89,900 रुपये थी। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाकर आप 25 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले, A18 प्रोसेसर, और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Read more »
நாளை சுக்கிரன் பெயர்ச்சி: 4 ராசிகளுக்கு அதிர்ஷ்டம் பெருகும், ஜாக்பாட் அடிக்கும்நாளை சுக்கிரன் தனது சொந்த ராசியான துலாம் ராசியில் நுழையப் போகிறார், நவம்பர் 25 வரை அங்கேயே இருப்பார். இந்த காலகட்டத்தில், நான்கு ராசிக்காரர்களுக்கு அதிர்ஷ்டம் உண்டாகும்.
Read more »
कब है विवाह पंचमी? क्या बन रहा है शुभ योग? यहां देखें सही तिथि और पूजा विधि?24 या 25 नवंबर कब है विवाह पंचमी, भगवान राम और माता सीता की विशेष पूजा, पूरी होगी मनोकामनाएं
Read more »
Ashoknagar News : सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात सब फेल, 25 करोड़ के जीव को देख कांपे अफसरAshoknagar News : अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक जीवित रेड सैंड बोआ (Red Sand Boa) प्रजाति का सांप मिला है, जिसे स्थानीय भाषा में “दो-मुँहा” कहा जाता है.
Read more »
महाराष्ट्रातील 'या' गावांमधील प्रत्येकजण होणार करोडपती; सरकारच वाटणार 5 हजार कोटी रुपये, कारण...New Airport In Maharashtra: 2018 पासून चर्चेत असून, 2024-25 मध्ये भूसंपादन प्रक्रिया वेगवान झालेली असली तरी केवळ जामीन मिळवण्यासाठी सरकारला पाच हजार कोटी रुपयांहून अधिक खर्च होणार असल्याचं सांगितलं जातंय.
Read more »
IGI नहीं ये है भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, बनाने में खर्च हुए ₹2478 Cr; किसने बनाया ये 'शानदार अजूबा'?नई दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट IGI भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जिसने 2024-25 में 7.
Read more »
