राजधानी समेत कई जिलों में तापमान बढ़ा है, लेकिन अब मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को यूपी के 30 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत कई जिलों में पिछले दो दिनों से दिन और रात के तापमान में वृद्धि जारी है। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या और प्रयागराज समेत 30 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, एक दर्जन से अधिक जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के पूर्वानुमान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर बारिश की संभावना है। बदले मौसम का असर लखनऊ में भी रहेगा। हालांकि, यहां वर्षा की के आसार नहीं हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को मध्य यूपी के कुछ जिलों समेत पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और तेज हवा चलेगी, जबकि शनिवार से इसका असर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में दिखेगा। मौसम में बदलाव की वजह से दिन और रात के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को लखनऊ में भी अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। राजधानी में दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। अगले दो दिन पश्चिम के दो दर्जन जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। एक अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में फिर से वृद्धि होगी। यह भी पढ़ें- यूपी का 'आरआरटीसी' मॉडल, अब छोटे शहरों में भी संभव हैं जटिल प्रसव; योगी सरकार ने बदला हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा.
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत कई जिलों में पिछले दो दिनों से दिन और रात के तापमान में वृद्धि जारी है। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या और प्रयागराज समेत 30 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, एक दर्जन से अधिक जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के पूर्वानुमान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर बारिश की संभावना है। बदले मौसम का असर लखनऊ में भी रहेगा। हालांकि, यहां वर्षा की के आसार नहीं हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को मध्य यूपी के कुछ जिलों समेत पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और तेज हवा चलेगी, जबकि शनिवार से इसका असर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में दिखेगा। मौसम में बदलाव की वजह से दिन और रात के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को लखनऊ में भी अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। राजधानी में दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। अगले दो दिन पश्चिम के दो दर्जन जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। एक अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में फिर से वृद्धि होगी। यह भी पढ़ें- यूपी का 'आरआरटीसी' मॉडल, अब छोटे शहरों में भी संभव हैं जटिल प्रसव; योगी सरकार ने बदला हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा
UP Rain Alert Lucknow Temperature Drop Strong Winds UP Lightning Warning Amethi Weather Ayodhya Rain Forecast Prayagraj Weather March End Weather UP Weather Forecast India Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डीएचएस कर्मचारियों के समर्थन में उतरे मार्कवेन मुलिन, बोले- 30 दिन बिना वेतन काम करना समर्पण की मिसालडीएचएस कर्मचारियों के समर्थन में उतरे मार्कवेन मुलिन, बोले- 30 दिन बिना वेतन काम करना समर्पण की मिसाल
Read more »
Pradosh Vrat 2026: मां पार्वती के इन मंत्रों के जप से वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल, सभी दुख होंगे दूरचैत्र माह का आखिरी प्रदोष व्रत 30 मार्च को है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से भय मुक्ति मिलती है और बिगड़े काम बनते हैं।
Read more »
हरियाणा में आज से लगातार 2 दिन होगी बारिश: तेज हवाएं भी चलेंगी, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; 33°C तक पहुंचा तापमानHaryana Weather Update: Rain likely on March 26-27 & 30-31. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »
होर्मुज स्ट्रेट में तनाव की वजह से जापान अपने सरकारी भंडार से 30 दिनों का तेल करेगा जारीहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव की वजह से जापान अपने सरकारी भंडार से 30 दिनों का तेल करेगा जारी
Read more »
लखनऊ: 30 साल पुराने मारपीट मामले में राज बब्बर बरी, अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ लड़ा था चुनावLucknow Raj Babbar acquitted: 30 साल पुराने मारपीट और सरकारी काम में बाधा केस में यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर को लखनऊ कोर्ट ने बरी किया।
Read more »
30 साल पुराने फर्जी मतदान और मारपीट मामले में राज बब्बर बरी, दो साल की हुई थी सजालखनऊ की विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने कांग्रेस नेता राज बब्बर को 30 साल पुराने चुनाव हिंसा मामले में बरी कर दिया है।
Read more »
