ICC Women World Cup 2025 final ticket: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई में खेला जाएगा. इस मुकाबले के टिकट मिनटों में बिक गए. फैंस शनिवार सुबह स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लंबी कतारों में खड़े थे. लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा. फाइनल को लेकर लोगों में खूब क्रेज है.
नई दिल्ली. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है. रविवार को दोनों टीमें फाइनल में भिड़ेंगी. इस मुकाबले को लाइव देखने के लिए लोगों ने टिकट के लिए नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम के बाहर शनिवार को लंबी लंबी कतारें लगाई लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी.
फाइनल के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल रविवार को खेला जाना है और सेमीफाइनल में सात बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके पांच विकेट से हराने वाली मेजबान टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. फाइनल के टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं और ब्लैक में भी नहीं मिल रहे हैं. सेमीफाइनल में भारतीय टीम के प्रदर्शन के बाद फाइनल के लिये डी वाई पाटिल स्टेडियम के बाहर टिकट के लिये प्रशंसकों की भीड़ देखी जा सकती है. स्टेडियम में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए टिकट की कीमत महज 100 रुपये थे शुरू थी लेकिन शनिवार दोपहर तक स्टेडियम में दर्शकों के लिए टिकट उपलब्ध नहीं थे. ठाणे जिले के पंडियन परिमल ने बताया कि वह सुबह ही स्टेडियम आ गये थे लेकिन यहां किसी को टिकट नहीं मिल रहा है. महिला विश्व कप फाइनल मुकाबले की टिकट के लिए मारामारी. नाम याद रखना… जेमिमा रोड्रिग्स के लिए नासिर हुसैन ने 7 साल पहले लिख दी थी ये बात गुड बाय लेकिन…रोहन बोपन्ना ने किया संन्यास का ऐलान, 20 साल के करियर को विराम ‘मैं सुबह नौ बजे से ही यहां आया हूं’ उन्होंने कहा, ‘मैं सुबह नौ बजे से ही यहां आया हूं लेकिन यहां काफी भीड है और किसी को टिकट नहीं मिल रहा है. ऑनलाइन माध्यम से भी टिकट नहीं मिल पा रहा है. यहां बड़ी संख्या में लोग आये है इसमें कम से कम दो तीन प्रशंसकों को भी टिकट मिलना चाहिए.’ वहीं एक अन्य प्रशंसक शिफ्तैन इफ्तार ने कहा कि वह दो दिनों से टिकट के लिए यहां आ रहे है लेकिन यहां कोई भी जवाब नहीं मिला. हमें कल बताया गया था कि आज दोपहर 12 बजे से टिकट मिलने शुरू हो जायेंगे लेकिन यहां सुबह से पहुंचने के बाद दोपहर हो गया लेकिन टिकट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. ‘हमें यहां कुछ भी जानकारी नहीं दी जा रही है’ महिला प्रशंसक भी स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदने का इंतजार करते दिखी। मुंबई से आयी प्रशंसक किशोरी धौलपुरिया ने टिकटों की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा, ‘हमें यहां कुछ भी जानकारी नहीं दी जा रही है. हम धूप और बारिश में यहां खड़े है लेकिन तीन दिन से कोशिश के बावजूद टिकट का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. स्थानीय प्रशंसक आंचल ने कहा कि हमें एक दिन पहले बताया गया था कि आज दोपहर 12 बजे से टिकट के लिए गेट खोल दिये जाएंगे लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चला रहा है. उन्होंने कहा कि अगर टिकट खत्म हो गये है तो उनको बता देना चाहिये कि टिकट उपलब्ध नहीं है. ‘आज टिकट काउंटर खोलने का वादा किया गया था लेकिन…’ टिकटों की उपलब्धता की स्थिति जानने के लिए जब स्टेडियम के प्रबंधकों से बात करने कोशिश की गई लेकिन उन से भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. कक्षा नौवीं की छात्र लावण्या ने भी इसी तरह की शिकायत करते हुए कहा कि वह टीम को ट्रॉफी जीतते देखना चाहती है लेकिन टिकट नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा, ‘आज टिकट काउंटर खोलने का वादा किया गया था लेकिन स्टेडियम के पहुंचने वाले रास्ते का ही गेट बंद है और यहां कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.’ खुद क्रिकेट खेलने वाली पूर्वा ने कहा कि उनका सपना भारत को चैंपियन बनते देखने का है लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण लगता है कि यह अधूरा ही रह जाएगा.
Women World Cup Ticket Sell Out In A Minute India Vs South Africa Ind Vs Sa Final India Vs South Africa World Cup Final Ind Vs Sa Women World Cup Final Ticket महिला विश्व कप भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल मैच टिकट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
மகளிர் உலகக் கோப்பை 2025: அதிக ரன்கள் எடுத்த வீராங்கனைகள்.. லிஸ்ட்டில் இரண்டு இந்தியர்கள்!Icc Womens World Cup: 2025 ஐசிசி மகளிர் ஒருநாள் உலகக் கோப்பையில் இதுவரை அதிக ரன்கள் எடுத்த வீராங்கனைகளின் பட்டியல் இங்கே.
Read more »
Toota Hai Australia Ka Ghamand: India Stun Australia, March Into Women’s World Cup 2025 Final; Jemimah Scores TonIndia stormed into the Women’s ODI World Cup 2025 final after stunning defending champions Australia by five wickets in the semifinal.
Read more »
Womens World Cup, IND vs AUS: ഇന്ത്യൻ വനിതകൾ ലോകകപ്പ് ഫൈനലിൽ; കരുത്തരായ ഓസ്ട്രേലിയയെ 5 വിക്കറ്റിന് തോൽപിച്ചു!Women s World Cup 2025 IND vs AUS SemiFinal: ആദ്യമായി ലോകകപ്പ് കിരീടം ഉയർത്താൻ ഇന്ത്യൻ വനിതാ ടീമിന് ഇനി ഒരു കടമ്പ മാത്രം.
Read more »
Womens World Cup: অজিদের রানের পাহাড় টপকে বিশ্বকাপের ফাইনালে ভারত! বিশ্বরেকর্ড হরমনপ্রীতদের...India reaches women world cup final
Read more »
'जर भारतीय महिला संघाने WC जिंकला तर मी...', सुनील गावसकर यांनी दिला शब्द, 'मी स्टेजवर उभं राहून...'Women Cricket Team World Cup Final: भारतीय क्रिकेट संघाचे दिग्गज फलंदाज सुनील गावसकर यांनी हरमनप्रीत कौरच्या नेतृत्वाखालील भारतीय संघाने 2025 महिला एकदिवसीय विश्वचषक जिंकावा अशी इच्छा व्यक्त करताना एक वचनही दिलं आहे.
Read more »
Women World Cup: फोन लगाकर मां से क्या कहतीं थीं जेमिमा, हरमनप्रीत के आउट होते ही जागी आंतरिक शक्तिWomen World Cup 2025: जेमिमा रोड्रिग्ज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 127 रन बनाकर भारत को वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंचाया, अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा.
Read more »
