वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में आईसीसी का एक नियम आड़े आ रहा था। हालांकि, यह बंदिशें भी आज से टूट जाएंगी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में युवा भारतीय बल्लेबाज ने 15 चौके और इतने ही छक्के जड़े। वैभव की इस विध्वंसक पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 100 रन से निर्णायक मैच जीता। इसके बाद हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर एक ही सवाल था, वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका क्यों नहीं मिल रहा है? आईसीसी का नियम आ रहा था आड़े दरअसल, वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू में आईसीसी का एक नियम आड़े आ रहा था। हालांकि, यह बंदिशें भी आज से टूट गई हैं। बिहार के वैभव अब 15 साल के हो गए हैं। 27 मार्च 2011 को उनका जन्म हुआ था। ऐसे में वह अब इंटरनेशनल डेब्यू के योग्य हो गए हैं। 15 साल के हुए वैभव वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में सबसे बड़ी बाधा थी आईसीसी की उम्र पॉलिसी। 2020 में आईसीसी ने एक नियम बनाया, ताकि युवा एथलीट्स के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके। इस नियम के अनुसार एक खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए कम से कम 15 साल का होना जरूरी है। अब वैभव 15 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब उन्हें इंटरनेशनल कैप सौंपी जाए। फैंस भी वैभव को इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए देखना चाहते हैं। आईपीएल में मचा चुके धमाल वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। वैभव ने आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले थे और 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 फिफ्टी लगाई थी। गुजरात के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया था। वह लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस मैच में वैभव ने 38 गेंदों का सामना किया था और 101 रन बनाए थे। घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन 18 टी20 मुकाबलों में वैभव अब तक 204.
37 की स्ट्राइक रेट से 701 रन बना चुके हैं। इस प्रारूप में वैभव के नाम 3 शतक और 1 अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने 8 लिस्ट ए मैच में 1 सेंचुरी और 1 फिफ्टी की मदद से 353 रन ठोके हैं। साथ ही 8 फर्स्ट क्लास मैच की 12 पारियों में वैभव के नाम 207 रन हैं। यह भी पढ़ें- Gen-Z के नाम रहेगा IPL 2026! वैभव सूर्यवंशी ही नहीं ये प्लेयर्स भी मचाएंगे तबाही यह भी पढ़ें- 'दो-तीन हजार रन': IPL 2026 से पहले दहाड़े वैभव सूर्यवंशी! साथी प्लेयर्स की छूट गई हंसी- Video
U19 World Cup 2026 ICC Age Rule Cricket Indian Cricket Prodigy Vaibhav Suryavanshi International Debut Fastest IPL Century Vaibhav Suryavanshi Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup Final Vaibhav Suryavanshi IPL 2025 Performance Vaibhav Sooryavanshi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कानपुर के बेटे ने सभी को किया सरप्राइज: फिल्म धुरंधर द रिवेंज में गाया गाना, पिता बोले- परिवार को भी नहीं प...Kanpurs Vaibhav Gupta surprise debut song Man Atkaiya in Dhurandhar The Revenge. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates. फिल्म धुरंधर द रिवेंज में गाया मन अटकैया सांग, पिता बोले- परिवार को भी नहीं पता था।
Read more »
ICC Rankings: न्यूजीलैंड के 4 गेंदबाजों को बंपर फायदा, सूर्या-संजू भी चमके; हार्दिक-कुलदीप को घाटाआईसीसी की ताजा टी20आई रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद बड़ा फायदा हुआ है, जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन 12 स्थान ऊपर चढ़कर 39वें पायदान पर आ गए हैं।
Read more »
काम के लिए दर-दर भटका, कई स्टूडियो के लगाए चक्कर, फिर विलेन बनकर जमाई धाकPrakash Raj Birthday Special: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाले प्रकाश राज कभी काम की तलाश में स्टूडियो के चक्कर लगाते थे. मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »
Vaibhav Suryavanshi Net Worth: वैभव सूर्यवंशी के जन्मदिन पर जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ? कैसे करते हैं कमाईभारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो चुके हैं। वे 27 मार्च यानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर आइए जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है।
Read more »
