Indian Cricket Team Women World Cup: वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को सूरत के एक व्यापारी ने हीरे के गहने देने की इच्छा जाहिर की है. पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय महिला टीम पर पैसों की चौतरफा बारिश हो रही है.
सूरत के उद्योगपति और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है. श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष गोविंद ढोलकिया ने हीरे के आभूषण और सौर पैनल इनाम में देने की घोषणा की है.
रविवार को फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने चैंपियन भारतीय टीम की हर सदस्य को ‘उनकी प्रतिभा और दृढ़ता के लिए सम्मान स्वरूप हैंडमेड नेचुरल हीरे के गहने गिफ्ट करने की इच्छा व्यक्त की. चैंपियन बेटियों के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया इतने करोड़ का ऐलान घर पर सोलर पैनल लगाने की इच्छा अपने परोपकारी कार्यों और समाजसेवा के लिए मशहूर गोविंद ढोलकिया ने भारतीय क्रिकेटर्स के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की इच्छा भी जाहिर की है. चिट्ठी में गोविंद ढोलकिया ने लिखा, ‘जैसे वे हमारे देश में रोशनी लाती हैं, उसी तरह उनका जीवन भी हमेशा स्थायी रूप से चमकती रहे.’ 51 करोड़ रुपये की प्राइज मनी BCCI ने दी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप जीता. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एकदिवसीय विश्व कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. आंखों से टप-टप बहते आंसू… जीत की खुशी में रोया देश और तिरंगे से लिपटीं हरमन-स्मृति BCCI ने 51 तो ICC से मिले 39.55 करोड़ सैकिया ने सोमवार को पीटीआई को बताया, ‘बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा. इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं. आईसीसी से भारतीय टीम को 39.55 करोड़ रुपये मिलेंगे.
Women World Cup भारतीय महिला वर्ल्ड कप टीम भारत साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप 2025 IND Vs SA Women World Cup 2025 Surat Businessman Women World Cup
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Women World Cup 2025 Final: वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हीरो, जिसने गेंद-बल्ले से किया कमाल, आज हिंदुस्तान कर रहा सलामWomen World Cup 2025 Final, Deepti Sharma: टीम इंडिया नई विश्व चैंपियन है. भारत की बेटियों ने 52 साल के इतिहास में पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा है. टीम को चैंपियन बनाने में जिस खिलाड़ी का सबसे बड़ा योगदान रहा उसने इस पूरे सीजन में 22 विकेट निकाले और 215 रन भी बनाए.
Read more »
Women World Cup 2025: चैंपियन बेटियों के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया इतने करोड़ का...BCCI Prize money Indian women world cup team: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 51 करोड़ रुपये इनामी राशि देने की घोषणा की है.
Read more »
Women World Cup 2025 Final: लगातार 3 मैच हार गई थी टीम इंडिया, फिर ये खिलाड़ी बनीं भारत की लकी चार्मShafali Verma Lucky Charm in World Cup 2025: वर्ल्ड कप 2025 में एक खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए लकी चार्म साबित हुई, उसके आने भारत के सितारे बदल गए. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
₹125 कोटी नाही तर BCCI ने भारतीय महिला टीमला दिली एवढी मोठी रक्कम! ICC च्या बक्षिसापेक्षाही जास्त रक्कमBCCI Announces Cash Reward For India Women World Cup Winning Team: भारतीय महिला संघाने प्रचंड चिकाटी आणि धैर्य दाखवून मागील काही सामन्यांमध्ये चमकदार पुरनरागमन करत विश्वचषकावर नाव कोरल्यानंतर बीसीसीआयने मोठी घोषणा केली.
Read more »
Women World Cup: चुपके से आई और ट्रॉफी छीन ली...जिंदगी भर शेफाली वर्मा के बुरे सपने झेलेंगी साउथ अफ्रीकी कप...दक्षिण अफ्रीका की लगातार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच रही है जो टीम की मजबूती को दिखाता है. दक्षिण अफ्रीका 2023 और 2024 में टी-20 विश्व कप का उपविजेता रहा. अब उसे वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत से हार का सामना करना पड़ा.
Read more »
Women World Cup: चुपके से आई और ट्रॉफी छीन ली...जिंदगी भर शेफाली वर्मा के बुरे सपने झेलेंगी साउथ अफ्रीकी कप...दक्षिण अफ्रीका की लगातार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच रही है जो टीम की मजबूती को दिखाता है. दक्षिण अफ्रीका 2023 और 2024 में टी-20 विश्व कप का उपविजेता रहा. अब उसे वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत से हार का सामना करना पड़ा.
Read more »
