Women World Cup 2025 Final, Deepti Sharma: टीम इंडिया नई विश्व चैंपियन है. भारत की बेटियों ने 52 साल के इतिहास में पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा है. टीम को चैंपियन बनाने में जिस खिलाड़ी का सबसे बड़ा योगदान रहा उसने इस पूरे सीजन में 22 विकेट निकाले और 215 रन भी बनाए.
Women World Cup 2025 Final: इस वक्त पूरी दुनिया में टीम इंडिया के नाम की धूम है. भारत की बेटियों ने वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. इस टूर्नामेंट के 52 साल में भारत की ये पहली ट्रॉफी है.
टीम इंडिया 2005 और 2017 में खिताब जीतने से चूक गई थी, लेकिन इस बार उसने अफ्रीका को मात देकर पूरा जहां जीत लिया. विमेंस विश्व कप में दशकों से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का दबदबा कायम था, लेकिन इस बार इतिहास बदल गया. पूरे 25 साल बाद महिला वनडे विश्व कप को नया चैंपियन मिला है. आखिरी दफा 2005 में न्यूजीलैंड जीती थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड बारी-बारी से खिताब जीतती रहीं, लेकिन इस बार हिंदुस्तान ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर रिकॉर्ड बुक हिला दी. नवी मुंबई में फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों के बड़े अंतर से मात दी. इस जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा, लेकिन हम यहां बात सिर्फ उस खिलाड़ी की करेंगे, जो पूरे विश्व कप की सबसे बड़ी हीरो साबित हुई है. उसने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता. खास बात ये रही कि फाइनल में उसने अफ्रीका की कमर तोड़ दी और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ टीम इंडिया को खिताब दिला दिया. कौन है सबसे बड़ी हीरो? पूरे विश्व कप में कुल 8 टीमें खेली थीं. इन टीमों की सभी खिलाड़ियों को मिला दिया जाए तो सबसे बढ़िया प्रदर्शन दीप्ति शर्मा का रहा, जिन्होंने फाइनल में अफ्रीका को घुटनों पर ला दिया. उन्होंने पहले बल्ले से 58 गेंद पर 58 रन बनाए, फिर गेंद से तबाही मचाते हुए 9.3 ओवरों में 5 विकेट चटका दिए. यह कहानी सिर्फ फाइनल की नहीं थी, लगभग हर मैच में दीप्ति भारत के लिए मैच विनर साबित हुई हैं. DEEPTI SHARMA’S WORLD CUP REDEMPTION 2017: Fell when India needed 11 off 12 in the final 2022: Overstepped with the match on the line 2025: Player of the Series as India lift the World Cup What an inspiring story #CricketTwitter #IndianCricket #CWC25 pic.twitter.comBGunnTFRDD — Cricbuzz November 2, 2025 वनडे विश्व कप 2025 में कैसा रहा दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन? दीप्ति शर्मा ने इस बार गेंद, बल्ले और फील्डिंग तीनों में कमाल किया. उन्होंने 7 पारियों में 30 की औसत से 215 रन किए. वहीं गेंद से 9 मैचों में 22 विकेट निकाले. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बनीं. दीप्ति शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड पूरे टूर्नामेंट में छाई रहने वाली दीप्ति फाइनल में बड़ा कमाल कर गईं. उन्होंने 5 विकेट लेकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और इतिहास रच दिया. वो महिला या पुरुष विश्व कप के किसी नॉकआउट मैच में अर्धशतक और 5 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनी हैं. भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में भी यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली प्लेयर बन गईं. फाइनल का लेखा-जोखा अगर फाइनल की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. जिसका पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 78 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के लगाकर 87 रन बनाए. वहीं अफ्रीका के लिए 98 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के के दम पर कप्तान लॉरा वुल्वार्ट ने दमदार सेंचुरी बनाई, लेकिन वो जीत नहीं दिला सकीं. ये भी पढ़ें: 33 शतक और 14627 रन... वो महान खिलाड़ी जो कभी टीम इंडिया में नहीं आया, अब कोच बनकर दिला दी महिला टीम को ट्रॉफी
दीप्ति शर्मा महिला वनडे विश्व कप 2025 वनडे विश्व कप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ICC Women's World Cup 2025 Deepti Sharma Player Of The Tournament Deepti Sharma Runs And Wickets In World Cup 2025 Cricket News Sports News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जेमिमा रोड्रिग्स-हरमनप्रीत को देखने के लिए फैंस में मारामारी...विश्व कप फाइनल का टिकट हुआ सोल्ड आउट, ब्लैक ...ICC Women World Cup 2025 final ticket: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई में खेला जाएगा. इस मुकाबले के टिकट मिनटों में बिक गए. फैंस शनिवार सुबह स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लंबी कतारों में खड़े थे. लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा. फाइनल को लेकर लोगों में खूब क्रेज है.
Read more »
भारत की जीत के लिए यूपी में हवन-पूजन: छात्राओं ने चेहरे पर तिरंगे बनवाए; क्रिकेटर दीप्ति की मां बोलीं- हर ह...Women's World Cup final India w vs australia w Final Uttar Pradesh Agra Deepti Sharma Varanasi video
Read more »
India vs South Africa, ICC Women’s World Cup Final 2025: আমরা মেঝেতে শুয়েছি! বিশ্বকাপ ফাইনালের আগে বিস্ফোরক ক্যাপ্টেন, ভারতীয় ক্রিকেটে ধেয়ে এল ঝড়...We slept on floor Says Indian women s team 1st captain Before ICC Womens World Cup Final 2025
Read more »
India vs South Africa, ICC Women’s World Cup Final 2025: নীল বিপ্লবে বিশ্বকাপ ভারতের মেয়েদের, রোহিতদের অধরা মাধুরী ছুঁলেন হরমনপ্রীতরা...India beats South Africa To Clinch ICC Womens World Cup 2025
Read more »
How Much Prize Money Did India Win After ICC Women’s World Cup 2025 Victory? Full Earnings Breakdown RevealedIndia created history by winning the ICC Women’s World Cup 2025, defeating South Africa in a thrilling final in Navi Mumbai and lifting their first-ever world title.
Read more »
47 साल इंतजार के बाद वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय टीम: दीप्ति ने लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट; शेफाली...India Women’s team created history by winning their first ICC trophy, beating South Africa by 52 runs in the 2025 World Cup final at DY Patil Stadium.
Read more »
