ईरान युद्ध: 30 दिन, 4500 मौतें, गंभीर ऊर्जा संकट की गिरफ्त में दुनिया

Iran Conflict News

ईरान युद्ध: 30 दिन, 4500 मौतें, गंभीर ऊर्जा संकट की गिरफ्त में दुनिया
US Israel WarStrait Of Hormuz Oil DisruptionIran Air Strikes And Casualties
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 41 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 53%

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान, मीनाब और कई अन्य शहरों पर हवाई हमले शुरू किए। ईरान की प्रतिक्रिया त्वरित और व्यापक रही, जिसने इजरायल और खाड़ी देशों कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और जार्डन पर मिसाइलें और ड्रोन दागे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए शुरू किए गए युद्ध को एक महीने पूरे हो चुके हैं। अब यह युद्ध अमेरिका-इजरायल के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है, क्योंकि दोनों देशों की अपेक्षाओं के विपरीत, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई और अन्य शीर्ष सैन्य एवं खुफिया अधिकारियों की हत्या के बावजूद, ईरान कड़ा प्रतिरोध कर रहा है। आइए 28 फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध के घटनाक्रमों पर नजर डालते हैं। हवाई हमले व ईरान का जवाब 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान, मीनाब और कई अन्य शहरों पर हवाई हमले शुरू किए। ईरान की प्रतिक्रिया त्वरित और व्यापक रही, जिसने इजरायल और खाड़ी देशों कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और जार्डन पर मिसाइलें और ड्रोन दागे। चार हजार से ज्यादा मौतें इस संघर्ष में अब तक एक दर्जन से अधिक देशों में 4,500 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ईरान के 1,900 लोग शामिल हैं। ईरान के अलावा, इस संघर्ष ने इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच के बीच भी घातक वार और पलटवार को जन्म दिया है, जिससे लेबनान में 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। अबू धाबी में ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी। इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान के दो प्रमुख इस्पात संयंत्र हवाई हमलों में क्षतिग्रस्त हो गए। युद्ध में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े प्रमुख स्थलों को भी निशाना बनाया गया। कुवैत के शुवैख बंदरगाह पर भी हमला हुआ। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने हाल ही में एक ब्रीफिंग में दावा किया कि अमेरिका ने 10,000 से अधिक लक्ष्यों को नष्ट कर दिया है, जिनमें भूमिगत सुविधाएं और ईरान के रक्षा औद्योगिक आधार के लिए महत्वपूर्ण इमारतें शामिल हैं और 150 से अधिक ईरानी नौसैनिक जहाजों को डुबो दिया है। वहीं, अमेरिका को हुए नुकसान की बात करें तो पेंटागन की पूर्व अधिकारी एलेन मैकस्ककर ने अनुमान लगाया है कि पहले तीन हफ्तों में ही युद्ध में हुए नुकसान और उसकी भरपाई के लिए अमेरिका को 1.

4 से 2.9 अरब डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं। आर्थिक दबाव भारी बमबारी के बावजूद, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने नियंत्रण के माध्यम से पूरी दुनिया पर आर्थिक दबाव बनाने में कामयाबी हासिल की है, यह मार्ग दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल का परिवहन करता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों से जुड़े जहाजों को रोककर, ईरान ने वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित कर दिया है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। शांति के आसार नहीं वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सकारात्मक दिशा में चल रहे शांति वार्ता का हवाला देते हुए ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों को 10 दिनों के लिए टाल दिया है। ईरान ने अमेरिकी प्रस्तावों को एकतरफा और अनुचित बताते हुए खारिज कर दिया है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर संप्रभुता और युद्ध क्षतिपूर्ति सहित अपनी मांगें रखी हैं। इसी बीच, इजरायल ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान पर हमले जारी रहेंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

US Israel War Strait Of Hormuz Oil Disruption Iran Air Strikes And Casualties Middle East Geopolitical Tensions Iran Economic Pressure Global Oil Damage To Iran Nuclear Facilities US Israel Iran Peace Talks

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी के 30 से अधिक जिलों दो द‍िन बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?यूपी के 30 से अधिक जिलों दो द‍िन बारिश का अलर्ट, लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?राजधानी समेत कई जिलों में तापमान बढ़ा है, लेकिन अब मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को यूपी के 30 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

मोबाइल रिचार्ज पर पैसे कैसे बचाएं: 30 दिन या 1 महीने वाले प्लान का उपयोगमोबाइल रिचार्ज पर पैसे कैसे बचाएं: 30 दिन या 1 महीने वाले प्लान का उपयोगराज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा 28 दिन वाले प्लान की जगह 30 दिन या 1 महीने वाले प्लान की वकालत के बाद, हमने Jio, Airtel और Vi के 30 दिन या 1 महीने की वैधता वाले प्लान की जानकारी एकत्र की है। इन प्लान से आप साल में 13 बार रिचार्ज कराने से बच सकते हैं। 30 दिन और 1 महीने वाले प्लान के बीच अंतर को समझें और सही विकल्प चुनें।
Read more »

Clash For Petrol: अमेठी में पेट्रोल के लिए बवाल, 4 पहुंचे जेल, 30 पर FIRClash For Petrol: अमेठी में पेट्रोल के लिए बवाल, 4 पहुंचे जेल, 30 पर FIRअमेठी के मोहनगंज इलाके में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच एक पेट्रोल पंप रणक्षेत्र बन गया. ईंधन लेने पहुंचे लोगों और कर्मचारियों के बीच लाइन तोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें कई कर्मियों को चोटें आईं. पुलिस ने इस मामले में 5 नामजद समेत 30 लोगों पर शिकंजा कसा है.
Read more »

नीतीश कुमार के इस्तीफे की डेट कन्फर्म, 30 मार्च को छोड़ेंगे MLC की सदस्यतानीतीश कुमार के इस्तीफे की डेट कन्फर्म, 30 मार्च को छोड़ेंगे MLC की सदस्यतामुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद सदस्यता छोड़ेंगे। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के कारण संवैधानिक बाध्यता है। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की अटकलें तेज हैं, हालांकि वे 6 महीने तक सीएम बने रह सकते हैं।
Read more »

नोएडा में हल्की बारिश: टेम्प्रेचर 19°C, तेज हवा चलने से गलन महसूस हो रही है, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसमनोएडा में हल्की बारिश: टेम्प्रेचर 19°C, तेज हवा चलने से गलन महसूस हो रही है, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसमNoida weather forecast 2026: Expect cloudy skies, intermittent rain, and temperatures around 30°C. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »

30 दिन तक रोज पिएं चुकंदर का जूस, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार30 दिन तक रोज पिएं चुकंदर का जूस, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखारचुकंदर का जूस न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि यह स्किन में प्राकृतिक चमक लाने का एक बेहतरीन तरीका भी है. यहां हम आपको इसे बनाने का तरीका बता रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:27:29