UP में 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित, पूरी डिटेल जानिए

यूपी गेहूं खरीद 2026-27 News

UP में 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित, पूरी डिटेल जानिए
किसानों का पंजीकरण शुरूयोगी आदित्यनाथ समाचारउत्तर प्रदेश समाचार
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Uttar Pradesh News: रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के प्रयास को किसानों का साथ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद सोमवार से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद सोमवार से शुरू हो रही है, जो 15 जून तक चलेगी। इस बार सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल से 160 रुपये अधिक है। किसानों की सुविधा के लिए अब तक 3574 क्रय केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं और 2.

24 लाख से ज्यादा किसान पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य पारदर्शी और सुलभ खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करना हैउत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए योगी सरकार ने व्यापक प्रबंध किए हैं, खाद्य विभाग और 7 अन्य एजेंसियों के सहयोग से पूरे प्रदेश में कुल 6500 क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। गेहूं खरीद सोमवार से शुरू होने वाली है, लेकिन तैयारी इतनी तेज है कि 3574 केंद्र पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। किसानों की सुविधा के लिए ये केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे।सीएम योगी के निर्देशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, शीतल पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस बार उत्तर प्रदेश में किसानों की मेहनत और कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए उन्नत बीजों की बदौलत गेहूं की शानदार पैदावार हुई है। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए योगी सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के 30 लाख मीट्रिक टन के शुरुआती लक्ष्य को बढ़ाकर अब 50 लाख मीट्रिक टन किए जाने का दिया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिले। गेहूं बेचने के मात्र 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए सीधे भुगतान करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है, जिससे बिचौलियों का हस्तक्षेप खत्म हो सके और किसानों को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।आवेदन करने की प्रक्रियागेहूं की सरकारी बिक्री के लिए पोर्टल या मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना आवश्यक है। जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे इसे जल्द पूरा कर लें। किसान fcs.up.gov.in पोर्टल या 'UP KISAN MITRA' मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं। बिक्री के दौरान किसी भी समस्या या शिकायत के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

किसानों का पंजीकरण शुरू योगी आदित्यनाथ समाचार उत्तर प्रदेश समाचार लखनऊ बड़ी खबर Lucknow New S Uttar Pradesh News Uttar Pradesh News Story Uttar Pradesh New Story Lucknow Latest News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान युद्ध: 30 दिन, 4500 मौतें, गंभीर ऊर्जा संकट की गिरफ्त में दुनियाईरान युद्ध: 30 दिन, 4500 मौतें, गंभीर ऊर्जा संकट की गिरफ्त में दुनिया28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान, मीनाब और कई अन्य शहरों पर हवाई हमले शुरू किए। ईरान की प्रतिक्रिया त्वरित और व्यापक रही, जिसने इजरायल और खाड़ी देशों कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और जार्डन पर मिसाइलें और ड्रोन दागे।
Read more »

30 दिन, 30 बड़े अपडेट... अमेरिका-ईरान जंग में क्या-क्या हुआ?30 दिन, 30 बड़े अपडेट... अमेरिका-ईरान जंग में क्या-क्या हुआ?28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद शुरू हुई जंग एक महीने बाद भी जारी है. इस दौरान ईरान ने खाड़ी और इजरायल पर लगातार मिसाइल हमले किए, जबकि इजरायल ने ईरान और लेबनान में जवाबी कार्रवाई तेज की. हिजबुल्लाह की एंट्री के बाद संघर्ष और फैल गया और दक्षिण लेबनान में जमीनी युद्ध शुरू हो गया.
Read more »

ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu
Read more »

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम: चंडीगढ़ समेत कई शहरों में हो रही बारिश, दो दिन का यलो अलर्ट; तापमान में आई गिरावटपंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम: चंडीगढ़ समेत कई शहरों में हो रही बारिश, दो दिन का यलो अलर्ट; तापमान में आई गिरावटPunjab Chandigarh weather changes, rain alert issued for July 29-30. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »

प्रदोष व्रत में इस विधि से करें शिव मृत्युंजय स्तोत्र का पाठ, चमक जाएगी आपकी किस्मतप्रदोष व्रत में इस विधि से करें शिव मृत्युंजय स्तोत्र का पाठ, चमक जाएगी आपकी किस्मत30 मार्च को प्रदोष व्रत है, जब भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाएगी। इस दिन शिव मृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करने का विशेष महत्व है।
Read more »

नीतीश कुमार: 30 साल पुराने वीडियो में दिखा नेता का प्रभावशाली अंदाज, सुषमा स्वराज को संभालानीतीश कुमार: 30 साल पुराने वीडियो में दिखा नेता का प्रभावशाली अंदाज, सुषमा स्वराज को संभालालोकसभा में 30 साल पहले नीतीश कुमार का अंदाज आज भी वैसा ही है। 1996 में सुषमा स्वराज के भाषण के दौरान हंगामे को उन्होंने जिस तरह शांत कराया, वह आज भी चर्चा का विषय है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नीतीश कुमार की विद्वता और क्षमता की प्रशंसा हो रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:03:59