पटना के सिपारा से बख्तियारपुर तक NH-30 पर दीदारगंज टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल की मध्यरात्रि से टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। वाहनों को अब 3.70 से 7.70 अधिक शुल्क देना होगा।
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर पटना के सिपारा से बख्तियारपुर के बीच 50.6 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग पर सफर 1 अप्रैल की मध्यरात्रि से महंगा हो जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को दीदारगंज टोल प्लाजा पर अब पहले की तुलना में 3.
70 प्रतिशत से 7.70 प्रतिशत तक अधिक टोल टैक्स देना होगा। टोल प्लाजा प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने रविवार को बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशानुसार नई दरें 1 अप्रैल की रात से लागू कर दी जाएंगी। वर्तमान में इस टोल से प्रतिदिन करीब 12 हजार वाहनों की आवाजाही होती है और सभी वाहनों में फास्टैग के जरिए ही टोल वसूली की जाती है। स्थानीय लोगों के लिए भी बढ़ा शुल्क टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए मासिक पास अब 340 रुपये की जगह 360 रुपये में मिलेगा। यह पास एकमुश्त भुगतान कर बनवाना होगा। इन वाहनों से नहीं लिया जाता टोल सरकारी वाहन, सेना के वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, पुलिस वाहन और डाक विभाग के वाहनों को टोल टैक्स से छूट दी गई है। टोल प्लाजा पर उपलब्ध सुविधाएं दीदारगंज टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रबंधक ने बताया कि वर्ष 2025 में भी टोल टैक्स में करीब 3 से 3.5 प्रतिशत तक वृद्धि की गई थी। इस बार भी निर्धारित वार्षिक संशोधन के तहत दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। टोल टैक्स दरें वाहन श्रेणी नया टैक्स पुराना टैक्स हल्का मोटर वाहन ₹140 ₹135 हल्का मोटर वाहन ₹215 ₹200 हल्का वाहन ₹4730 ₹4475 हल्का व्यावसायिक वाहन ₹215 ₹205 हल्का वाहन ₹325 ₹310 हल्का वाहन ₹7220 ₹6835 ट्रक/बस ₹435 ₹410 ट्रक/बस ₹650 ₹615 ट्रक/बस ₹14475 ₹13700 भारी वाहन ₹655 ₹620 भारी वाहन ₹985 ₹930 भारी वाहन ₹21880 ₹20710 7 या अधिक एक्सल वाहन ₹860 ₹815 7+ एक्सल ₹1290 ₹1225 7+ एक्सल ₹28720 ₹27185
Patna Bakhtiyarpur NH-30 Toll Tax Increase NHAI Toll Rates Bihar Road Tax Fastag Toll Local Pass Hike Vehicle Toll Charges Didarganj Toll Plaza Patna City Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईरान युद्ध: 30 दिन, 4500 मौतें, गंभीर ऊर्जा संकट की गिरफ्त में दुनिया28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान, मीनाब और कई अन्य शहरों पर हवाई हमले शुरू किए। ईरान की प्रतिक्रिया त्वरित और व्यापक रही, जिसने इजरायल और खाड़ी देशों कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और जार्डन पर मिसाइलें और ड्रोन दागे।
Read more »
30 दिन, 30 बड़े अपडेट... अमेरिका-ईरान जंग में क्या-क्या हुआ?28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद शुरू हुई जंग एक महीने बाद भी जारी है. इस दौरान ईरान ने खाड़ी और इजरायल पर लगातार मिसाइल हमले किए, जबकि इजरायल ने ईरान और लेबनान में जवाबी कार्रवाई तेज की. हिजबुल्लाह की एंट्री के बाद संघर्ष और फैल गया और दक्षिण लेबनान में जमीनी युद्ध शुरू हो गया.
Read more »
ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu
Read more »
नीतीश कुमार: 30 साल पुराने वीडियो में दिखा नेता का प्रभावशाली अंदाज, सुषमा स्वराज को संभालालोकसभा में 30 साल पहले नीतीश कुमार का अंदाज आज भी वैसा ही है। 1996 में सुषमा स्वराज के भाषण के दौरान हंगामे को उन्होंने जिस तरह शांत कराया, वह आज भी चर्चा का विषय है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नीतीश कुमार की विद्वता और क्षमता की प्रशंसा हो रही है।
Read more »
RR vs CSK Playing 11: अनैकप्ड ऑलराउंडर का होगा डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi बल्ले से मचाएंगे धमालचेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च से आईपीएल 2026 में अभियान की शुरुआत करने जा रही है। सोमवार को 5 बार की चैंपियन टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।
Read more »
UP में 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित, पूरी डिटेल जानिएUttar Pradesh News: रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के प्रयास को किसानों का साथ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद सोमवार से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी।
Read more »
